स्त्री | Stree

 ” स्त्री “

( Stree ) 

 

स्त्री – वो नहीं
जो तुम्हारी कल्पनाओं में है
और स्त्री वो भी नहीं
जिसे जानते हो तुम!

एक स्त्री को
जानने -समझने की शक्ति
किसी पुरुष में
कैसे हो सकती है भला।

पति हो या प्रेमी
पढ़ सकता नहीं
किसी स्त्री के मन को
वह ढाल नहीं सकता
किसी मनचाहे सांचे में
कोरे कागज जैसी
उसकी मूरत को।

स्त्री – नहीं होती
कोई काठ की हांडी,
और मिट्टी की प्रतिमा भी
नहीं होती वह।

स्त्री – होती है लिए
स्वयं में पुरुष की संपूर्णता
और अस्तित्व उसका,
होता है एक पूरा परिवार ।

स्त्री -रखती है नींव
पीढ़ी दर पीढ़ी
संस्कार और संस्कृति की
नई पीढ़ियों के लिए
उसे संचित और परिपूर्ण कर।

स्त्री का स्वाभिमान है –
अपने स्त्रीत्व की रक्षा करना
किंतु – यह सरल नहीं होता
पुरुषवादी मानसिकता के आगे
नियंत्रण में रहते हुए भी
अपनी पवित्रता
स्त्रीत्व की रक्षा करना।

किसी भूखे भेड़िए सा
पवित्र स्त्री का
देह नोच नोच कर
खाने वाला
उसके कोमार्य को भंग कर
बेशर्मी से दांत निपोरने वाला,
उसकी पवित्रता पर
लांछन लगाने वाला
यह पुरुष!
जिसे जानकर भी
स्वीकार करने को बाध्य है।

लाचारी है,विवशता है
प्राकृतिक बंधन है, इसलिए ….
.या वह एक असहाय है
नाम एकअबला स्त्री से इसलिए
जवाब दो!

 शायर: मोहम्मद मुमताज़ हसन
रिकाबगंज, टिकारी, गया
बिहार-824236

यह भी पढ़ें :

वायदों का झांसा | दोहा

Similar Posts

  • पहाड़ी रचना | सुदेश दीक्षित

    माह्णुआं दी पछैण जे करनी माह्णुआं दी पछैणतां न्यारिया वत्ता हंडणा सिख।जे पाणा तें आदर मान सारे यां ते।ता लोकां दा सुख दुःख वंडणा सिख।खरे खोटे मितरे बैरिये दा पता नि चलदा।सुप्पे साही फटाकेयां देई छंडणा सिख। ईह्यां नि जवानी ते जैह्र बुऴकणा।मोका दिक्खी सर्पे साहि डंगणा सिख। रूड़दे माह्णुए जो नि कोई बचांदा।डूब्बी तैरी…

  • प्रेम में पड़ कर

    प्रेम में पड़ कर   अक्सर प्रेम से ओत प्रोत पुरूष समर्पित कर देता है पत्नी के हिस्से का प्रेम अपनी प्रेमिका को खुद के अस्तित्व को स्वयं ही नष्ट कर लेता है और….. ढूँढता है अपना अस्तित्व प्रेमिका के अंदर अस्तित्वहीन पुरूष स्वयं ही खत्म कर लेता है अपना महत्व और……… महत्वहीन पुरूष नहीं…

  • मैं स्वाभिमान हूं | Kavita Main Swabhimaan Hoon

    मैं स्वाभिमान हूं ( Main Swabhimaan Hoon ) मैं हर जगह दिखता नहीं हूं क्योंकि मैं बाजारों में बिकता नहीं हूं मैं कभी अभिमानी के साथ में टिकता नहीं हूं मैं स्वाभिमान हूं मैं हर व्यक्ति में होता नहीं हूं मुझे ढूंढना इतना आसान नहीं है, क्योंकि मैं इतनी आसानी से मिलता नहीं हूं मैं…

  • हमारा पर्यावरण | Kavita Hamara Paryavaran

    हमारा पर्यावरण ( Hamara Paryavaran )   मान रखो पर्यावरण का, करो प्रण वृक्षारोपण का, तभी प्रकृति मुस्काएगी, जीवन मे खुशियाॅ लाएगी, पेंड़ पौधे फल फूल क्यारियों से, वन बाग उपवन वाटिका विभूषित हो, नदी झरने ताल समुन्दर स्वच्छ हो, हमारा पर्यावरण दूषित न हो, स्वच्छ साफ धरा रहे, कानन हरा भरा रहें, पर्वत प्रहार…

  • देख तिरंगे की मुस्कान | Tirange ki Muskan

    देख तिरंगे की मुस्कान  ( Dekh tirange ki muskan )   देख तिरंगे की मुस्कान,झूम रहा है हिंदुस्तान नील गगन शीर्ष तिरंगा, अंतर शोभित नव संदेश । विश्व पटल अनूप अनुपम, हमारा प्रिय भारत देश । केसरिया रंगी आभा नित, प्रदत्त वीरता पराक्रम ज्ञान । देख तिरंगे की मुस्कान,झूम रहा है हिंदुस्तान ।। श्वेत वर्णी…

  • समय के लम्हे | Kavita Samay ke Lamhe

    समय के लम्हे ( Samay ke Lamhe ) काश! समय के वो लम्हे फिर से वापस आ जाएं । मुरझाए जो फूल पलाश के फिर से हर्षित हो जाएं।। फिर से हो चुहलबाज़ी उन तिरछी नजरों की। बिन बोले ही कहते जो बातें उन अधरों की। ये चुप्पी साधे होंठ फिर से मंद मंद मुस्काएं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *