yogesh

पापा की परी से प्रेम कहानी | Papa ki Pari

पापा की परी से प्रेम कहानी

( Papa ki pari se prem kahani )

 

सुना था परियां आसमान में रहती है,
तो फिर क्यों एक लड़की मुझे हर रोज चाहती है,
सुना था कहते उसके बारे में कि वो अपने पापा की परी है,
तो फिर क्यों वो जमीं पर रहती है,
सुना था अपने भाई की वो लाडली है,
तो फिर क्यों वो मेरा गुस्सा सहती है,
सुना था हर बात पर वो घर में जिद्द करती है,
तो फिर क्यों मुझसे कभी कुछ नहीं कहती है,
सुना था वो खुले आसमान में उड़ना चाहती है,
तो फिर क्यों बदलते लोगों के बीच भी वो बस मेरा इंतज़ार करती है,
सुना था वो हर बात पर रोती है,
तो फिर क्यों मेरे सामने वो हर रोज खिलखिलाती है,
सुना था वो बहुत सी चीजों से डरती है,
तो फिर क्यों मेरे लिए वो शेरनी बन जाती है,
सुना था वो अपने घर की जान है,
तो फिर क्यों कहती वो मुझसे उसके चेहरे की मुस्कान है,
सुना था उसके लिए उसके पापा उसका संसार है,,
तो फिर क्यों देखती वो मुझमें अपने पापा सा प्यार है,
ये परी सबसे जुदा है जो बस मेरे लिए बनी है,
अपने पापा के बाद जो मेरी पसंद बनी है,
ये पापा की परी मेरे जीवन की सबसे प्यारी निशानी है,
शायद यहीं वजह है जो इतनी पाक हमारी प्रेम कहानी है।

रचनाकार : योगेश किराड़ू
बीकानेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/zindagi-ki-race/

Similar Posts

  • बदले की आग | Badle ki Aag

    बदले की आग ( Badle ki aag )   बदले की आग बना देती है अंधा और को जलाने की खातिर हृदय में धधकती ज्वाला स्वयं के अस्तित्व को भी बदल देती है राख में वक्त पर क्रोधित होना भी जरूरी है किंतु समाधान के रास्ते भी कभी बंद नहीं होते विकल्प ढूंढना जरूरी है…

  • भोर तक | Kavita Bhor Tak

    भोर तक ( Bhor Tak )   लोग तो बदल जाते हैं मौसम का रंग देखकर मगर तुम न बदलना कभी मेरा वक्त देखकर बड़े नाज़ों से पाला है, यकीं हो न हो तुम्हें शायद पर तुम न बदलना कभी जमाने का ढंग देखकर सूरत हो कैसी भी आपकी, दिल से प्यारी मुझे समझ लेना…

  • किसान | Kisan par Kavita

    किसान! ( Kisaan ) ( 3 ) हर तरफ होता किसान हि किसान है फिर भी किसान हि क्यों बेपहचान है गर्मी हो या ठंडी गुजर रही सब खेतों में हर मौसम में जूझ रहा वही नादान है दाना दाना चुगकर करता जीवन यापन तब हि हर महलों में पहुँच रहा राशन है जीवन प्यासा…

  • यादों की चुभन | Yaadon ki Chubhan

    यादों की चुभन ( Yaadon ki Chubhan ) आज फिर तेरी यादों का समंदर उमड़ आया है, हर लहर ने बस तेरा ही अक्स दिखाया है। दिल जैसे टूटकर बिखर रहा हो अंदर-अंदर, तेरे बिना इस मन ने हर पल ख़ुद को पराया पाया है। हर आह में तेरा नाम ही सिसकता है, आँसुओं में…

  • जगने लगी हूँ मैं | Prem poem

    जगने लगी हूँ मैं ( Jagne lagi hoon main )     देखी हूँ जब से उनको संवरने लगी हूँ मैं, बेकाबू हुआ दिल मेरा जगने लगी हूँ मैं।   दिन- रात दुआ माँगती हूँ उनके वास्ते, इस जिन्दगी से जुड़ गए उनके रास्ते। मुझको बिछाएँ फूल या वो बिछाएँ काँटे, हर साँस में अब…

  • जिंदगी जलेबी है जी | Kavita on Zindagi

    जिंदगी जलेबी है जी ( Zindagi jalebi hai ji )   जिंदगी जलेबी है जी मीठी-मीठी सी रसदार। थोड़ा थोड़ा प्यार है जी थोड़ी थोड़ी तकरार। गोल-गोल लच्छे जैसी जिंदगी है लच्छेदार। रसभरी जलेबी सी टपकती है रस की धार। गांठ गठीली भी है ये जिंदगी रसीली भी है। जलेबी सी नरम नरम अश्कों से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *