याद न आये

याद न आये, बीते दिनों की

याद न आये, बीते दिनों की

बैठी हूँ नील अम्बर के तले
अपनी स्मृतियों की चादर को ओढे
जैसे हरी-भरी वादियों के नीचे
एक मनमोहक घटा छा जाती है
मन में एक लहर-सी उठ जाती है।
जैसे कोई नर्म घास के बिछौनों पर
कोई मन्द पवन गुजर जाती है
देखकर प्रकृति नटी के इस रूप में
बचपन में की गई शरारतें
फिर से आंखों में उभर जाती है।
खिल उठती हूँ अपने ही चेहरे पर
आई मुस्कान को देखकर
और अपनी ही स्मृतियों में खो जाती हूँ
लहलहाते हुये खेतों की
पगडंडियों पर चलती हुई
कहीं दूर फिर स्मृतियों में चली जाती हूँ
सच कहा है-शायद किसी ने
उड़ जाते है पंछी
खाली घरौंदे रह जाते है।
आज ये सिर्फ यादें बन
मेरी बाल्यावस्था की
और उससे जुड़ी कुछ
भूली-बिसरी बातों की
न जाने कहाँ चली गई वो रातें
न जाने कहाँ चले गये वो दिन
बारिश में कागज की कश्ती को
पानी पर तैराना
वो स्कूल की बेंच पर
पेंसिल से नाम लिखना…
कभी कहीं खोये से
अपने मे ही गुम हो जाना….
कैसे चले गये वो दिन
जो अब वापस नही आयेंगे
क्या मैं उन दिनों को याद ही कर पाऊँगी ?
मैं उन्हें कभी भूल नही पाऊँगी।।

डॉ पल्लवी सिंह ‘अनुमेहा’

लेखिका एवं कवयित्री

बैतूल ( मप्र )

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • कृष्ण जन्माष्टमी | Krishna Janmashtami

    कृष्ण जन्माष्टमी ( Krishna Janmashtami )    काली घटा रात में छाई यमुना जब अपने तट आई उफन उफन वो पैर पड़त है देखो जन्मे कृष्ण कन्हाई ।। वासुदेव के आठवें पुत्र रूप में कृष्ण अष्टमी को प्रगट हुए मात पिता के संकट मिटाने श्री नारायण धरती पर जन्मे।। जन्म लिया पर देखो कैसी ,लीला…

  • तलाश | Talaash par Kavita

    तलाश ( Talaash )   हर्षित मन में उठती लहरें, लगता कोई खास है। जन्मो जन्मो का नाता है, जिसकी हमें तलाश है।   खिल उठा विश्वास मन का, जो अजब एहसास है। ह्रदय के कोने कोने में, मोहक मधुरता का वास है।   लगे सुहानी शाम हर पल, जिंदगी रोशन सारी। ढूंढ रही पलकें…

  • देवों के देव महादेव | Mahadev par kavita

    देवों के देव महादेव ( Devon ke dev mahadev )     दर्शन तो करके ही जाऐगे चाहे बाधाएँ हो कही, टूटकर बिखरना तो हमने  कभी सीखा ही नही। भोले को पाने के लिए  शोले का रास्ता ही सही, प्रसाद भांग ही मिले बिना दर्शन जाऐगे ही नही।।   लक्ष्य नही मिलता है उनको जो…

  • जीवन की शुरुआत | Jeevan ki Shuruaat

    जीवन की शुरुआत ( Jeevan ki Shuruaat ) हम हरदम ही हारे ज़माना हमेशा हमसे जीत गया, हार जीत के इस खेल को खेलते जीवन बीत गया, सारे दाव-ओ-पेंचों को समझने में उम्र निकल गया, खेल के इख़्तिताम पे तन्हा थे दूर हर मनमीत गया, रिश्तों की उलझी गिरहें सुलझाने में खुद यूँ टूट गए,…

  • इक हुंकार | Kavita

    इक हुंकार ( Ek hunkar )   हम संघी है….. जन संघी है, भारत जय हो, विजय सोच के रंगी है। हम संघी है.. भगवा है पहचान हमारी, शिव शक्ति मे डूबे हम अड भंगी है। हम संघी है.. खाकी रंग है माटी रंग, मातृभूमि के सेवक हम कुछ जंगी है। हम संघी है…. शेर…

  • बचपना | बालगीत

    बचपना  ( Bachpana ) पुआल पर दौड़कर जीत जाते हैं, बारिश में भीगकर नाव चलाते हैं। बर्तनों से खेलकर खाना बनाते हैं-, चुपके से चलके याद, बचपन में चले जाते हैं । मुकुट मोर पंखों का लगाकर, कृष्ण बन जाते हैं, नीले आकाश को छूकर धरती पर इतराते हैं। कपड़ा ओढ़ मेढ़क बनकर, बारिश करवाते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *