Suna Tha

सुना था | Suna Tha

सुना था

( Suna Tha )

( बेटी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं )


सुना था बचपन में हमने

एक छोटा सा राजकुमार आएगा

सुनहरे घोड़े पर बिठाकर

अपने महलों में ले जाएगा

सुना था हमने दादी के मुंह

मैं हूं एक छोटी सी राजकुमारी

कहते कहते गले लगाकर

मुझे सुनाती एक कहानी

सपने देखे थे भी हमने

एक राजकुमार आएगा

सुनहरे घोड़े पर बिठाकर

मुझे सात समंदर पार ले जाएगा

आज वह घड़ी आई है

दूर प्रिय जनों से होना है

पुराने रिश्तों को तजकर

नए को पिरोना है

पंख नहीं दिए ईश्वर ने

फिर भी कहीं कोई छोर नहीं

सारा घर है पराया उसका

अपना कहने को कुछ नहीं।

 नवीन मद्धेशिया

गोरखपुर, ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • श्रीमती उमेश नाग की कविताएं

    सुनो है‌! मेरी राधा रानी, सुनो है‌! मेरी राधा रानी,तुम बिन मेरा नही कोई साथी।मौसम चाहे कैसा भी हो,सभी प्राकृतिक समय कामैं ही कर्ताधर्ता।सावन भादो न ही सही,अभी पोष माह का जोर-सहना होगा।हम तुम मिलकर समस्त,जग वासीयों का शिशिर सेबचाव करना होगा।सभी प्राणी चर अचर, मानवएवं प्रकृति का रक्षण करना होगा।मैं ही जगतपिता हूं,सर्व ब्रम्हांड…

  • गर्म हवाएं | Kavita Garm Hawayen

    गर्म हवाएं ( Garm Hawayen )   बह रही हवाएं गर्म हैं मुश्किल है लू से बचकर रहना एक छत हि काफी नहीं तुम भी जरा संभलकर चलना उमस भरा माहौल है हो गई है खत्म सोच की शीतलता उठ सी गई है स्वाभिमान की आंधी यद्दयपि कुछ नहीं है कुशलता खो गई है पहचान…

  • सफल जीवन उसने ही पाया!

    सफल जीवन उसने ही पाया! आया है सो एक दिन जाएगा,पर,जाने से पहले पछताएगा।कुछ काम तो कर ले बन्दे !वर्ना बच्चों के बीच शर्माएगा। बचपन, जवानी और बुढ़ापा,जीवन का हर रंग गहरा पा।अच्छा बोयेगा,अच्छा काटेगा,हरा-भरा-सा आजीवन रहेगा। बचपन में जिसे संस्कार मिला,पढ़ने का अच्छा आधार मिला।जवानी उसकी पहचान बनातीताकत भी राष्ट्र के काम आती। कुसंस्कारों…

  • बच्चों तुम हो जान मेरी | Bachcho par kavita

    बच्चों तुम हो जान मेरी ( Bachcho tum ho jaan meri )    बच्चों तुम हो जान मेरी तुम में ही भारत बसता है खुशी बाँटते इन चेहरों से हर जर्रा जर्रा हँसता है देश के तुम हो प्रतिनिधि तुम में बसती हर निधि विधि बनोगे तुम भाल इस देश का अर्जित होगी कई नई…

  • चक्र जो सत्य है

    चक्र जो सत्य है कुछ भी अंतिम नहीं होता,न स्पर्श , न प्रकृति और न कविता ,बस दृष्टिकोण बदल जाता हैक्योंकि, चक्र जीवन , पवन , गुरुत्वाकर्षण काअनवरत सहयात्री बन धरा को थामे ,खड़ा है पंच तंत्र के केंद्र पर तन्हा,पूछताक्या मजहब पेड़ , पानी, धरा, पवन , आकाश का ,लिखा है किसी ने बस…

  • बसंत ऋतु | Basant Ritu

    बसंत ऋतु ( Basant Ritu )    आ गए ऋतुराज बसंत चहुं ओर फैल रही स्वर्णिम आभा, सुंदर प्राकृतिक छटा में खिली पीले पुष्पों की स्वर्ण प्रभा। मां शारदे की पूजा का पावन अवसर है इसमें आता, ज्ञानदायिनी देवी की कृपा से जगत उजियारा पाता। बसंत ऋतु आते ही सुंदर सुरम्य वातावरण हुआ, ठंडी पवन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *