Surya upasna kavita

सूर्य उपासना | Surya upasana kavita

सूर्य उपासना

( Surya upasana )

 

 

हे सूर्यदेव दिनकर देव रवि रथ पर होकर सवार
ओज कांति प्रदाता तुम्ही आदित्य हरते अंधकार

 

सारी दिशाएं आलोकित किरणें प्रकाशित करती
नव भोर उमंगे सृष्टि में प्रभायें  प्रभावित करती

 

सारे जगत में ऊर्जा का नव शक्ति का भंडार हो
सकल चराचर जगत में प्रगति का आधार हो

 

नीयति चक्र चले तुमसे उजियारा तुमसे पाते हैं
यश कीर्ति वैभव सारे भास्कर तुम्हीं से आते हैं

 

चलते रहने का संदेशा सारी दुनिया को देते हो
दिव्य ज्योति किरणों से संकट सारे हर लेते हो

 

बुद्धि विवेक ज्ञानदाता शक्ति बल साहस भरते हो
घट घट में उजियारा कर रोग दोष सब हरते हो

 

वंदन हे आलोक निधि आदित्य शत शत वंदन है
मार्गदर्शक पथ प्रदर्शक दिवाकर शुभ अभिनंदन है

 

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

आस्था | Poem on Astha in Hindi

 

Similar Posts

  • अभिलाषा | Abhilasha kavita

    “अभिलाषा” ( Abhilasha )   चाह बहुत  मनमंदिर मे भारत वीरो का गान करूं  उनकी त्याग तपस्या का सदा मान सम्मान करूं    श्रद्धा सुमन से ईश्वर की निसादिन करूं मैं पूजा  भक्ति भाव में जो सुख पाऊं और कहां है दूजा   दिल मे ईच्छा गुरु चरणों में बना रहे मेरा ध्यान शून्य ह्रदय…

  • कोरोना काल का पक्ष एक और | Kavita

    कोरोना काल का पक्ष एक और! ( Corona Kal Ka Pach Ek Or )   जरा सोचें समझें कैसा है यह दौर? भविष्य हमारा किधर जा रहा है? देखो कोई चांद पर मंगल पर बस्तियां- बसा रहा है! उधर हम देख सोच भी नहीं पा रहे हैं हम अनजाने डर से डरे जा रहे हैं…

  • जय मां भारती | Jai Maa Bharti

    जय मां भारती ( Jai maa bharti )   शत शत बार नमन वंदन कोटि कोटि बार प्रणाम कर गए आजाद गुलामी से लाखों लाखों बार उन्हें सलाम लेकिन,अब बारी हमारी है यदि,देश की माटी प्यारी है देश बचाना होगा सत्ता लोभी से छली,कपटी, टुच्चे और भोगी से नव भारत का निर्माण करें आओ मत…

  • सुनहरी सुबह  | Kavita

        सुनहरी सुबह   ( Sunahri subah )      सुनहरी सुबह नि:स्वार्थ भाव से प्रतिदिन सुबह आती है || आँख बंद थी अभी, खोए थे मीठे सपनों में | कुछ हंसीन प्यारे पल थे, हमारे अपनों में | तभी सुनहरी धूप ने दस्तक दी, नींद टूट गई | अंगडाई ले कर उठ गए, और…

  • हनुमान जी | Kavita Hanuman Ji

    हनुमान जी  ( Hanuman Ji )   मैं नादान मैं नकारा आया आपके द्वार हे प्रभु हनुमान, तेरी मुआख़जा में रहूं मुवाजहा हो मेरे प्रभु हनुमान। तू नबी है क़ासिद है विष्णु का मुझे नशा तेरा नबीज़ जैसा, मैं तेरी अमानत रहूं सदा वदीअत भी हो तेरी प्रभु हनुमान। मैं फ़ाजिर हूं तेरा तलबगार हूं…

  • नेता जी | Mulayam Singh Yadav

    नेता जी! ( Netaji)  !! विनम्र श्रद्धांजलि!! ( धरती -पुत्र मुलायम सिंह जी को! )   लोहिया कै रहिया के देखाई अब नेताजी, यूपी की नइया के बचाई अब नेताजी। अमवाँ की बगिया से उड़ गयल सुगनवाँ, रोई- रोई बेहाल भयल सगरो जहनवाँ। सागर से मोतिया के ले आई अब नेताजी, यूपी की नइया के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *