आकर्षण है पाप में | Akarshan hai Pap Mein

आकर्षण है पाप में

( Akarshan hai pap mein )

 

जीवन की सुख-शान्ति,
दग्ध हो जाये न अनुताप में।
सदा सजग होकर रहना है,
आकर्षण है पाप में।

कुत्सित छलनायें आती हैं,
कृत्रिम रूप संवार कर।
सहज नहीं स्थिर रह पाना,
मन को उन्हें निहार कर।
एक-एक पग का महत्व है,
पथिक सशंकित रहना!
उस पथ पर, जो ले जाता हो
सदा पतन के द्वार पर।

सहज सौख्य जो प्राप्त भाग्य से,
मत बदलो अभिशाप में।
वंशीरव का भ्रम मत पालो,
दूर अरण्य विलाप में।

निर्धन को भी प्राप्त परम धन,
संयम से यदि श्लील रहे।
सतत कण्टकाकीर्ण पथों पर
चलकर सरल सुशील रहे।
सबकुछ होम न होने पाये,
अतृप्तियो की आग में।
मन-मयूर की तिर्यक गति हित,
बना विवेक-करील रहे।

आवश्यक है शुचिता मन की,
दैनिक कार्यकलाप में।
सदा सजग होकर रहना है,
आकर्षण है पाप में।

 

sushil bajpai

सुशील चन्द्र बाजपेयी

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)

यह भी पढ़ें :-

तुमने बात न मेरी मानी | Tumne

Similar Posts

  • भोर तक | Kavita Bhor Tak

    भोर तक ( Bhor Tak )   लोग तो बदल जाते हैं मौसम का रंग देखकर मगर तुम न बदलना कभी मेरा वक्त देखकर बड़े नाज़ों से पाला है, यकीं हो न हो तुम्हें शायद पर तुम न बदलना कभी जमाने का ढंग देखकर सूरत हो कैसी भी आपकी, दिल से प्यारी मुझे समझ लेना…

  • ऐसे है हमारे पापा | Kavita hamare papa

    ऐसे है हमारे पापा ( Aise hai hamare papa )     बदन पे खाकी वर्दी घुमते-रहतें गर्मी चाहें सर्दी, दिल में है जिनके दया-भाव और यह संवेदना। ऐसे है हमारे पापा जो है एक सैनिक एवं कवि, लिखतें है कविता पर नहीं करतें ये आलोचना।।   पिछलें कई वर्षों से कर रहें है यह…

  • चन्दन | Chandan kavita

     “चन्दन” ( Chandan : Kavita ) –>”चन्दन तुम बन जाओ”……|| 1.कहने को लकडी है, ठंडक समेटे है | भीनी सी खुशबू है, विष-धर लपेटे है | घिंस के जब पत्थर पर, माथे में लगता है | ऊंगली महकाती है, चन्दन वो लकडी है | –>”चन्दन तुम बन जाओ”……|| 2.चन्दन की राहों में, उलझन हजारों हैं…

  • जिंदगी बस यूं ही | Poetry on zindagi in Hindi

    जिंदगी बस यूं ही… ( Zindagi bas yuhi )   यूं ही कभी न हारना तुम, ना खोने देना अपनी पहचान ।  यूं ही आगे बढ़ना तुम, ना होना तुम कभी निराश ।     यूं ही तुम्हारी हर मंजिल      तुम्हें मिलती जाएगी      तुम्हारी हर चाहत मिलेगी,      तुम्हारे हर सपने सच होंगे ।…

  • पर्यावरण | Paryavaran

    पर्यावरण ( Paryavaran )    विविध जीवों का संरक्षण मान होना चाहिए। स्वस्थ पर्यावरण का संज्ञान होना चाहिए।। प्रकृति साम्यता रहे धरा का भी श्रृंगार हो, वृक्षों की उपयोगिता पर ध्यान बार बार हो। वृक्ष, प्राणवायु फल छाया लकड़ियां दे रहे, उसके बदले में हम उनकी संख्या न्यून कर रहे। ‘दस पुत्र समो द्रुम:’ यह…

  • भटक रहा बंजारा सा मन | Bhatak Raha Banjara sa Man

    भटक रहा बंजारा सा मन ( Bhatak raha banjara sa man )   आहत इतना कर डाला है, तन-मन मेरा, गुलाबों ने, कांटों के इस मौसम में हम, क्या फूलों की बात करें। सूरज आग उगलता रहता, विद्रोही हो गईं हवाएं। परछाईं भी साथ छोड़ दे, तो फिर गीत कौन हम गायें। जिसने इतना दर्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *