राम नाम अनमोल

राम‌ रामौ रामा

राम‌ रामौ रामा

 

राम‌: रामौ रामा:,
आखिरकार लौट आएंगे अयोध्याधामा,
रामम् रामौ रामान्,
प्रेम से कर रहे हम तेरा आह्वान,
रामेन् रामाभ्याम् रामैः,
राम नाम के गूंज रहे जयकारे,
रामाय रामाभ्याम् रामेभ्य:,
श्रीराम के होते अब किस बात है भय,
रामात् रामाभ्यम् रामेभ्य:,
हे मर्यादा पुरुषोत्तम! तेरी सदा है जय,
रामस्य रामयो: रामानाम्,
सब करे बस राम तेरा ही गुणगान,
रामे रामयो: रामेषु,
छलक आए खुशी के आंसू,
हे राम! हे रामौ! ये रामा!
लौट आए अब हमारे अयोध्याधामा,
हे पुरुषोत्तम! हे रघुवर !
हे रघुनंदन! हे श्री राम!
तुमसे ही पूर्ण होते सब काम,
जय श्रीराम!जय श्रीराम!

रचनाकार : योगेश किराड़ू
बीकानेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • चाहत | Poem chaahat

    चाहत ( Chaahat )   हम हैं तेरे चाहने वाले, मन के भोले भाले। रखते है बस प्रेम हृदय में, प्रेम ही चाहने वाले।   माँगे ना अधिकार कोई,ना माँगे धन और दौलत। प्रेम के संग सम्मान चाहने, वाले हम मतवाले।   हम राधा के विरह गीत है, हम मीरा के भजनों में। हम शबरी…

  • धार्मिक बाध्यता | Dharmik Badhyata

    धार्मिक बाध्यता ( Dharmik badhyata )    धर्म से है अगर प्यार तुम्हे तो उसका सम्मान करो। बाध्यता नही है आदर की हक नही तुम्हे अपमान करो… जबरन का सिद्धांत नही शाश्वत है इसका अंत नही बेमन इसका सम्मान करो, इसके लिए तुम बाध्य नहीं… न करो तुम पूजा पाठ भले कौन हांथ पकड़ कर…

  • श्री देवनारायण भगवान | Shri Devnarayan Bhagwan par Kavita

    श्री देवनारायण भगवान ( Shri Devnarayan Bhagwan ) आज लोक देवता मानता है आपकों पूरा राजस्थान, भगवान विष्णु के अवतार थें कहलाएं देवनारायण। जो माघ मास मे शुक्ल पक्ष की षष्ठी को ये जन्में थें, जीवन सारा लगा दिया था जिन्होंने लोक कल्याण।। जिनकी माता का नाम साढ़ू और पिता सवाई भोज, १८००० पशुधन था…

  • 20+ Motivational Poem in Hindi मोटिवेशनल कविता हिंदी में

    यह मूल और विशेषज्ञ कवियों द्वारा लिखित हिंदी में सर्वश्रेष्ठ प्रेरक तथा प्रेरणादायक कविताओं (motivational poem in Hindi) का संग्रह है। ये कविताएँ हमें जीवन के एक अलग दृष्टिकोण को देखने में मदद करेंगी चाहे आप एक छात्र हों, व्यवसायी हों, या सिर्फ एक साधारण इंसान हों। इस आधुनिक दुनिया में जहां बहुत सारी समस्याएं…

  • युवा | Kavita Yuva

    युवा ( Yuva ) युवा एक उम्र नहीं, सकारात्मक सोच है अंतर्मन अथाह आशा उमंग, दृढ़ इच्छा शक्ति अपार । वैचारिकी चिन्मय स्फूर्त, अभिव्यक्ति पट ओज धार । उरस्थ राष्ट्र समाज उज्ज्वल छवि, सतत श्रम साधना मंत्र प्रेरणा कोच है । युवा एक उम्र नहीं, सकारात्मक सोच है ।। ह्रदय हिलोर गर्वित इतिहास, आचरण परिध…

  • वह भारतमाता | Vah Bharatmata

    वह भारतमाता ( Vah Bharatmata )   वह भारतमाता है, हम सबको प्यारी जिसका लोहा मानती दुनिया सारी । भगीरथ ने जहाँ पतित पावनी गंगा ऊतारी, संतों-गुरुओं, पीरों ने जिसकी छवि सँवारी, ज्ञान-गुणों, संस्कारों की भरी पिटारी, पूरी दुनिया में सब देशों से जो है न्यारी । वह भारतमाता है, हम सबको प्यारी । सर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *