अटल बिहारी

अटल बिहारी

अटल बिहारी

सत्य के पथ पर अपने कर्मों से
चल रहे थे जो संभल संभल ,
नाम से ही नही अपने काम से भी
इस जनता के भी प्यारे थे अटल।।

प्रखर राजनेता बनकर जिन्होंने
प्रधानमंत्री पद के दायित्व को चुना
जनता की सुनने वाले इस सेवक को
जनता ने ही अपना स्वयं नेता चुना ।।

परम ओजस्वी वक्ता थे बिहारी जी
वे थे प्रशंसनीय कलम के जादूगर
एक से बढ़कर एक लिखी उन्होनें
अनेको कविताएँ , छंद ,गीत रचनाएं ।।

भावविभोर कर देने वाली शैली ,
उनकी लिखी रचनाओं में होती थी!
उनका प्रभाव इतना गहरा था की
याद से उनकी इतिहास सुनहरा है।।

व्यंगात्मक रूप में वह बात अपनी
सत्ता में जब प्रकट किया करते थे !
राजनीति की दुनिया में एक खलबली
सी तब चारो ओर हुआ करती थी!

” छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता,
टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता।”
यह पंक्तियां उनके सत्य को दर्शाती है
सरल व्यक्तित्व की पहचान बताती है।।

मेरे भारत का परम सौभाग्य है
यह मिला एक अनमोल रत्न,
भारत मां के लाडले अटल जी
सत्य होता था जिनका हर वचन ।।

ऐसे दृढसंकल्पित व्यक्ति जिन्होंने
देश हित के लिए किए अनेकों जतन
भूल नहीं सकती जनता अटल जी को
करते है हम उनको शत शत नमन।।

Pratibha

आशी प्रतिभा दुबे (स्वतंत्र लेखिका)
ग्वालियर – मध्य प्रदेश

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • फासला | Phasala

    फासला ( Phasala )   सोचता हूं उकेरूं आज आपका चित्र या लिखूं अनाम कुछ भाग्य का लेखा लिखा तो बहुत कुछ अब तक हमने फिर भी लगता है की कुछ नही लिखा रख लिया हूं स्मृतियों को सहेजकर मिले थे आप जब हमसे पहली बार हुई न कुछ बातें ,तब भी बहुत हो गईं…

  • जंग का सुरूर | Jang ka Suroor

    जंग का सुरूर ( Jang ka suroor )    हर कोई नशे में चल रहा यारों, तभी तो ये जग जल रहा यारों। अश्क में उबल रही पूरी कायनात, देखो सुख का सूरज ढल रहा यारों। पिला रहे पिलानेवाले बनकर साक़ी, क्यों यूएनओ नहीं संभल रहा यारों। इजराइल,हमास,रूस,यूक्रेन,अमेरिका पे, रोज जंग का सुरूर चढ़ रहा…

  • डूंडलोद अष्ट विनायक धाम | Dundlod Ashta Vinayak Dham

    डूंडलोद अष्ट विनायक धाम ( Dundlod Ashta Vinayak Dham )   डूंडलोद अष्ट विनायक धाम,अद्भुत अनुपम व विशेष वीर प्रसूता धरा शेखावाटी, डूंडलोद शोभित विनायक धाम। अष्ट विनायक एक्य दर्शन, हिंद राष्ट्र सौम्य एकमात्र नाम । धर्म आस्था परम केंद्र गणपति कृपा वृष्टि अशेष । डूंडलोद अष्ट विनायक धाम, अद्भुत अनुपम व विशेष ।। अनु…

  • ज़िन्दगी ढूंढ ही लेगी

    ज़िन्दगी ढूंढ ही लेगी ज़िन्दगी, ढूंढ ही लेगी ।सुखों का द्वार ।खुशी की वज़ह ।सुकून की जगह ।खोया हुआ प्यार ।छूटा हुआ साथ ।मुस्कानों का हार ।बेफ़िक्र दिन रात ।अपनों का साथ ।हां, ज़िन्दगी ढूंढ लेगी । श्रीमती प्रगति दत्तअलीगढ़ उत्तर प्रदेश यह भी पढ़ें :

  • पिता की स्नेहाशीष पाती | Papa par kavita

    पिता की स्नेहाशीष पाती ( श्रृद्धांजलि )  एक स्नेहाशीष चिट्ठी को तरसता मेरा मन आज बरबस दिवंगत पिता को याद करता है दस बरस पहले अनायास जो चले गए थे तुम आज भी आप की चिट्ठी की राह तकती हूँ कईं पत्रों को भेजकर कुशल पूछा करते थे अक्सर बेटी को नेह देने का तरीका…

  • लोकतंत्र | Kavita Loktantra

    लोकतंत्र ( Loktantra )   हम घुट घुट कर जियें मरें, क्या यही हमारा लोकतंत्र है! बहती जहां सियासी गंगा, चेहरा जिसका राजतंत्र है!! जनसेवा का भाव लिये जो, चरते हैं मानवता को ! लगा मुखौटा राष्ट्रप्रेम का, दिखलाते दानवता को !! सुविधा शुल्क के चक्कर में, दिख रहा चतुर्दिक लूटतंत्र है! हम घुट घुट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *