Swatantra Bharat Swadhin Bharat

स्वतंत्र भारत स्वाधीन भारत | Swatantra Bharat Swadhin Bharat

स्वतंत्र भारत स्वाधीन भारत

( Swatantra Bharat Swadhin Bharat ) 

 

अंग्रेजों के शासन से पहले भारत सोने की चिड़िया था,
दूध की नदियां बहती थीं और धरती उगाती सोना सा,
छल कपट की नीति से अंग्रेजों ने गुलाम बनाए रखा,
रक्त चूसकर ले गए सब भारत माता के आंचल का !!

भारत माता के सपूतों को मंजूर उनकी ये दशा नहीं थी,
१८५७ में मंगल पांडे ने विद्रोह की शुरुआत कर दी थी,
रानी लक्ष्मीबाई जैसे वीरों ने अनेकों कुर्बानियां करीं
एक एक विद्रोहों ने गुलामी की दीवारें हिला दी थीं !!

गांधीजी की अहिंसक आंदोलन से देश को नई दिशा मिली,
असहयोग जैसे आंदोलनों से अंग्रेजी शासन की नींव हिली,
लाठी डंडे गोलियां खा बूढ़े बच्चे औरतों ने शहादत दी,
तब जाकर भारत माता को बेड़ियों से आज़ादी मिली !!

लाखों बलिदानों का मोल चुकाकर हमने स्वतंत्रता पाई है,
स्वतंत्रता सेनानियों ने खून बहा कर ये आज़ादी दिलाई है,
देशवासियों भूल ना जाना उनकी निस्वार्थ कुर्बानियों को,
जवानों ने सीमा रक्षा कर भारत माता की गरिमा बढ़ाई है!!

स्वतंत्र भारत में सबको स्वमान से जीने का अधिकार मिले,
कर्त्तव्य निभाएं भारत की प्रगति को एक नया आधार मिले,
द्वेष घृणा न हो आपस में मिल जुलकर सब रहा करें,
गांधीजी के सपनों के भारत को नया आकार मिले!!

सभी जीव स्वतंत्र रहें पर स्वच्छंद ना कोई हुआ करे,
संस्कारों और संस्कृति की जड़ों से हर कोई जुड़ा रहे,
स्वतंत्रता दिवस पे भारतवासियों को ये प्रण दोहराना है,
आज़ादी के अमृतकाल में भारत विश्व विजयी बना रहे!!

 

वीरेन्द्र जैन

( नागपुर )

यह भी पढ़ें :-

यह पावन पन्द्रह अगस्त है |15 August par Geet

Similar Posts

  • कवि और कुत्ता

    कवि और कुत्ता मैं कवि हूॅं,आधुनिक कवि हूॅं।शब्दों का सरदार हूॅं,बेइमानों में ईमानदार हूॅं । नेताओं का बखान करता हूॅं,सरकार का गुणगान करता हूॅं,योजनाओं की प्रशंसा करता हूॅं,फायदे का धंधा करता हूॅं,डर महराज का हैपीले यमराज का है। मैं संयोजक हूॅंसपा, बसपा, भाजपा, कांग्रेस का,मुझे महारत है रंग बदलने का,किसी मौसम, किसी परिवेश का,उधार में…

  • क्या खोया क्या पाया | Kya Khoya Kya Paya

    क्या खोया क्या पाया ( Kya Khoya Kya Paya )   उन गलियों से जब भी गुजरी आँखों मे अश्रुधार लिये सोच रही थी चलते-चलते कि—- यहाँ मैंने क्या खोया, क्या पाया है। पाकर सब कुछ फिर सब कुछ खोना क्या यही जिंदगी का फ़लसफ़ा है जब है फिर ये खोना या फिर पाना तो…

  • वो गांव बहुत याद आता है

    वो गांव बहुत याद आत है बीता बचपन गांव में वह गांव बहुत याद आता है l टेढ़ी ~मेढ़ी गलियां चुभ गये कांटे छाले पड़ गए पांव में वो गांव बहुत याद आता है l हम खेले खेल नदिया तीरे भरी दुपहरिया आम की बगिया l कुहके कोयलिया खाएं कच्ची अमिया लेकर नमक मिर्च की…

  • एक दिन और | Ek Din Aur

    एक दिन और ( Ek din aur )   मध्यान्ह जिस वक़्त थोड़ी देर के लिए रुक – सा जाता है, उस वक़्त धूम भी रुकती-सी जान पड़ती है । जब उस पार का अरण्य गहरा हरा हो उठता है, और मैं अपने कामों की गिनती करते-करते जब अपना सिर ऊपर उठाती हूँ— मन्दार अपनी…

  • ढेरा | Dhera

    ढेरा ( Dhera )    सवालों का ढेरा है बस दुआओं का सहारा है।। मंजिल की राहों में बसेरा है बस वक्त का चेहरा है।। सवालों ने घेरा है जिम्मेदारियों का पहरा है।। ख़्वाब में तो आसमान की उड़ान है खुदकी बनानी पहचान है।। सवाल है दिल में फैला, क्यू चल रहा तू दलदल में…

  • आस्था का पर्व छठ पूजा | Chhath puja par kavita

    आस्था का पर्व छठ पूजा ( Aastha ka parv chhath puja )   यह वैदिक काल से चलता आ रहा अनुपम लोकपर्व, बिहार झारखंड में मनाया जाता धूम-धाम से ये पर्व। उषा प्रकृति जल वायु एवं सूर्य को विशेषकर‌ पूजता, सबसे बड़ा और अनोखा छठ मईया का यें महा पर्व।।   पर्व का अनुष्ठान कठोर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *