Sweekar Nahin

स्वीकार नहीं | Sweekar Nahin

स्वीकार नहीं

( Sweekar nahin )

 

सुमन सरीखी याद तुम्हारी, केवल यूँ हीं स्वीकार नहीं।
इस एक धरोहर के सम्मुख ,जँचता कोई उपहार नहीं।।

तेरे गीतों को गाने से ,यह हदय कमल खिल जाते हैं।
तन्हाई की परछाईं में ,हम तुम दोनों मिल जाते हैं ।
बातें होती हैं नयनों से ,जब अधर-अधर सिल जाते हैं ।
यह विरह-मिलन का महाकुंभ ,अब समझेगा संसार नहीं।।
सुमन सरीखी याद——

सिवा तुम्हारे इन आँखों को , अब दिखती है दुनिया काली ।
सुधियों के दीपो से निशि भर ,करता हूँ जगमग दीवाली ।
सारे जग की खुशी विधाता ,इस झोली में तुमने डाली।
भूलूँगा जन्मों जन्मों तक ,मैं तेरा यह उपकार नहीं।।
सुमन सरीखी याद—-

मेरे गीतो को महका दो ,नगरी-नगरी हर आँगन में।
अगणित सुरभित गीत रचे हैं , मैंने अब की इस सावन में ।
तेरे मन की साध छिपी है ,मेरे गीतों की धड़कन में।
तेरे उर की प्यास बुझाऊँ ,क्या यह मेरा अधिकार नहीं।।
सुमन सरीखी याद—-

आँसू जो भी दिये जगत ने ,निश्छल नयनों ने स्वयम् पिये ।
जितने सुमन सँजोये थे वे ,तेरी माला में गूँथ दिये ।
पाहुन से वरदान न पाया ,जाने कितने ही हवन किये ।
इस जीवन को भगवान मिला ,अब तक कोई आधार नहीं ।।
सुमन सरीखी याद—-

चिंगारी अब जलते-बुझते ,विकराल ज्वाल में बदल गई।
मेरी यह छोटी सी इच्छा ,सीमा से आगे निकल गई।
जितना भी मन को समझाया ,उतनी अधरों से फिसल गई ।
जिस पर साग़र हूँ न्यौछावर ,उससे ही मिलता प्यार नहीं।।
सुमन सरीखी याद—–
इस एक धरोहर—-

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003
यह भी पढ़ें:-

मज़ा आ गया | Mazaa aa Gaya

Similar Posts

  • जलाना एक दीपक

    जलाना एक दीपक ( माधव मालती छंदाधारित गीत ) देहरी पर आज अंतस के जलाना एक दीपकफेर कूची द्वेष पर तुम जगमगाना एक दीपक। घर तुम्हारा रौशनी से झिलमिलाता ठीक है येपर्व खुशियों के मनाता गीत गाता ठीक है येद्वार अंधेरा पड़ोसी का अगर है व्यर्थ है सबसामने कोई विकल तो हर्ष का कुछ अर्थ…

  • प्रीत की यही रीत है | Geet preet ki yahi reet hai

    प्रीत की यही रीत है ( Preet ki yahi reet hai )     मन से मन का मिलन ही दिल के तारों का संगीत है। दिल से दिल जब मिले धड़कने गाती प्यारा गीत है। प्रीत की यही रीत है हद से ज्यादा हुई चाहत कोई सबसे प्यारा लगे। चैन आ जाए मन को…

  • क्षितिज पार नया उजाला | Naya Ujala Poem in Hindi

    क्षितिज पार नया उजाला ( Kshitij par naya ujala )   हौसला भर चलो यारों, पड़े मुश्किलों से पाला है। खिड़की खोल देखो, क्षितिज पार नया उजाला है। क्षितिज पार नया उजाला है रोशन जिंदगी कर लो, प्रेम की सरिता बहती है। सारे तीर्थों की गंगा, मां के श्रीचरणों में रहती है। भर लो झोली…

  • मुह़ब्बत | Muhabbat

    मुह़ब्बत ( Muhabbat ) न हीरों की खानें,न पन्नों के पर्बत। मुह़ब्बत से बढ़ कर नहीं कोई दौलत। बिना इसके कुछ भी नहीं ज़िन्दगी में। न हो यह तो क्या लुत्फ़ है बन्दगी में। यही चैन देती है हर इक नज़र को। इसी से चमकती है इन्सां की क़िस्मत। मुह़ब्बत से बढ़कर नहीं कोई दौलत।…

  • खूब रोता मन | Sad Love Poetry in Hindi

    खूब रोता मन ( Khoob rota man )   कभी जब याद तुम आते, दृगों को घेर लेते घन । अकेले में छुपाकर तन, सिसकता खूब रोता मन ।। न कुछ अच्छा लगे जी में, उदासी का रहे पहरा । तुम्हारी पीर अंतर् में, चलाए तीर अब गहरा ।। गए जब छोड़ प्रिय तब से,…

  • अलख निरंजन | Alakh Niranjan

    अलख निरंजन ( Alakh Niranjan )   भज अलख निरंजन प्यारे, अलख निरंजन गाता जा। ये दुनिया सब मोह माया है, जग में प्यार लुटाता जा। अलख निरंजन गाता जा खाली मुट्ठी आया जग में, मानव हाथ पसारे जायेगा। क्या खोया क्या पाया नर, किसका हिसाब लगाएगा। यह दुनिया एक रंग मंच है, बस किरदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *