Der Tak Nahi Tikta

देर तक नहीं टिकता | Der Tak Nahi Tikta

देर तक नहीं टिकता

( Der tak nahi tikta )

 

मौसम जवानी का देर तक नहीं टिकता,
आसमां में हो कोई देर तक नहीं टिकता।
गिनकर दिया साँसें गुरुर देखो मत करना,
लूटमार का पैसा देर तक नहीं टिकता।

इस मिट्टी के पुतले को रब ने जो ढाला है,
रूप, रंग दुनिया में देर तक नहीं टिकता।
आए दिन भी जैसा दिल थाम के रखना,
गर्दिश का वो बादल देर तक नहीं टिकता।

मौत से बचेगा तब औरों के दिल रहना,
जमीं से उगा कोई देर तक नहीं टिकता।
भीड़ तय नहीं करती जीत उसकी पक्की है,
भीड़ का पिरामिड भी देर तक नहीं टिकता।

कहकशां के बागों से जैसे वो उतरती है,
रात का वो लम्हा भी देर तक नहीं टिकता।
अपने नर्म लहजों से करती सबको घायल है,
सोने पे सुहागा भी देर तक नहीं टिकता।

आग मेरे हिस्से की चोरी कोई मत करना,
जलवा अदाओं का देर तक नहीं टिकता।
आए बारिश तो आओ, मिलके दोनों भींगेंगे,
कुंवारेपन का वो मौसम देर तक नहीं टिकता।

 

रामकेश एम.यादव (रायल्टी प्राप्त कवि व लेखक),

मुंबई

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/aashiqui/

Similar Posts

  • मेरी पूर्णता | Meri Purnata

    मेरी पूर्णता ( Meri purnata )   यथार्थ के धरातल पर ही रहना पसंद है मुझे जो जमीन मेरी और मेरे लिए है उससे अलग की चाहत नहीं रखता क्यों रहूँ उस भीड़ के संग जहां सब कुछ होते हुए भी और भी पा लेने की भूख से सभी त्रस्त हों वहां कोई संतुष्ट हो…

  • संग हमें रहना है | Geet sang hamen rahana hai

    संग हमें रहना है ( Sang hamen rahana hai )   हर मुश्किल संघर्षों को मिलकर हमें सहना है। कुछ भी हो जाए जीवन में संग हमें रहना है। संग हमें रहना है   प्रीत की धारा बह जाए प्रेम सुधारस हम बहाये। प्यार के मोती लुटाए अपनापन अनमोल बढ़ाए। हमारी हर खुशियों का दिल…

  • उड़ान | Udaan

    उड़ान पक्षी अपने गीत के बदले तोड़ लेता है धान की दो बालियाँ लौट जाता है आसमान के घने घोंसले में अनपहुँच अन्वेषा की आँखें क्षितिज के विराग को छूकर लौट आती हैं फिर से अपने अभीष्ट के अन्तिम आश्रय में डैने सन्तुलित करते हैं दूर से दूर खिसकती नीलिमा की उदार सान्द्रता और फिर…

  • याद न आये, बीते दिनों की

    याद न आये, बीते दिनों की बैठी हूँ नील अम्बर के तलेअपनी स्मृतियों की चादर को ओढेजैसे हरी-भरी वादियों के नीचेएक मनमोहक घटा छा जाती हैमन में एक लहर-सी उठ जाती है।जैसे कोई नर्म घास के बिछौनों परकोई मन्द पवन गुजर जाती हैदेखकर प्रकृति नटी के इस रूप मेंबचपन में की गई शरारतेंफिर से आंखों…

  • .रौद्र रस | Raudra Ras Kavita

    .रौद्र रस  ( Raudra Ras )   मन करता है कभी, ज़ुबां के ताले अब खोल दूँ, है दुनिया कितनी मतलबी जाके उनको बोल दूँ, उतार फेंकूँ उनके चेहरे से चापलूसी के मुखौटे, सच के आईने दिखा बदसूरती के राज़ खोल दूँ, कैसी हवस है यह पैसे की जो ख़त्म नहीं होती, चाहूँ तो सच…

  • किताब | Kitab par kavita

    किताब ( Kitab )   ज्ञान सिंधु में गोते लगा लो पुस्तकों  से  प्यार  करो आखर आखर मोती महके मन में जरा विचार करो   ज्ञान विज्ञान सारा समाया तजो क्रोध लोभ मोह माया त्याग तपस्या पराक्रम भारी वीरों की गाथा को पाया   साधु संतों मुनियों ने लिखी वैद्य वकील वैज्ञानिक ने कहीं इंजीनियर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *