Tiranga Shayari

तिरंगे को और ऊँचा उठाने का वक़्त है | Tiranga Shayari

तिरंगे को और ऊँचा उठाने का वक़्त है

( Tirange ko aur uncha uthane ka waqt hai ) 

 

अपने वतन का नाम बढ़ाने का वक़्त है
इक दूसरे का साथ निभाने का वक़्त है ।।

कुर्बानियों के गीत सुनाने का वक़्त है
अहले वतन का जोश बढ़ाने का वक़्त है ।।

लो आ गया है लौट के फ़िर पन्द्रह अगस्त
आज़ादियों का जश्न मनाने का वक़्त है ।।

कब तक रहेंगें आप अन्धेरों की कैद में
अब शम्मे इन्कलाब जलाने का वक़्त है ।।

गाँधी, भगत , सुभाष दिलों में बसे रहें
उनके मिशन को आगे बढ़ाने का वक़्त है ।।

लिख दो वफ़ा का नारा दिलों की ज़मीन पर
अब सारे भेद – भाव मिटाने का वक़्त है ।।

हँसकर वतन के वास्ते जो जान दे गए
श्रद्धा के फूल उनको चढ़ाने का वक़्त है ।।

लहरा दो इसको आज ‘फ़लक’ की फ़ज़ाओं में
तिरंगे को और ऊँचा उठाने का वक़्त है ।।

 

डॉ जसप्रीत कौर फ़लक
( लुधियाना )

यह भी पढ़ें :-

युगों से नारी | Yugon se Nari

Similar Posts

  • जब इश्क का फूल खिलता है

    जब इश्क का फूल खिलता है   दिल के गुलशन जब इश्क का फूल खिलता है, बदन का अंग-अंग, रोम-रोम हिलने लगता है ! भटकता जब मन बैचेन होकर इधर उधर तब, महबूब की बांहो में जन्नत का सुकून मिलता है ! मुहब्बत की दुनिया के जलवे ही होते है निराले, इसकी आग में दिन…

  • बिजलियां | Bijliyan

    बिजलियां ( Bijliyan ) किस क़दर रक़्स़ां हैं हाय बहरो-बर में बिजलियां।ख़ौफ़ बरपा कर रही हैं दिल-जिगर में बिजलियां। जिनकी हैबत से लरज़ता है बदन कोहसार का।बन्द हैं ऐसी तो मेरे ख़स के घर में बिजलियां। या ख़ुदा मेह़फ़ूज़ रखना , आशियाने को मिरे।वो गिराते फिर रहे हैं शहर भर में बिजलियां। क्या डरेंगे हम…

  • आवाज़ मिला दी मैंने | Awaaz Mila di Maine

    आवाज़ मिला दी मैंने ( Awaaz Mila di Maine ) ज़िन्दगी उसके मुताबिक ही बना दी मैंनेउसकी आवाज़ में आवाज़ मिला दी मैंने इसलिए चेहरे पे रहता है तबस्सुम मेरेदिल दुखाती थी जो वो बात भुला दी मैंने ज़िन्दगी ऐसे मुहाने पे ले आई मुझकोआग अपनी ही तमन्ना में लगा दी मैंने उनका दीदार किसी…

  • सौगात सावन में | Saugaat Sawan Mein

    सौगात सावन में ( Saugaat Sawan Mein ) तुम्हारी चाहतें हमको मिली सौगात सावन में । जताकर प्यार को अब हम करें शुरुआत सावन में ।१ बढ़ाना है नहीं तुझसे मुझे अब राबता कोई सतायेगा मुझे फिर से तू हर इक रात सावन में ।। २ झुकाकर क्यों नयन बैठे हमें अब लूटने वाले। सुना…

  • कम लोग हैं ऐसे | Kam Log hain Aise

    कम लोग हैं ऐसे ( Kam log hain aise )    ख़ुदा मानें जो उल्फ़त को बहुत कम लोग हैं ऐसे करें जो इस इबादत को बहुत कम लोग हैं ऐसे न हिन्दू कोई ख़तरे में न मुस्लिम को है डर कोई जो समझें इस सियासत को बहुत कम लोग हैं ऐसे शिवाले में जो…

  • रत-जगे | Rat-Jage

    रत-जगे ( Rat-Jage ) ख़ल्वत में रत-जगे,कभी जलवत में रत-जगे।बरसों किए हैं हमने मुह़ब्बत में रत-जगे। करते हैं जो ख़ुदा की इ़बादत में रत-जगे।आएंगे काम उनके क़यामत में रत-जगे। समझेगा कैसे हाय वो लुत्फ़-ए-ग़म-ए-ह़यात।जिसने किए हैं सिर्फ़ मुसर्रत में रत-जगे। क़ुरबत में चैन देते हैं यह बात सच है,पर।तकलीफ़ दिल को देते हैं फ़ुरक़त में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *