युगों से नारी | Yugon se Nari

युगों से नारी

( Yugon se nari )

( मणिपुर में हुई बर्बरता की घटना से मेरा संवेदनशील ह्रदय सिहर उठा है उसी पीड़ा से उत्पन्न हुई मैं यह अपनी कविता आप के समक्ष प्रस्तुत कर रही हूँ ) 

 

आज भी भ्रमण कर रही है नारी
युगों पुरानी धुरी पर
द्रौपदी की भाँति
अपनी इज़्ज़त को बचाती
अपना आँचल संभालती
अपना हक़ माँगती…

प्रत्येक युग में अबला नारी
किसी ना किसी रूप में
जलती प्रतिशोध की अग्न में

प्रताड़ित होती
आँचल को आँसूओं से भिगोती
अन्याय सहकर चुप्पी साध लेती
दुर्योधन के अत्याचारों को सहती

रूढ़ियों का जामा पहन
ठगी जाती,छली जाती
अपने अधिकारों से वंचित रहती
ढूँढती…कोई ‘कृष्ण’
लाज बचाने को

मगर ;
कोई नहीं लड़ता
जंग उसके अधिकारों के लिए
युधिष्ठर ,अर्जुन, भीम ,नकुल ,सहदेव की तरह
तभी तो ;
आज भी ज़िंदा हैं कई दुर्योधन,
कई दुशासन वस्त्र हरण के लिए…

हाँ; सच में औरत है शीलवती,रूपवती
मगर,युगों से
समय करता रहा परिहास
नहीं बदला इतिहास
उसकी भोगी हुई पीड़ा से उपजता जीवन
उसके व्यक्तित्व पर लिखी जातीं
लम्बी-लम्बी कविताएं
होते सेमिनार नारी-शोषण,स्त्री-प्रताड़ना,
महिला-अत्याचार पर
लेख लिखे जाते
मगर व्यर्थ जाते…

हाँ; आज भी,
औरत के मन में
चल रहा है घुटन, निराशा,कुण्ठा
के प्रति आत्म संघर्ष,
अपने अस्तित्व के लिए,
चींख,आँसू,यातना के लिए,
आत्म सम्मान के लिए…

हाँ; आज भी,
औरत के हृदय से
उठता है विद्रोह का स्वर
प्रतिकार की ज्वाला
और अंतर्मन के धरातल पर
होता रहता है महाभारत !

 

 

डॉ जसप्रीत कौर फ़लक
( लुधियाना )

नाम- डॉ जसप्रीत कौर फ़लक

जन्म स्थान -एवं प्रारम्भिक शिक्षा: – शाहजहाँपुर ( उत्तर प्रदेश)

⭐ शिक्षा- B.Sc ,M.A.English ,B.Ed,M.A.Hindi ,M.Ed,Ph.d
शोधकार्य (अटल बिहारी वाजपेयी के काव्य में सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय चेतना)

⭐ हिन्दी मौलिक काव्य संग्रह – चुप का गीत (2013), रेत पर रंगोली (2018) इश्क समंदर तो नहीं (2022)
अनुवादित पंजाबी काव्य संग्रह- मरजाणियाँ (2017)
अनुवादित अंग्रेजी काव्य संग्रह- A portrait Sans Frame (2021) अठवें रंग दी तलाश (मौलिक पंजाबी काव्य संग्रह,2021)

⭐️राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में हिस्सा लेने के साथ-साथ मुशायरों, टेलीविजन,आकाशवाणी के कवि सम्मेलन में शामिल होना लगातार जारी है। कई शोध पत्र एवं पुस्तक समीक्षायें प्रतिष्ठित अखबारों में प्रकाशित होती रहती हैं।

⭐”कविता कथा कारवाँ ” (रजि)साहित्यिक संस्था की प्रधान
कथा कारवाँ पब्लिकेशनस(रजि),लुधियाना(पंजाब) की संचालिका

⭐सम्मान
पंजाब गौरव, सोझन्ती कवयित्री(2018), अमृता प्रीतम सम्मान, गोल्ड मैडल(2019),राज्य कवि उदय भानू हंस(2019 हरियाणा से),श्री शारदा शताब्दी सम्मान 2021, जिला स्तरीय सम्मान(disstt.award(2021,2023),कबीर कोहिनूर सम्मान (2023),राष्ट्र गौरव सम्मान(2023)साहित्य रत्न सम्मान(2023), इण्डो-थाई गौरव सम्मान(2023 बैंगकॉक से)प्रमुख हैं

⭐स्थाई पता—
मकान न.-11सैक्टर 1-A गुरू ग्यान विहार, डुगरी, लुधियाना, पंजाब
पिन – 141003

⭐फोन नं – 9646863733

⭐ई मेल- jaspreetkaurfalak@gmail.com

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/tum-to/

Similar Posts

  • दिव्य संत

    दिव्य संत ->नाम जपो बात मानलो,श्री राधा राधा ||1.प्रेम है आनंद है,श्री राधा कृष्णा संग हैं |तन-मन-धन-स्वांस,सब कुछ परमानंद हैं |लता-पता-रज-व्रज गलियां,वो स्वयं वृंदावन हैं |दिव्य अलौकिक संत महराज,नाम प्रेमानन्द है |->नाम जपो बात मानलो,श्री राधा राधा || 2.राधा कृष्णा-जन सेवा,यही उनकी पूंजी है |सबके मार्ग दर्शक हैं,प्रभु भक्ती की कुंज्जी है |कई वर्षों से…

  • गुरुवर तो अनमोल है | Guruwar to Anmol Hai

    गुरुवर तो अनमोल है ( Guruwar to Anmol Hai ) दूर तिमिर को जो करे, बांटे सच्चा ज्ञान। मिट्टी को जीवित करे, गुरुवर वो भगवान।। जब रिश्ते हैं टूटते, होते विफल विधान। गुरुवर तब सम्बल बने, होते बड़े महान।। नानक, गौतम, द्रोण सँग, कौटिल्या, संदीप। अपने- अपने दौर के, मानवता के दीप।। चाहत को पंख…

  • मुझे आज भी याद है | Prem ras kavita

     मुझे आज भी याद है  ( Mujhe aaj bhi yaad hai )     मुझे आज भी याद है वो कमरा जहाँ…….. आखिरी बार मिले थे हम आज भी गवाह है, वो बिस्तर की चादर वो कम्बल……. जिसमें लिपटे थे हम एक दूसरे की बाहों में।   मुझे आज भी याद है वो कमरा जहां………..

  • जीवन की परिभाषा | Jeevan par Hindi kavita

    जीवन की परिभाषा ( Jeevan ki paribhasha )   हां! हम हर बात को बोलते है डंके की चोट, नही है हमारे मन में किसी प्रकार की खोट। पीठ- पीछे बोलें ऐसी आदतें नही है हमारी, चाहें रुठ जाऐ दुनियां अथवा बांटे हमें नोट।।   सही को सही एवं गलत को गलत है कहते, समझने…

  • देव है गुरुदेव | Geet Dev Hai Guru Dev

    देव है गुरुदेव ( Dev Hai Guru Dev ) हे देव गुरुदेव… हे देव गुरुदेव।। जो भी जपे तुमको सुबह और शाम। सुख शांति वो पाये जीवन में अपने। बस मन में अपने श्रध्दा तुम रखो। मानव धर्म का तुम बस निर्वाह करों। जीवन तेरा ये तब निश्चित ही बदलेगा।। हे देव गुरुदेव….। शिष्य पर…

  • मौसम ने बदला मिजाज़ | Mausam ne Badla Mizaaj

    मौसम ने बदला मिजाज़ ( Mausam ne Badla Mizaaj )   मौसम ने बदला अपना मिज़ाज हमने भी बदला अपना अन्दाज़। ऋतु यह आई सर्दी ली अगडाई हम सबके मन को ये बहुत भाई।। निकाल लिऐ सब कम्बल, रजाई मौसम भी बदला अब सर्दी आई। गैस चूल्हा आज हमको ना भाऐ लकड़ी जलाकर ये खाना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *