Tiranga

देख तिरंगे की मुस्कान | Tirange ki Muskan

देख तिरंगे की मुस्कान 

( Dekh tirange ki muskan )

 

देख तिरंगे की मुस्कान,झूम रहा है हिंदुस्तान

नील गगन शीर्ष तिरंगा,
अंतर शोभित नव संदेश ।
विश्व पटल अनूप अनुपम,
हमारा प्रिय भारत देश ।
केसरिया रंगी आभा नित,
प्रदत्त वीरता पराक्रम ज्ञान ।
देख तिरंगे की मुस्कान,झूम रहा है हिंदुस्तान ।।

श्वेत वर्णी अप्रतिम शोभा,
शांति सौहार्द परिचायक।
हरित रंग अंतरतम रश्मियां ,
सदा सुख समृद्धि प्रदायक ।
नील वर्ण चक्र नित्य वंदित,
सतत प्रगति भव्य पहचान ।
देख तिरंगे की मुस्कान,झूम रहा है हिंदुस्तान ।।

राष्ट्र ध्वज साक्षात गवाह,
मातृभूमि रक्षा स्वाभिमान ।
परम साक्षी आजादी मंजर,
दर्शक रणबांकुरी बलिदान ।
पुनीत पावन प्रेरणा सानिध्य,
सदैव दिव्य भव्य नव्य कीर्तिमान ।
देख तिरंगे की मुस्कान, झूम रहा है हिंदुस्तान ।।

वंदित स्नेह प्रेम भाईचारा,
देश प्रेम जागृति सेतु ।
रक्षित निज गौरव प्रतिष्ठा,
नवगीत विजय श्री हेतु ।
प्रियल मोहक उपस्थिति,
गर्विल हर्षिल रज रज शान ।
देख तिरंगे की मुस्कान, झूम रहा है हिंदुस्तान ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें:-

बालिका दिवस 24 जनवरी | Balika Divas

Similar Posts

  • स्वयं का मोल | Swayam ka Mole

    स्वयं का मोल ( Swayam ka mole )    मिलन सारिता,प्रेम,लगाव आदि बेहद जरूरी है बावजूद इसके,आपको अपनी भी कीमत स्वयं ही निर्धारित करनी होगी.. आपका पद,रिश्ता,भूमिका आपको खुली छूट नही देता आप जहां,जिस जमीन पर ,जिसके साथ खड़े हैं ,वहां आपका कुछ मूल्य भी है… अधिक सस्ती या सुलभ उपलब्धता वस्तु हो या व्यक्ति…

  • जीवन यही है | Poem jeevan yahi hai

    जीवन यही है ( Jeevan yahi hai )   ना धरा में ना नभ में ना गहरे समंदर में। खोज खोज के खुद को खोया झाँका नहीं खुद के अंदर में। राहों से तु भटक ना राही किंचित सही नहीं है। अंतर्मन हि असीम सत्य है, यक़ीनन जीवन यही है। अल्फाज़ों में जो समझाऊं तो…

  • हमारी बिटिया | Kavita hamari bitiya

    हमारी बिटिया ( Hamari bitiya )   पुष्प में मकरंद जैसे सूर्य की किरण जैसे चहकती चिड़ियों जैसे गुलाब की सुगंध जैसे स्वच्छ निर्मल जल जैसे स्थिर वृक्ष पर्वतों जैसे हवा के उन्मुक्त वेग जैसे दीप की ज्योति जैसे बज रहे हो नूपुर जैसे ऐसी थी हमारी बिटिया जज्ब किए जज्बात कैसे मूक बनी रही…

  • नफरत भरी है जमाने में

    नफरत भरी है जमाने में नफरत भरी है जमाने मेंदर्द भरा है दिवाने मेंवह मजा नए में अब कहांजो मजा होता था पुराने में।। पैसा है तो अब प्यार हैमोहब्बत भी एक व्यापार हैइंतजार कौन करता हैजब बेवफा सरकार है।। दौर कहां अब पुराना हैदेवदास जैसा कोई दीवाना हैअब तो पैसे से दिल्लगी होतीप्यार तो…

  • सुन रही हो माँ | Sunn Rahi ho Maa

    सुन रही हो माँ ( Sunn Rahi ho Maa )   देखो माँ , हर वर्ष मातृ दिवस पर तुम्हारा गुणगान किया जाता है, उस एक दिन में, भर दिए जाते है पन्ने, तुम्हारी महानता के, माँ महान है, माँ बगैर हम कुछ नही, कही झूठ कही सच, कही भ्रम का लिबास पहनाकर, तुम्हारी महिमा…

  • जीवन की सत्यता | Jeevan ki Satyata

    जीवन की सत्यता ( Jeevan ki satyata )    सतत ओस के झरते कण दिखाई तो नही देते पर,बना देते हैं महा सागर को जैसे ऐसे ही कर्म के प्रवाह मे दुआओं बद्दुआओं के स्वर किसी को मार देते हैं बेमौत तो किसी को अमर बना देते हैं… अलौकिक भाषा और संकेत सूक्ष्म एहसास ही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *