गणतंत्र दिवस पर कविता | Republic Day Poem in Hindi 2024

गणतंत्र दिवस पर कविता

 

रामराज्य की झलक, भारतीय संविधान में

विश्व पटल वृहत्तर छवि,
हर नागरिक हित प्रहरी।
शब्द आभा मानवता वंदन,
समग्र विकास नींव गहरी ।
संघात्मक भव्य रूप श्रृंगार,
संप्रभुता स्वतंत्रता आह्वान में।
रामराज्य की झलक, भारतीय संविधान में ।।

जाति धर्म लिंग रंग सह,
नस्ल भाषा विभेद दूर ।
समता समानता भाव प्रवाह,
नैसर्गिक संवेद भरपूर ।
परस्पर भाईचारा एकता,
सद्भाव वंदन स्नेह सम्मान में।
रामराज्य की झलक, भारतीय संविधान में ।।

पांथिक आस्था विश्वास,
हर व्यक्ति निजता रक्षित ।
सर्व पंथ हार्दिक आदर दृष्टि,
राष्ट्र सेवा जन संकल्प दीक्षित ।
शीर्ष पर्यावरण संरक्षण संचेतना,
सुखद मंगल भविष्य अरमान में ।
रामराज्य की झलक,भारतीय संविधान में।।

अनूप चार सौ अड़तालीस अनुच्छेद,
पच्चीस भाग बारह अनुसूचियां ।
अधिकार कर्तव्य नीति निर्देश संग,
ध्यान प्रज्ञान रज रज रूचियां ।
मर्यादा उत्तम सद्चरित पात्रता,
नेतृत्व चयन विधि गुणगान में ।
रामराज्य की झलक,भारतीय संविधान में ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें:-

बालिका दिवस 24 जनवरी | Balika Divas

Similar Posts

  • जड़ें | Jaden

    जड़ें ( Jaden )   जानता हूं , अपनी जरूरत मे तुम्ही तलाशते हो भगवान को भी इन्ही पत्थरों मे…. कूड़े के ढेर भी आते हैं काम खाई पाटने के गिरती हुई शाख को लाठी का सहारा भी चाहिए….. ये कंधे ही उठाए हैं बोझ तुम्हारी शानो शौकत के तुम्हे तो यह भी नही मालूम…

  • सुना था | Suna Tha

    सुना था ( Suna Tha ) ( बेटी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ) सुना था बचपन में हमने एक छोटा सा राजकुमार आएगा सुनहरे घोड़े पर बिठाकर अपने महलों में ले जाएगा सुना था हमने दादी के मुंह मैं हूं एक छोटी सी राजकुमारी कहते कहते गले लगाकर मुझे सुनाती एक कहानी सपने देखे थे…

  • तु कोन है मेरे लिए | Tu Kaun

    तु कोन है मेरे लिए ( Tu kaun hai mere liye )    कैसे बतावू तु कोन हे मेरे लिए, तु क्या है मेरे लिए || बचपन का रंगबिरंगी किस्सा है तू दिल के करीब का हिस्सा है तु कड़कती धूप मे छाव है तू मेरे लिए एक हंसी शाम है तू ऐ दोस्त! अंधेरे…

  • Hindi Poetry On Life -जिंदगी कटी पतंग है

    जिंदगी कटी पतंग है ( Jindagi Kati Patang Hai )     जिंदगी कटी पतंग है, कठिनाइयों से तंग है!! छोर का पता नहीं कुछ डोर का पता नहीं जाएगी किधर किसी ओर का पता नहीं पता नहीं दूर कब , कब अपने संग है …   जिंदगी कटी पतंग है … कभी पास में…

  • धन्यवाद | Dhanyavad

    धन्यवाद ( Dhanyavaad )   जीवन में सीख लेना सदा मदद करे कोई जब तुम्हारी धन्यवाद तुम्हारी प्रथम जिम्मेदारी चाहे फिर छोटा या बड़ा हो कोई धन्यवाद करना आदत हो तुम्हारी ।। ये जीवन हैं बहुत ही छोटा सा जो कभी सम्मान हो तुम्हारा दिल खोल धन्यवाद करना यारा मिलता हर घड़ी नया ही अनुभव…

  • दीपावली | Deepawali kavita

    दीपावली ( Deepawali )     आ गई दीवाली, आ गई दीवाली ……|| 1.नव रात्र गये गया दशहरा, लो आ गई दीवाली | साल में सबसे हिन्दुस्तानी, त्यौहार बड़ा दीवाली | करो सफाई सारे घर की, है थोड़े दिन में दीवाली | रंग भर दो दीवारों में, रंगमय हो जाये दीवाली | आ गई दीवाली,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *