तुम बिन अधूरा प्रेम

तुम बिन अधूरा प्रेम

तुम बिन अधूरा प्रेम

आंखों में भरा घना सा अंधेरा,
पर तुम्हारे बिना मैं सो ना सका।

दिल में बंद असह्य पीड़ाओं का समंदर,
फिर भी उछलती लहरों जैसा रो ना सका।

कमी रह गई शायद मेरे प्यार में कुछ,
जो ईश्वर ने जुदा कर दिया हमें।

टूटकर बिखर गया हमारे इश्क का हार,
शिद्दत से संभाले हुए एहसासों के धागों को
प्रेम के मोतियों में मैं पिरो ना सका।

तुम्हारे इंतज़ार में तड़पता ये अंतर्मन,
सिर्फ तुम्हारा ही रहकर चल दिया,
अब यह उम्रभर किसी और का हो ना सका।

कवि : प्रेम ठक्कर “दिकुप्रेमी”
सुरत, गुजरात

यह भी पढ़ें :

Similar Posts

  • मतदान करना | Matdan Kavita

    मतदान करना ( Matdan karna )   बात मानो हमारी सारी जनता । वोट डालने तो जाना पड़ेगा।। लोकतंत्र की यही है जरूरत। इसे मजबूत करना पड़ेगा।। यह जो अधिकार सबको मिला है। यही कर्तव्य करना पड़ेगा ।। चाहे लाखों हों काम वोट के दिन। पर समय तो निकालना पड़ेगा।। एक-एक वोट रहता जरूरी ।…

  • आँधियाँ | Aandhiyan

    आँधियाँ ( Aandhiyan )   वक्त की आंधियां इस कदर छाई है, गिरे तो मुश्किल से संभल पाई है। ज़िन्दगी की इस तेज़ रफ़्तार ने तो कई घरों से छतें तक उड़ाई है। बेवजह हमसे कुछ चाहतें चुरा कर नामुमकिन सी ख्वाहिशेँ जगाई है। हसरतें दिल में रख भूलाना ही सही मुमकिन सफर की राह…

  • श्याम सलोने | Kavita

    श्याम सलोने ( Shyam Salone )   राधा को मिल गए श्याम राधा प्यारी गाती फिरे राधा जाने लगी संग गईया चली श्याम माखन में डुबकी लगाने लगे संग राधा के झूम झूम गाने लगे राधा बैठन लगी संग पायल बजी श्याम पांव में मेहंदी लगाने लगे संग राधा की झूम-झूम गाने लगे राधा खेलन…

  • संत्रास | Gitika chhand

    संत्रास ( Santras )   ईर्ष्या, पीड़ा, शत्रुता, अति, अभाव का त्रास ! हीन भावना , विवशता , से निर्मित संत्रास !!   मन में पाया बिखरता, जब इनका अंधियार चाहा कारण खोज ले, क्यों है यह प्रतिभास !!   मन ने सुन ली सहज ही , मन की सारी पीर समझ लिया था जान…

  • एक आह | Kavita Ek Aah

    एक आह ( Ek aah )    एक आह भरी होगी हमने न सुनी होगी। दर्द की दास्तां दिल से वो बयान कर गई। आग कहीं जली होगी हमने न देखी होगी। दिलजलो से बेखबर फिर आंख भर गई। आरजू कहीं पली होगी हमने न कहीं होगी। दिल की धड़कनें दिल तक दस्तक दे गई।…

  • राष्ट्रीय युवा दिवस (12 जनवरी 2024 )

    राष्ट्रीय युवा दिवस (12 जनवरी 2024 ) ( National Youth Day )    आध्यात्म ओज अनुपमा,स्वामी विवेकानंद व्यक्तित्व से वेदांत ज्ञान अद्भुत प्रबोधन, सह्रदय मानवता श्री वंदन । सनातन धर्म ध्वज पताका, वैश्विक पटल अनूप मंडन । युग युगांतर नैतिक उपदेश, युवा प्रेरणा पुंज कृतित्व से । आध्यात्म ओज अनुपमा,स्वामी विवेकानंद व्यक्तित्व से ।। दृढ़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *