तुझ से जुड़ा इंतज़ार

तुझ से जुड़ा इंतज़ार

तुझ से जुड़ा इंतज़ार

यह कहना आसान है कि “भूल जाओ उसे,”
पर जिसने सच्चा प्रेम किया, वो उसे भला कैसे भूल पाता।
जिस दिल में बसी हो वो आरज़ू बनकर,
उसकी यादों से इंसान कभी दूर नहीं जाता।

हर रात खामोशियों में उसकी सदा गूंजती है,
हर सुबह उसकी चाह में दिल मचल जाता।
वो पास नहीं, फिर भी हर धड़कन में बसी हुई है,
उसके बिना ये दिल एक पल भी नहीं ठहर पाता।

लोग कहते हैं, “वक़्त हर ज़ख्म भर देता है,”
पर सच्चे प्रेम में कोई इस दिल को नहीं बहला पाता।
मैं अपनी दिकु का उम्रभर इंतज़ार करूंगा,
चाहे ये जीवन उसकी राह में ही क्यों न सिमट जाता।

आखिरी सांस तक उसकी यादें रहेंगी मेरे साथ,
या वो लौट आएगी, या फिर मेरे प्राण जाएंगे।
जिससे इस दिल ने सच्चा प्रेम किया है,
उससे दूर होने का ख़्याल भी कभी ना आएंगे।

हर दर्द, हर तड़प उसकी चाहत में बसी है,
मेरे सपनों का हर रंग उसी से सजा हुआ है।
और यही कारण है कि आज भी प्रेम का प्रेम,
उसके इंतजार में वहीं ठहरा हुआ है।

कवि : प्रेम ठक्कर “दिकुप्रेमी”
सुरत, गुजरात

यह भी पढ़ें :

Similar Posts

  • माँ कामाख्या देवी | Kamakhya Devi par Kavita

    माँ कामाख्या देवी ( Maa Kamakhya Devi )    जो भी मां के द्वारे जाते वो खाली कोई ना आते, झोली सभी की भर देती है वह कामाख्या माते। एक-बार जाकर तो देखो तुम मैया रानी के द्वारें, दुःख एवं कष्ट सारे हर लेती वो कामाख्या माते।। ५१ शक्तिपीठों में से एक प्रसिद्ध यह शक्तिपीठ,…

  • ईवीएम मशीन दुखियारी

    ईवीएम मशीन दुखियारी बिना बात के ही हैं कोसी जाती , फिर भी चुपचाप सब सह जाती मशीन हैं इसलिए कुछ न कह पाती झूठे सारे आरोप ये दुनिया लगती ।। यही ईवीएम जब किसी पक्ष को जीताती तो उस पक्ष की ये फिर सगी बन जाती वही विपक्ष से तब ये खाती हैं गाली…

  • प्रेरणा पुंज श्री नरेन्द्र मोदी | Prerna punj Shri Narendra Modi

    प्रेरणा पुंज श्री नरेन्द्र मोदी ( Prerna punj Shri Narendra Modi )    राजनीति के वैश्विक पटल पर,प्रेरणा पुंज विराट व्यक्तित्व सुशोभित लोकतंत्र शीर्ष पद, हिंद रज रज सादर नमन । नव आशा नवल अभिलाषा, कदम धवल राष्ट्र सेवा वंदन । उर भाव वसुधैव कुटुंबकम्, मानवता हित सजग कृतित्व । राजनीति के वैश्विक पटल पर,प्रेरणा…

  • नवरात्रि पर्व ( चैत्र ) नवम दिवस

    नवरात्रि पर्व ( चैत्र ) नवम दिवस भुवाल माता सबकी आँखों के तारे ।जन – जन की प्यारी भुवाल माता ।आस्था की आधार भुवाल माता ।सबके ह्रदय में करती वास माता ।सचमुच माता का दर्शन क्रान्त हैं ।चिन्तन माता का निभ्रान्त हैं ।सबके सपनों की आकार माता ।आस्था पर ज्योति उभारती माता।सत्य – शोध में…

  • कुछ दिन पहले

    कुछ दिन पहले     कुछ दिन पहले मैं आकर्षित हो गया था उसके गौर वर्ण पर उसके मदहोश करते लफ़्ज़ों पर उसके उभरे उरोजों पर……   उसने कहा था-   तुम भी मुझे अच्छे लगते हो मैं जुड़ तो सकती हूं पर…… कैसे तेरे साथ आ सकती हूं.? शंकाओं ने घेरा हुआ है आऊँ…

  • मुस्कान | Muskan

    मुस्कान ( Muskan ) बहुत ही खास है, हमारी मुस्कान चेहरे की चमक है ,हमारी मुस्कान, कीमती श्रृंगार है ,हमारी मुस्कान, कुदरती खूबसूरत है ,हमारी मुस्कान, रिश्तों को बांधे रखने की डोर है ,हमारी मुस्कान, खुशियों में कई गुना बढ़ जाती है,हमारी मुस्कान, गम छुपाने में कलाकार है , हमारी मुस्कान, दर्द बांटने में माहिर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *