Tumne

तुमने बात न मेरी मानी | Tumne

तुमने बात न मेरी मानी

( Tumne baat na meri mani ) 

 

तुमने बात न मेरी मानी।
पहुंच नहीं पाई क्या तुम तक,
मेरी करुणापूर्ण कहानी?
तुमने बात न मेरी मानी।

मैंने प्रेम किया था तुमसे,
एक आस अन्तर ले अपने।
पर तुमने ठुकराया जी भर,
सत्य हुये कब, मेरे सपने।

नहीं तु़म्हें शीतल कर पाया,
मेरी इन आंखों का पानी।
तुमने बात न मेरी मानी।

मैं ज्वाला में जलूं निरन्तर,
क्या तुमको इतना ही भाया।
मेरे इस सन्तप्त हृदय पर,
क्या कुछ तुमको तरस न आया?

आहों की भाषा में अंकित,
मेरी मर्म व्यथा ना जानी।
तुमने बात न मेरी मानी।

तुम थे मेरी आशाओं के,
और एषणाओं के स्वामी।
जन-जीवन से पूर्ण विश्व में,
केवल मेरे अन्तर्यामी

किन्तु हुआ परिवर्तन यह क्यों,
सहृदयता जो हुई पुरानी!

कितनी ही तुम करो उपेक्षा,
पर क्या तुम्हें भूल पाऊंगा।
गीत अभी तक जो गाया है,
उसे और भी अब गाऊंगा।

क्योंकि तुम्हारी प्रकृति भली विधि,
है मेरी जानी-पहचानी।
तुमने बात न मेरी मानी।

sushil bajpai

सुशील चन्द्र बाजपेयी

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)

यह भी पढ़ें :-

वह प्यार कहां से लाऊं | Wah Pyar Kahan se Laoon

Similar Posts

  • उजाला | Kavita Ujala

    उजाला  ( Ujala )   रहती तो है कोशिश यही कि रहूँ मुकम्मल बात पर अपने कर देते हैं लोग हि मजबूर इतना कि फिर ख्याल बदल जाते हैं शिला पर भी यदि गिरती रहे धार तेज जल के प्रवाह की, तो निशान की पड़ हि जाती है छाप संगत बेअसर नही हो पाती होती…

  • घर होना चाहिए | Pome in Hindi on Ghar

    घर होना चाहिए! ( Ghar hona chahiye )    घर चाँदी का हो या माटी का, घर होना चाहिए, परिंदा जमीं पे रहे या आसमां,पर होना चाहिए। जिन्दगी जहाँ नहीं मुस्काती वो बेचारे क्या करें? वहाँ भी मुंबई के जैसा शहर होना चाहिए। दुनिया है फानी सिर्फ पैसे के पीछे मत भागो, करो कुछ देश…

  • सुनो दिकु | Kavita Suno Diku

    कभी ना कभी कभी ना कभी तो लौटोगी तुम,इन सूनी राहों पर चलती हुई,जहाँ हर मोड़ पे तेरा नाम लिखा हुआ है,आवाज़ है मेरी खामोशी में पलती हुई। कभी ना कभी तो समझोगी तुम,इन अधूरे अल्फ़ाज़ों की पीर,जो हर रोज़ तुझसे मिलने को,तकिये के नीचे सोता हैं चुपचाप रखकर अपना सिर। कभी ना कभी तो…

  • सीमाएं | Poem in Hindi on Seema

    सीमाएं ( Seemayen )   सीमाओं  की भी  एक सीमा,खींचे चित्र चितेरे, समय की गति को बांध न पाए,सीमाओं के घेरे।   सूर्य चन्द्रमा बंधे समय से ,सृष्टि करे प्रकाशित। शिक्षा  देते  मुस्काने की,जीवन करो सुवासित।   कहते रेखाएं न खींचो,वसुधा सकल परिवार। हम सीमाओं से बाहर है ,देते प्रभा एकसार।   जाति धर्म और…

  • दर्द सुनो गजराज का | Kavita Dard Suno Gajraj ka

    दर्द सुनो गजराज का ( Dard suno gajraj ka )    अच्छा नही किया इस मानव ने, खाने में बारुद खिलाया मानव ने। मैं हूॅं एक भोंला-भाला सा पशु, जब कि मुझको गणपति यें माने‌।। गलत कभी कुछ में करता नही, मुॅंह से भी बोल में सकता नही। जंगल के कंद-मूल फल खा लेता, अगर…

  • उड़ता युवा

    उड़ता युवा आज के युग का उड़ता युवा ।खेल रहा वह जीवन से जुआ ।। युवाओं की आज बिगड़ी संगत ।संगत से ही मिलती सदा रंगत ।। गफलत में होते आज के युवा ।नहीं देखते आगे खाई है या कुआं ।। सब युवा करते अपनी मनमानी ।नशें में बर्बाद कर रहे जिंदगानी ।। घर-घर में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *