Untold Story

अनटोल्ड स्टोरी | Untold Story

अनटोल्ड स्टोरी

( Untold story ) 

 

ओ मेरा सब कुछ;मैं उसकी अनटोल्ड स्टोरी

अचानक मेरी जिंदगी में एक शख़्स आता है
जो मेरा दोस्त भी नही,हम सफर भी नहीं,लेकिन मुझे बहुत भाता है

कुछ तो है दरमियां हमारे
जिससे बंधी है हम दोनों के बीच बंधन की डोरी
ओ मेरा सब कुछ; मैं उसकी अनटोल्ड स्टोरी

हजारों दुख-सुख जुड़े हैं उससे
हर बात अधूरी होती है
मुलाकात अधूरी होती है
जो बात अभी तक कह न सके
वो बात अब उससे कर जायें
काश! वो मुझे समझ पायें

मैं ठहरी कागज-सी कोरी
ओ मेरा सब कुछ; मैं उसकी अनटोल्ड स्टोरी

पहले ओ था अंजाना-सा
अब है जाना पहचाना-सा
दिल को मेरे जीत गया वो
मुझसे बढ़ा प्रीत गया वो
मैं भी उसको मान पिया अब
यादों में शृंगार किया सब

बात बढ़े कुछ आगे अब हों पक्की हमारी जोड़ी
ओ मेरा सब कुछ;मैं उसकी अनटोल्ड स्टोरी

बात नौकरी की आई
हमने आपसी सहमत जताई
पहले नौकरी फिर व्याह करेंगे
फिर जी भर कर प्यार अथाह करेंगे
अचानक एक दिन हुई मुलाकात
और बिगड़ गई सारी बनी बनाई बात
प्रीत के दामन में लगे दाग गहरे
क्योंकि टूट गए सारे ख्वाब सुनहरे

सिसकियों ने भरी सांस,टूट गई प्रीत की डोरी
ओ मेरा सब कुछ; मैं उसकी अनटोल्ड स्टोरी

 

डॉ. सारिका देवी
अमेठी ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

रेत का ताजमहल | Ret ka Taj Mahal

Similar Posts

  • आखिर में | Aakhir Mein

    आखिर में ( Aakhir Mein )    आज के इस विकास शील माहौल में घर का मुखिया होना गुनाह नहीं है किंतु , परिवार के भविष्य के लिए स्वयं के भविष्य को भुला देना ही सबसे बड़ा गुनाह है बेशक, परिवार आपका है जिम्मेदारी और उत्तरदायित्व आपकी है धर्म कर्म सभी परिवार के लिए जरूरी…

  • चांदनी | Chandni

    चांदनी ( Chandni )    पूनम के चांद से सब कतराने लगे अमावस की चांदनी मे नहाने लगे जलने लगी है अब उन्हे सूरज की धूप हैलोजन की फ्लैश मे ही नचाने लगे रंगीन बालों मे ही दिखती है जवानी बूढ़े भी अब तो सिर मे विग लगाने लगे युवतियों के कपड़े उतारने लगे तन…

  • बड़ा ही महत्व है | Kavita Bada hi Mahatva hai

    बड़ा ही महत्व है ( Bada hi Mahatva hai )   पढ़ने में किताब का जीतने में ख़िताब का दूकान में हिसाब का बड़ा ही महत्व है । खाने में खटाई का सोने में चटाई का कक्षा में पिटाई का बड़ा………. खेत में हल का रेत में ऊंट का डेंगने में बेंत का बड़ा………… रिश्तों…

  • पीर हमरे करेजवा में आवल करी | Bhojpuri Kavita in Hindi

    पीर हमरे करेजवा में आवल करी (भोजपुरी-इलाहाबादी) गीत जब केउ सनेहिया क गावल करी। पीर हमरे करेजवा में आवल करी।। माया क जहान प्रेम सत्य क निशनवां, प्रेम की दीप जलै निशि दिनवा दिल में रहिके दिल काहे दुखावल करी।। पीर हमरे करेजवा…. राधाकृष्ण हीर रांझा प्रेम की मुरतिया, मीरा क प्रेम प्याला सुनि फटइ…

  • वर्ष 2023 की मंगलमय विदाई | 2023 ki Vidai

    वर्ष 2023 की मंगलमय विदाई ( Varsh 2023 ki mangalmay vidai )   सिंहावलोकन कर,अंतरतम विजय ज्योत जला अभिज्ञ अनभिज्ञ हर मनुज, दिशा भ्रम त्रुटि संदेह शिकार । प्रेरणा संचेतना उदयन तत्व, पुनः ऊर्जस्वित पथ विहार । आशा उत्साह उमंग संग, हर स्वप्न यथार्थ रूप ढला । सिंहावलोकन कर,अंतरतम विजय ज्योत जला ।। क्रोध घृणा…

  • गुरूजी की महिमा | Guruji ki Mahima

    गुरूजी की महिमा ( Guruji ki Mahima ) आधी जीवन बीत गई यूं हीं कविता लिखने में फिर भी इच्छा होती है जीवन बीता देता कुछ सीखने में यही है मेरा अरमान । गुरूदेव जी के असीम निर्मल भाव से मैंने कुछ जान पाया जिसने कहा प्रार्थी बनो जिससे मिलेगा जग में सम्मान ओमप्रकाश जी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *