Uttarakhand par kavita

देव भूमि उत्तराखंड | Uttarakhand par kavita

देव भूमि उत्तराखंड

( Dev Bhoomi Uttarakhand )

 

ऋषि मुनियों की तपोस्थली बहती कल कल धारा
उत्तराखंड देवभूमि पावन हो जहां हिमालय प्यारा

 

ऊंची ऊंची पर्वत चोटियां पावन सरिताएं बहती
हसीं वादियां मनभावन कुदरत भी हर्षाती रहती

 

देवदार के वन घने जहां पर देव रमण को आते
फल फूलों से लदी धरा झोंके मस्त हवा के आते

 

देहरादून मसूरी भ्रमण है रमणीक चारों धाम यहां
केदारनाथ बद्रीनाथ गूंजे हर हर महादेव नाम यहां

 

धर्म और संस्कृति समाये उत्तराखंड की निराली शान
संगीत नृत्य कला कौशल में राज्य की अलग पहचान

 

अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली पावन हरिद्वार है धाम
नैनीताल हरियाली शोभित मिलता जहां आराम

 

गंगा की पावन धाराये बलखाती इठलाती जाये
सुरम्य वादियां हरी-भरी बहारें मोहक मन भाये

 

सुंदर पुष्पों भरी घाटियां पंछी कलरव गीत सुनाते
पावन भूमि उत्तराखंड की वंदन कर सब मन हर्षाते

 

 

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

प्रीत की यही रीत है | Geet preet ki yahi reet hai

Similar Posts

  • हम अपने कर्तव्य निभाएं | Kavita Hum Apne Kartavya Nibhaye

    हम अपने कर्तव्य निभाएं ( Hum Apne Kartavya Nibhaye )   उठें सुबह फिर निपट नहाएं ! पोलिंग बूथ पर जाकर अपने !! अपनो के संग वोट दे आएं ! हम अपने कर्तव्य निभाएं !! लोकतंत्र का जश्न मनाएं ! सोच समझ कर वोट है देना बहकावे में फिर ना आएं ! लोकतंत्र को सबल…

  • काव्य कलश | Kavya Kalash Kavita

    काव्य कलश ( Kavya Kalash )   अनकहे अल्फाज मेरे कुछ बात कुछ जज्बात काव्य धारा बहे अविरल काव्य सरिता दिन रात काव्यांकुर नित नूतन सृजन कलमकार सब करते साहित्य रचना रचकर कवि काव्य कलश भरते कविता दर्पण में काव्य मधुरम साहित्य झलकता साहित्य सौरभ से कविता का शब्द शब्द महकता आखर आखर मोती बनकर…

  • मां और बाप | Maa aur Baap

    मां और बाप ( Maa aur Baap )   कोन कहता है कि मां जन्नत नहीं होती, पिता की अहमियत मां से कम नहीं होती। दोनों साथ-साथ चले नयी दिशा देते हैं, बच्चों के लिए मां बाप की मन्नत नहीं होती। हर वक्त मां बाप को याद करते हुए आज, हमेशा बोझ रहेगा आपका बिन…

  • तुम हो मां

    तुम हो मां मेरी गीता,मेरी कुरान तुम हो मां,इस सिमटी हुई जमीन का खुला आसमान तुम हो मां। बुझी हुई जिंदगी का रोशन चिराग तुम हो मां,मेरी ईद का चांद,मेरी दीवाली की शाम तुम हो मां। तपती धूप में ठंडा अहसास तुम हो मां,दूर रहकर भी हरपल पास तुम हो मां। जब होती हूं उदास…

  • तुम्हे चाहा अधिक सारे जहां से | Kavita

    तुम्हे चाहा अधिक सारे जहां से ( Tumhe chaha adhik sare jahan se )   तुम्हे चाहा अधिक सारे जहां से। मुकद्दर मैं मगर लाऊ कहां से।। ऐ  मेरी  जाने  गजल  तू  ही  बता, कौन हंसकर हुआ रूखसत यहां से।। किसी भी चीज पे गुरुर न कर, हाथ खाली ही आया है वहां से।। मैं …

  • ढाट कवि कागा

    हुक्मरान जवान रोज़गार की तलाश में भटक रहे है,इंसान अरमान की आश में भटक रहे हैं। जीवन में जीना घुट कर इज़्ज़त आबरू नहीं,किसान क़िस्मत की तलाश में लटक रहे हैं। ग़रीब अपनी गै़रत की हिफ़ाज़त ख़ात़िर करते कोशिश,रोज़ी की तलाश में मायूस मटक रहे हैं। महंगाई की मार से परेशान मज़दूर धंधा नदार्द,पगार की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *