शारदे

वंदना माँ शारदे की

वंदना माँ शारदे की

कुछ ऐसा प्रखर प्रकाश हुआ ।
जगमग सारा आकाश हुआ ।।

उर में आंनदित लहर उठी ,बह रही सुरभि भी कल्याणी ।
क्या उतर रही है शिखरों से ,अब श्वेत कमल वीणापाणी ।
सुरभित कुसमित है भूमंडल,नख शिख तक यह आभास हुआ ।।
जगमग——-

छँट जायेगी हर आँगन से ,तम की छाया काली-काली ।
पुलकित होगी नव सुमनों से,वन-उपवन की डाली-डाली ।
माँ की अनुकम्पा से जग में,अवतरित अटल विश्वास हुआ।।
जगमग——

शारद वीणा झंकारों से ,सब ज्ञान दीप जल जायेंगे ।
रजनी के माथे पर क्षण में, सिंदूरी रज मल आयेंगे ।
इन विमल धवल परिधानों से,सच कहता हूँ मधुमास हुआ।।
जगमग——

हर एक दिशा भय के बादल,अब डोल रहे काले-काले ।
संसृति में अजगर घूम रहे ,उर में विनाश का विष पाले ।
मिट जायेगी माँ गहन निशा ,तम के दैत्यों का नाश हुआ ।।

बरसा दो मेघ-सुधा माँ तुम,मानस घट हैं रीते – रीते ।
अंतर मन सबके झूम उठें, विचलित हैं दुख पीते-पीते ।।
किंचित करुणा से ही साग़र, जन-जीवन में उल्हास हुआ।।

जगमग सारा आकाश हुआ ,कुछ ऐसा प्रखर प्रकाश हुआ ।।

Vinay

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • झंडा फहरायें | Jhanda Fahraye

    झंडा फहरायें! ( Jhanda fahraye )   स्वतंत्रता दिवस फिर आया रे ! चलो झंडा फहरायें।              झंडा फहरायें और  झंडा लहरायें, (2) एकता की ज्योति जलायें रे ! चलो  झंडा फहरायें।             शहीदों के पथ पर आओ चलें हम,             जान हथेली  पर लेकर  बढ़ें  हम। जोश  लहू  का  दिखाएँ  रे !  चलो  झंडा …

  • चेहरा तुम्हारा | Chehra Tumhara

    चेहरा तुम्हारा ( Chehra Tumhara ) बहुत ख़ूबसूरत है चेहरा तुम्हारा।निगाहों की जन्नत है चेहरा तुम्हारा। ये गुस्ताख़ नज़रें,यह क़ातिल तबस्सुम।फिर उस पर तुम्हारा यह तर्ज़-ए-तकल्लुम।यक़ीं तुमको आए न आए यह सच है।सरापा क़यामत है चेहरा तुम्हारा।निगाहों की जन्नत है चेहरा तुम्हारा। नहीं कोई गुल ऐसा दुनिया में दिलबर।नज़र तुम ही आते हो हर शय…

  • राम से अयोध्या, अयोध्या के राम है | Ram se Ayodhya

    राम से अयोध्या, अयोध्या के राम है ( Ram se ayodhya, ayodhya ke Ram hai )    काल के कपाल पे, लिखा ये दिव्य नाम है। राम से अयोध्या, अयोध्या के राम है। हृदय से जो मिटा नही, यही वो पावन धाम है। जन्म से समाधि तक, हुंकार यही काम है। राम से अयोध्या, अयोध्या…

  • खूब रोता मन | Sad Love Poetry in Hindi

    खूब रोता मन ( Khoob rota man )   कभी जब याद तुम आते, दृगों को घेर लेते घन । अकेले में छुपाकर तन, सिसकता खूब रोता मन ।। न कुछ अच्छा लगे जी में, उदासी का रहे पहरा । तुम्हारी पीर अंतर् में, चलाए तीर अब गहरा ।। गए जब छोड़ प्रिय तब से,…

  • काल करे सो आज कर | Kaal Kare so Aaj Kar

    काल करे सो आज कर ( Kaal kare so aaj kar )   कर लो जो भी काम जरूरी, हौसलों की परवाज भर। कल का क्या भरोसा प्यारे, काल करे सो आज कर। काल करे सो आज कर व्योम तलक तुम छा जाओ, जीत का परचम लहराओ। हौसलों की भरो उड़ाने, दुनिया को करतब दिखलाओ।…

  • आया सावन झूम के | Geet Aya Sawan Jhoom Ke

    आया सावन झूम के ( Aya Sawan Jhoom Ke ) ( 1 )    इठलाता बल खाता आया झूमता मदमाता आया। झूम झूमकर सावन आया हरियाला सावन हर्षाया। आया सावन झूम के लहर लहर लहराता सा रिमझिम रिमझिम बरखा लाया। उमड़ घुमड़ छाई बदरिया अंबर में बादल घिर आया। फूल खिले चमन महकाया बहारों ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *