Vasantik Navratri

वासंतिक नवरात्र द्वितीय | Kavita Vasantik Navratri

वासंतिक नवरात्र द्वितीय

 

जीवन पथ ज्योतिर्मय, मां ब्रह्मचारिणी उपासना से

नवरात्र द्वितीय परम बेला,
रज रज आध्यात्म सराबोर ।
भक्तजन शीर्ष स्तुति भाव,
भक्ति आह्लाद चारों ओर ।
मां ब्रह्मचारिणी वंदन अभिनंदन,
मंगल पावन हिय भावना से ।
जीवन पथ ज्योतिर्मय, मां ब्रह्मचारिणी उपासना से ।।

अमोध फलदायिनी आभा,
अद्भुत अनुपम व विशेष ।
दुःख कष्ट पीड़ा विलोपन,
सुख समृद्धि आनंद अधिशेष ।
सुयश, विजय अनंत आशीष ,
मां श्री चरण आराधना से ।
जीवन पथ ज्योतिर्मय,मां ब्रह्मचारिणी उपासना से ।।

स्व अधिष्ठान चक्र स्थिरता ,
मां साधना अति फलकारी ।
ब्रह्म रूपा दिव्य दर्शन,
लोक परलोक बलिहारी ।
त्याग तपस्या सदाचार संयम,
श्रृंगारित अभिवृद्धि कामना से ।
जीवन पथ ज्योतिर्मय, मां ब्रह्मचारिणी उपासना से ।।

कुंडलिनी शक्ति चैतन्यता,
निर्मित अहम भव्य संजोग ।
अखंड जप तप साधना,
ज्ञान सह आत्मबल अनुप्रयोग ।
उपमा अर्पणा ,उमा ,तपश्चरिणी,
मां असीम कृपा स्तवन पूजा अर्चना से ।
जीवन पथ ज्योतिर्मय, मां ब्रह्मचारिणी उपासना से ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

Similar Posts

  • घर घर तिरंगा लहराए | Ghar ghar tiranga lahraye | Geet

    घर घर तिरंगा लहराए ( Ghar ghar tiranga lahraye )   घर-घर तिरंगा लहराए, हम गीत वतन के गाए। शौर्य पराक्रम की गाथा, जन मन जोश जगाये। घर-घर तिरंगा लहराए, घर-घर तिरंगा लहराए।   आजादी जश्न मनाएं, जन गण मन गाए प्यारा। वंदे मातरम वंदे मातरम, सबका है एक ही नारा।   क्रांति काल में…

  • अमरत्व | Amaratva

    अमरत्व ( Amaratva )    माना की बहुत कुछ खो चुका है आपका सालों की मेहनत ,सालों की कमाई बिखर गए हैं , संजते संवरते सपने अपनों की उम्मीदें ..सब कुछ!!! तो क्या!रास्ते यहीं खत्म हो गए हैं !? प्रकृति के विशाल प्रांगण मे खत्म कुछ नही होता दुखी,सुख,उपलब्धियां ,अपने पराए कुछ नही ,कोई नही…

  • मकर संक्रांति का आगमन

    मकर संक्रांति का आगमन पूस माह कीठंडी ठिठुरती रातेंऔर मकर संक्रांति काआगमन,लोहड़ी, बिहू, उगादि, पोंगलदेते दस्तक दरवाजों पर,मन प्रसन्न हो उत्सवके जश्न में जुट जाता,समझा जातातिल, गुड़, खिचड़ी,दान- धर्म – पुण्यके महत्व को।छोड़ सूर्यदेव दक्षिणायन को,प्रस्थित होते उत्तरायण में।थमें हुए समस्त शुभ-कार्यप्रारम्भ होतेइस दिन से।इसी दिन त्यागी देह,भीष्म पितामह ने,माँ यशोदा नेव्रत अनुष्ठान किया।माँ गंगा…

  • उत्तरायण ” सूर्य संक्रांति ” | Poem on Uttarayan in Hindi

    उत्तरायण ” सूर्य संक्रांति “ ( Uttarayan Surya Sankranti )    शीत ऋतु से ऋतु फिर बदल रही है आज हो रहे उत्तरायण सूर्य ” संक्रांति ” के साथ ।। धनु राशि से मकर राशि में करते आज प्रवेश उत्तरायण हो नारायण प्रभु सूर्य देव भगवान ।। रवि की फसल काट रहे हैं देखो हमारे…

  • आओ जी लें प्यार से कुछ पल | Aao Jee le Pyar se

    आओ जी लें प्यार से कुछ पल ( Aao jee le pyar se kuchh pal )   अंतस्थ वृद्धन अंतराल , निर्मित मौन कारा । व्याकुल भाव सरिता, प्रकट सघन अंधियारा । पहल कर मृदु संप्रेषण, हिय भाव दें रूप सकल । आओ, जी लें प्यार से कुछ पल ।। भीगा अंतर्मन संकेतन, जीवन पथ…

  • सफर | Kavita Safar

    सफर ( Safar )   हंसाती भी है रुलाती भी है जिंदगी न जाने कितने मोड पर लाती है जिंदगी कटते जाता है सफर दिन रात की तरह मौसम के जैसे बदलती जाती है जिंदगी मिलते हैं अपने भी और पराये भी यहाँ सभी के साथ ही गुजरती जाती है जिंदगी बहते रहना है हमें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *