ईद मुबारक शायरी | Eid Mubarak Shayari in Hindi

ईद मुबारक शायरी

( Eid Mubarak Shayari )

खोल दीजिए रंजिशों की अब यह बेड़ियाँ,
ख़त्म कीजिए नफ़रतों की यह सरगर्मियाँ,

मिट जाने दीजिए ये फ़ासले जो हायल हैं,
हासिल क्या होगा बढ़ा के दिलों में दूरियाँ,

एहसासो-जज़्बात जो पड़ गए हैं, मांद से,
भर दीजिए, आज इनमें ईद की रौशनियाँ,

ग़ैरों को भी इस ईद पे गले लगाया करिए,
आएंगी बहारें खिलेंगी रहमतोंकी कलियाँ,

समेट लीजिए, बिखरते रिश्तों की डोरियाँ,
गर..ये टूटे तो मलते रह जाओगे हथेलियाँ!

Aash Hamd

आश हम्द

पटना ( बिहार )

यह भी पढ़ें :-

मेरी प्यारी माँ | Meri Pyari Maa


Posted

in

by

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *