विश्व हिन्दी दिवस पर विशेष | Vishwa Hindi Diwas par Vishesh

विश्व हिन्दी दिवस पर विशेष

( Vishwa Hindi Diwas par Vishesh )

 

भारत माँ के शीश महल की, राज दुलारी हिन्दी है
भाषाएँ हैं और भी लेकिन, सब पे भारी हिन्दी है

दिनकर, जायसी और निराला, हिन्दी के रखवाले थे
बच्चन, नीरज और नामवर, इसके ही मतवाले थे
तुलसी और कबीर ने मिलकर बहुत निखारी हिन्दी है।1।
भारत माँ के शीश महल की………

हर भाषा में गुण है लेकिन हिन्दी गुणों का सागर है
प्रेम स्नेह ही भरा हो जिसमें, हिन्दी ऐसी गागर है
एक किया है इसने सबको शान हमारी हिन्दी है।2।
भारत माँ के शीश महल की………

अंग्रेजी की धार में बहके चाहे आगे बढ़ना है
लेकिन बच्चों कस्म है तुमको हिन्दी को भी पढ़ना है
भारत की मर्यादा हिन्दी सबसे न्यारी हिन्दी है।3।
भारत माँ के शीश महल की………

भारत माँ के शीश महल की, राज दुलारी हिन्दी है
भाषाएँ हैं और भी लेकिन, सब पे भारी हिन्दी है
आओ मिलकर क़दम-क़दम पर पुष्प खिलाएं हिन्दी के
हर आँगन और मन मंदिर में दीप जलाएं हिन्दी के
मैं कवयित्री हिन्दी की हूँ मुझको प्यारी हिन्दी है।4।
भारत माँ के शीश महल की………

पूरे विश्व में भारत माँ की शान बढ़ाई हिन्दी ने
एकता और अखण्डता की भी ज्योति जलाई हिन्दी ने
उनको नमन है ‘फ़लक’ जिन्होंने ख़ूब सवारी हिन्दी है ।5।

 

डॉ जसप्रीत कौर फ़लक
( लुधियाना )

यह भी पढ़ें :-

नया साल आया | Naya Saal Aaya

Similar Posts

  • मन के हारे हार है | Geet man ke haare haar hai

    मन के हारे हार है ( Man ke haare haar hai ) मन के हारे हार है नर मन के जीते जीत मनमौजी मनवा फिरे मन उमड़ती प्रित मनमयूरा झूम के नाचे चलती मस्त बयार है बुलंद हौसला उर भर लो मन के हारे हार है मन के हारे हार है मन मुस्काता मन इठलाता…

  • थोड़ा सा | Geet Thoda Sa

    थोड़ा सा ( Thoda Sa ) थोड़ा सा अखबार पढ़ा फिर , बैठ गया तह करके . जो भी मुँह में आया मुखिया , चला गया कह करके . बाएँ – दाएँ देखा उसने , हँसी खोखली हँसकर . निकल गई ज्यों कील जिगर से, कुछ अंदर तक धँसकर . मुख पर थोड़ा दर्द न…

  • बरखा रानी बरखा रानी | Barkha Rani Barkha Rani

    बरखा रानी बरखा रानी ( Barkha Rani Barkha Rani ) बरखा रानी बरखा रानी, जमके बरसो बरखा रानी। रिमझिम रिमझिम छड़ी लगा, खूब बरसाओं पानी। बरखा रानी बरखा रानी घुमड़ घुमड़ नभ में छा जाओ, काली घटाएं लहराओ। मोर पपीहे मधुबन झूमें, आसमान में तुम घिर आओ। खेतों खलिहानों में बरसो, कूप तालाब भर जाए…

  • खूब रोता मन | Sad Love Poetry in Hindi

    खूब रोता मन ( Khoob rota man )   कभी जब याद तुम आते, दृगों को घेर लेते घन । अकेले में छुपाकर तन, सिसकता खूब रोता मन ।। न कुछ अच्छा लगे जी में, उदासी का रहे पहरा । तुम्हारी पीर अंतर् में, चलाए तीर अब गहरा ।। गए जब छोड़ प्रिय तब से,…

  • श्रमिक दिवस गीत

    श्रमिक दिवस गीत तुम वर्तमान के पृष्ठों पर ,पढ़ लो जीवन का समाचार ।क्या पता कौन से द्वारे से ,आ जाये घर में अंधकार।। आशा की किरणें लौट गयीं ,बैठी हैं रूठी इच्छायेंप्रात: से आकर पसर गईं ,आँगन में कितनी संध्यायेंइन हानि लाभ की ऋतुओं में, तुम रहो सदा ही होशियार ।।तुम वर्तमान—– चल पड़ो…

  • आजादी के दीवानों का | Azadi ke Diwano ka

    आजादी के दीवानों का ( Azadi ke Diwano ka ) आजादी के दीवानों का , आज देख लो मेला । एक हाथ में लिए तिरंगा , बढ़ता जाये ठेला ।। आजादी के दीवानों का… जिनके पैरो से चलकर कल , घर आजादी आई । याद करूँ उन वीर पुरुष को , जिसने हमें दिलाई ।।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *