Vrikshamitra

वृक्षमित्र श्रवण कुमार जाखड़ | Vrikshamitra

वृक्षमित्र श्रवण कुमार जाखड़

( Vrikshamitra Shravan Kumar Jakhar )

 

वृक्षमित्र संजीवनी संवाहक श्रवण कुमार जाखड़।
धन्य आपका जुनून जज्बा मृदुवाणी मधुर भाषण।

पेड़ लगाते पेड़ बांटते जब हरियाली धरा पर छाई।
आओ वृक्ष लगाएं हम मिलकर मुहिम एक चलाई।

शिक्षक सरल स्वभाव शांति के सदा रहे उपासक।
आयोजन में धर्म निभाएं पेड़ों की रक्षा हो भरसक।

यह कोशिश प्रयास निरंतर मान्यवर रखना जारी।
नाम नहीं बस काम बोलता कुदरत भी है आभारी।

सम्मान की नहीं चिंता मानवता के आप पुजारी।
सभ्य सुशील वृक्ष प्रेमी मुहिम यह जन हितकारी।

ज्ञान दीप आलोकित घट में कर देते उजियारा।
प्राण वायु संचार जगत में जनजीवन है प्यारा।

पर्यावरण के सजग प्रहरी आप वृक्षों के रखवाले।
सादर वंदन करे लेखनी हे पल्लव प्रेमी मतवाले।

शेखावाटी सिरमौर आप जिले के चमकते सितारे।
राजस्थान के गौरव शिक्षक वृक्षों के मित्र हो प्यारे।

 

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :

लेडी डॉक्टर | Lady Doctor

Similar Posts

  • बिन चिता के ही चिता की सी तपन | Chita par Kavita

    बिन चिता के ही चिता की सी तपन ( Bin chita ke hi chita ki si tapan )    बिन चिता के ही चिता की सी तपन हो गई। जल उठी देह सारी आग सी अगन हो गई। बिन पीर के ही हमें पीर की सी जलन हो गई। शब्द बाण ऐसे चले शंका सारी…

  • अवशेषी पुस्तिका | Avsheshi Pustika

    अवशेषी पुस्तिका ( Avsheshi Pustika )   ना सारांश ना ही उद्धरण; ना प्रतिमान ना ही प्रतिच्छाया छोटी सी स्मृति भरी अशुद्ध संवेदी अवधारणा हूँ… अप्रचलित परिच्छेदों; त्रुटियों से पूर्ण परित्यक्ता कही जाने वाली अधुरी सी गूढ़ कहानी हूँ… मेरे घटिया शब्दों के प्रत्युत्तर में तुम्हारी सभ्य खामोशी के अर्थ ढूँढने की कोशिश करती सस्ती…

  • तरीके से | Tarike se

    तरीके से ( Tarike se )   जो चला गया छोड़कर वह मिला ही था जाने के लिए हर मेल मुक्कमल नहीं होती कुछ लोग मिलते ही हैं मतलब के लिए उसके लिए वक्त बर्बाद ना कर आपके वक्त की कीमत नहीं होगी आज भी छोड़ देगा तुम्हें कल के लिए इस आज की संगत…

  • आहिस्ता आहिस्ता | Aahista Aahista

    आहिस्ता आहिस्ता ( Aahista aahista )   आहिस्ता आहिस्ता बदली जीवन की तस्वीर। छोड़ धरा को चले गए बलवीर और महावीर। शनै शनै सब बदल रहे कुदरत के हर रंग। मानव की फितरत बदली रहन सहन के ढंग। धीरे-धीरे बदल गई हम सबकी जीवनधारा। कहां कुटुंब परिवार रहा वो अपनापन प्यारा। बदल दिए हालात ने…

  • औरत | Aurat

    औरत ( Aurat )  ( 2 ) औरत फूलों की तरह….नाज़ुक सी होती है, मगर…काँटों को भी पलकों से वो चुनती है, उसके चरित्र की धज्जियां दुनिया उड़ाती है, फिर भी.मोहब्बतों से इसको वो सजाती है, रखी है जिसके पैरों के नीचे ख़ुदा ने जन्नत, उठाके चरित्र पे उँगली भेजते उसपे लानत, चलते हैं उसके…

  • सादा जीवन उच्च विचार | Sada Jeevan ucch Vichar

    सादा जीवन उच्च विचार ( Sada jeevan ucch vichar )    आओ मिलकर नया समाज बनाऍं, आज ऐसा ये एक इतिहास रचाऍं। अपनाऍं सादा जीवन, उच्च विचार, इस जीवन का रखें ये मूल आधार।। रहन- सहन रखों साधारण ढ़ंग का, मानव सुखी तब रहेगा हर घर का। महात्मा और महापुरूष का जीवन, था महान सॅंत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *