हीरो के भाई का मुंडन | Vyang hero ke bhai ka mundan

हीरो के भाई का मुंडन

( Hero ke bhai ka mundan )

मैं संगम पर अपना सिर मुंडवा रहा था। मेरे वालिद का इन्तकाल जो हो गया था। अभी आधा सिर ही मुंडा था, कि एक खुशखबरी पास के रखे ट्रान्जिस्टर नें दी । “मेरे आदर्श” “मेरे प्यारे” हीरो बिग ए की मां का देहावसान हो गया।

मैनें सिर मूंडने वाले को हाथ के इशारे से रूकने के लिये कहा। मैं अपने पिता के गम से गिरा और हीरो की मां के गम पर अटक गया। सिर मंूडने वाले ने कहा- “मैं वेटिंग चार्ज लूंगा”। मैं सहर्ष देने तैयार हो गया।

मैने हीरो जी को फोन लगाया उन्हें पूरे भारत वर्ष से फोन आ रहे थे। अतः उन्होनें मुझे       आधा सेकण्ड का ही समय दिया। मैने कहा -“सर जी बधाई।” वे गुस्सा हो गये, दहाडे़ “यू ब्लडी फूल, मेरी मां मर गई है और तुम बधाई दे रहे हो।” मैने कहा “मेरा आधा सर पिताजी के इंतकाल पर मुंडा हुआ है। बचे आधे को मैं आपकी माता श्री की याद में मुंडाना चाहता हॅू

उन्हें सम्भवतः प्रस्ताव रूचिकर लगा बोले-“कुछ देर रूको मैं बनारस के विद्धानों से पूछता हॅू।” पाॅच मिनट बाद उनका फोन आया -“विद्धानों का कहना है, कि भक्त और भगवान एक ही होते है अतः तुम मेरी मां की याद में सिर मुंडवा सकते हो, बाल हमें भिजवा देना।”

मैं पहले सोच रहा था कि मेरी मां की डेथ पर मेरे सेक्रेटरी के बाल मुंडवा दंू । फिर भी मंै एयरोप्लेन से उसे “नेसेसरी आयटम्स” के साथ भिजवा रहा हंॅू।”

मैं उस दुख के मौके पर भी अत्यन्त खुश हो गया । इतनी देर तक मुझे “मेरे आर्दश से” बात करने जो मिल रही थी। इसी को कहते है” ब्लेसिंग्स इन डिस गाइज।” मैं बोला – सही तो है, जब “डुप्लीकेट” आपकी जगह पर स्टन्ट दे सकता है, तो “डुप्लीकेट आपकी मां के मरने पर सिर क्यों नही मंुडवा सकता आप सेक्रेटरी को भिजवा दीजिये ।”

सिर मूंडने वाले ने मेरे आधे सिर पर हल्दी लगाई थी वह मेरे पिताजी वाला हिस्सा था। बचे आधे सिर पर उसने मंहगा वाला शेम्पू लगाया । उसने मेरे पिताजी वाले सिर के  चिकने हिस्से से तोे पुराना उस्तरा सााफ किया, मगर हीरो की मां वाले हिस्से को नये और मंहगेे उस्तरे से मंूडा।

मैनें उससे सिर मंूडने के पैसे पूछे तो उसने पांच हजार रूपये बतलाये। मैं भड़क गया मैनें कहा “सौदा मात्र सौ रूपये में तय हुआ था” वह बोला -”वह सौदा तुम्हारे बाप के इन्तकाल पर सिर मंुडवाने का था। आपके हीरो की माता श्री वाले हिस्से का नही । उनकी माता श्री के हिस्से के मुण्डन के चार हजार छः सौ रूपये हुये।”

मैने कहा “ठीक है। बाकी रूपये काहे के ?”

“बाकी रूपये बेटिंग चार्जेज है तो पहले ही तय हो गया था”, वह बोला

दूसरे दिन उनका सेक्रेटरी मेरा पता पूछते पूछते धर्म शाला में आ गया। नाक पर रूमाल रख कर उसने कहा “अब आप इस धर्मशाला में नहीं ठहर सकते । आप “बास” के सिर मंुडाये भाई हो गये है । आपको मेरे साथ अभी थ्रीस्टार होटल में चलना पड़ेगा अब यदि कोई भी पूछे तो आप को कहना पड़ेगा कि बिग ए. की माॅ आपकी भी माॅ थी”

मैने रास्ते में कहा-“बिग. ए. मेरे आदर्श है उनके माॅ-बाप नही”।

सेक्रेटरी ने मुझे बिग देते हुए कहा “अब कुछ नही हो सकता।” मैने पूछा “मैं बिग का क्या करूंगा ? मुझे सिर घुटा होने में शर्म नही आती।” वह बोला-” तुम लोग सिर घुटा कर टोपी पहनते हो कि नहीं ? यह फर वाली टोपी ही समझो ।

तुम्हे अभी मरे साथ मुम्बई चलना है। यह बिग ए. का मास्क पहन कर।” मैं घबरा गया । मैने कहा -“अभी मुझे मेरे पिताजी का श्राद्ध करना है।”

“भूल जाओं”, वह बोला “तुम बिग ए. के वह बिछुडे हुये भाई हो, जो बचपन में मेला में बिछुड़ गये थे। अब उनकी मां के मरने के बाद मिल गये हो। तुम्हें चान्स जल्दी मिल गया, नहीं तो बिग बाॅस की कितनी ही पूर्व माॅये और पत्नियाॅ घूम रही है, जिन्हें बिग ए. घास भी नही डालते।”

मैं अचकचा गया । मैने सोचा कि मैने किसके शोक में अपने बाल उतरवा लिये ? मैंने पूछा -“तो क्या जो मर गई वे हीरो की सगी मां नही थी ।” “वे उनकी मंुह बोली माॅं थी जिन्हें हीरो  जी सगी मां से भी ज्यादा मानते थे” सेक्रेटरी बोले ।

उधर घर से मेरे भई बहनो के बार बार फोन आ रहे थे । गरूढ पुराण वाले पण्डित जी पैसे मांग रहे थे । जो मेरे भाई बहिन देना नहीं चाह रहे थे । मैे पहुंचता तभी सारे पेमेन्ट होते।

मेरी किस्मत अच्छी थी जो लौटने में हवाई जहाज के टिकिट नहीं मिले । सेक्रेटरी ए.सी.वन के स्लीपर के टिकिट लिये । रास्ते में उन्होने मंहगी शराब निकाली और मुझे साथ देने को कहा। मैने कहा “मैं ने अभी तक चखी नहीं” है, और आप पीने को कह रहे है ! नशे वाले सफर मे मैं आपका हम सफर नहीं बन सकता।”

उन्होंने बुरा नही माना और मेरे हिस्से की भी पी गये । फिर वे सो कर खर्राटे लेने लगे। मैं आधी रात को रास्ते में चुपके से उतर गया। साथ में अपने प्रिय हीरो का मास्क भी ले आया। सुबह मैने टी.व्ही. लगाया उसमें बिग ए का साक्षातकार आ रहा था । पत्रकार ने पूछा – “आपका भाई कहा गया ?”

“वह फिर मेले में बिछड़ गया।” “मेरा आदर्श” बोला।

 

✍?

 

लेखक : : डॉ.कौशल किशोर श्रीवास्तव

171 नोनिया करबल, छिन्दवाड़ा (म.प्र.)

यह भी पढ़ें : –

तिलक ब्रिज के कैक्टस | Vyang

Similar Posts

  • दुख भरे दिन बीते रे भैया | Vyang dukh bhare din beete re bhaiya

    दुख भरे दिन बीते रे भैया ( Dukh bhare din beete re bhaiya )   पुराणों के अनुसार छिपकली को लक्ष्मी का रूप माना गया है। कल लेटे हुए मैं अपनी निकृष्ट जिंदगी पर विचार कर रहा था। अभी मैं  निष्कर्षों में पहुंचा ही था कि लक्ष्मी जी सीधा मेरी नाक पर आकर गिरीं। अहोभाग्य!!!…

  • लाइन ऑफ फायर | Vyang

    लाइन ऑफ फायर ( Line of fire : Hindi Vyang )   जनरल के नाम में ही रफ लगा है फिर उनसें साफ सुथरे व्यौहार की आशा करने वाला भोला राम ही हो सकता है। वैसे अब जनरल मुशर्रफ को अपने नाम के पहले जनरल के बजाय स्पेशल मुशर्रफ लिखना प्रारम्भ कर देना चाहिए। बगैर बन्दूक…

  • मंत्री की खोपड़ी | Political Vyang

    मंत्री की खोपड़ी ( Mantri ki khopdi : Vyang ) मंत्री बनने के बाद प्रेमदास जी ने कभी घर पर खाना नहीं खाया। कभी किसी सरपंच के घर तो कभी किसी पंचायत घर में। कभी सर्किट हाऊस में, कभी किसी पार्टी में तो कभी  पार्टी कार्यालय में। उस दिन पंचायत के नवनिर्मित भवन में सामूहिक…

  • स्वर्ग में कोरोना | Kahani

    स्वर्ग में कोरोना  ★■★ ब्रह्मलोक में दरबार सजा हुआ है। ब्रह्मा जी की अध्यक्षता में देवराज इंद्र, रुद्र, गणेश जी, कार्तिकेय, समस्त लोकों से आये देवगण जिसमे गन्धर्व, यक्ष, पितृ आदि वर्ग के देवता उपस्थित हैं। ब्रह्मा जी के समीप लेखाकार चित्रगुप्त जी बही खाते सम्भाले गद्दी पर विराजमान हैं। सभा मे पृथ्वी सहित अन्य…

  • बंदर मामा | Poem bandar mama

    बंदर मामा ( Bandar mama ) ***** बंदर मामा बंदर मामा, कब तक पहनोगे पैजामा? बचपन से पढ़ते आए हैं, रट रट किस्से सुनाए है। अब तुम भी बदलो अपना जामा, बंदर मामा बंदर मामा। जिंस टाॅप सिलवाओ, एक मोबाइल खरीद लाओ। इंटरनेट कनेक्शन पाकर- दिन-रात उसे चलाओ, अब झट से तुम भी , स्मार्ट…

  • गुडडू के नाम पत्र

    गुडडू के नाम पत्र मेरा और तुम्हारा साथ करीब 2 वर्ष पुराना है। मुझे याद है जब तुम पहली रात को मुझे मिली थी। तुम पहली नजर में ही मुझे पसंद आ गयी थी। यद्यपि तुम संवेदनशील और आत्मनिर्भर हो; नवम्बर तो तुम झेल जाती हो परंतु दिसम्बर की हाड़ कंपा देने वाली ठंड में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *