वाल्ट व्हिटमैन

वाल्ट व्हिटमैन की अनुवादित कविता | अनुवादक- दीपक वोहरा

वाल्ट व्हिटमैन (1819-1892) को अमेरिका के सबसे प्रभावशाली कवियों में से एक माना जाता है। उनका कविता संग्रह, लीव्स ऑफ़ ग्रास, अमेरिकी साहित्य के इतिहास में एक मील का पत्थर है।

व्हिटमैन ट्रान्सेंडैंटलिज़्म और यथार्थवाद के बीच संक्रमण का हिस्सा थे, और उनका काम अक्सर अमेरिकी अनुभव और उसके लोकतंत्र की प्रकृति पर केंद्रित होता है।

बारिश की आवाज़ कविता में बारिश को व्यक्ति का रूप दिया गया है, जो पृथ्वी को पोषित करने और जीवन को बनाए रखने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका को व्यक्त करता है।

यह संवाद नवीकरण, जीवन और मानवता और प्रकृति के बीच के स्थायी संबंधों पर जोर देता है। वर्षा की आवाज प्राकृतिक प्रक्रियाओं की सुंदरता और आवश्यकता का प्रतीक है, जो ब्रह्मांड में एकता की भावना को उजागर करता है।

बारिश की आवाज़

मैंने धीरे धीरे गिरती हुई बौछार से पूछा,
और कौन हो तुम?
जिसे बताना अजीब है, जवाब मिला, जैसा कि यहाँ तर्जुमा है:
बारिश की आवाज़ ने कहा: मैं धरती की कविता हूँ सदियों से मैं अदृश्य उठती हूँ
धरती और अनंत समुद्र से,
ऊपर आकाश की ओर, जहाँ, अस्पष्ट रूप में,
पूरी तरह से बदल जाती हूं और फिर भी वही,
मैं जमीं के सूखे, सूक्ष्म कणों, धूल की परतों को धोने के लिए उतरती हूँ,
और सब कुछ, जिसमें मेरे बिना केवल बीज थे, निष्क्रिय, अजन्में;
और सदा, दिन और रात, मैं अपने मूल को जीवन लौटाती हूँ,
और इसे शुद्ध और सुंदर बनाती हूँ;
(क्योंकि गीत, जन्मस्थल से निकलकर, पूरा होने के बाद,
भटकते हुए, चाहे सोचा जाए या न सोचा जाए, प्रेम के साथ लौटता है।)

दीपक वोहरा

(जनवादी लेखक संघ हरियाणा)

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • मेरी दिली अभिलाषा | Prem Kavita Hindi

    मेरी दिली-अभिलाषा ( Meri dili abhilasha )    कुछ रूठा-रूठा लगता है ओ मन करता है उसे मनाऊं मीठी-मीठी बात करूॅं और उसके मन को बहलाऊं मानकर सारी हठ उसकी मैं जो चाहे वो उसे मगाऊं अर्पण कर मैं खुदको उसमें प्रेम-प्रीत इस भांति निभाऊं सूरज चंदा तारे-वारे आसमान से तोड़ लाऊं इटली,डोसा पिज़्ज़ा-उज्जा जो…

  • बचपन के दिन | kavita

    बचपन के दिन ( Bachapan ke din ) पलकों  पे  अधरों  को  रख कर, थपकी देत सुलाय। नही रहे अब दिन बचपन के, अब मुझे नींद न आय।   सपने  जल गए भस्म बन गई, अब रोए ना मुस्काए, लौंटा दो कोई  बचपन के दिय, अब ना पीड़ सहाय।   किससे मन की बात कहे,…

  • मैं कलम हूॅ॑

    मैं कलम हूॅ॑ कलम बड़ी अनमोल है,जाने चतुर सुजान।दया धरम अरु शील का,,करती बहुत बखान।। कलम लेख की शान है,लिखती है भरपूर।लिखे आत्म का ज्ञान ये, दृष्टि रखती सुदूर।। चलती जब है यह कलम,लिखे सदा गुणगान।कहती सब है सच सदा, होती कलम महान।। तीन अक्षर का नाम है,करती बहुत कमाल।हाथ पड़ी जब योग्यता,चमका उनका भाल।।…

  • व्यथा | Kavita Vyatha

    व्यथा ( Vyatha )   बरसों के अथक परिश्रम का ऐसा हमें फलसफा मिला, न सम्मानित कोई पदवी मिली न ही कोई नफा मिला। दबाया कुचला हमें सबने जैसा जिसका मन किया, कभी अपमानित कभी प्रताड़ित जिसने जब चाहा किया। अब किससे हम विनय करें किसके जा चरण धरें, सारे निवेदन व्यर्थ हुए और अब…

  • श्रद्धा से श्राद्ध तक | Shraddha se Shraddha tak

    श्रद्धा से श्राद्ध तक ( Shraddha se shraddha tak )   श्रद्धा से श्राद्ध तक, अपनत्व का सरित प्रवाह भाद्रपद आश्विन दिव्यता , परम सनातनी इतिहास । पुनीत पावन हिय तरंगिनी, सर्वत्र अलौकिक उजास । पूर्वज नेह अनुबंध काल, सृष्टि रज रज भाव गवाह । श्रद्धा से श्राद्ध तक, अपनत्व का सरित प्रवाह ।। भाव…

  • खुशी से झूमता है मन | Man ke geet

    खुशी से झूमता है मन ( Khushi se jhoom ta hai man )    हर्ष का उमड़ पड़ा सावन वादियां महक उठी भावन। प्रीत भरी बूंदे भिगो रही तन खुशी से झूमता है मन। खुशी से झूमता है मन   इठलाती बलखाती लहरें बहती भावों की धारा। दिल की धड़कन गीत गाए मनमीत मिला प्यारा‌…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *