Bholenath par Kavita

प्यारा भोलेनाथ को है सावन | Bholenath par Kavita

प्यारा भोलेनाथ को है सावन

( Pyara bholenath ko hai sawan ) 

 

यह महीना है प्यारा-न्यारा सावन,
सभी के मन को सावन है भावन।
सोमवार इसमे है भोले को प्यारा,
शिवपूजा आराधना विधान सारा।।

सावन के पहले-आख़री सोमवार,
सावन का परम्परा व्रत एवं स्नान।
प्यारा भोले नाथ को भी है सावन,
जुलाई अगस्त में ‌आए पर्व पावन।।

मनोकामना पूर्ण करते भोलेबाबा,
सोमवार व्रत का महत्व है ज्यादा।
दर्शन करते है श्रद्धालु ज्योतिर्लिंग,
हिंदू धर्म में इसकी बहुत है गाथा।।

पूर्व दिशा से होती शिव आराधना,
एव सायं समय ये पश्चिम साधना।
धतूरे-फूल अर्पित ‌करते भोले को,
सर्वश्रेष्ठ है सोमवार शिवउपासना।।

सावन का लहंगा एवं चुनरी ख़ास,
आ रही होती है जब यह बरसात।
सावन में लगाते बागों में यह झूले,
सब देवों के देव है यही भोलेनाथ।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • चोरी कर के लिखता हूँ मैं

    चोरी कर के लिखता हूँ मैं क्या लूटा है मैंने बतला, झूठे क़िस्से गढ़ा ना करजन्मजात दौलत वाला हूँ, तौहमत यूँ ही मढ़ा ना कर भूखा-नंगा था ये कह कर, मियां बेइज्जती करता क्योंतू भी रंग जा मेरे रँग में, तिल का ताड़ बड़ा ना कर पहले ही से मैं बेचारा, मुश्किलात में घिरा हुआज़ख़्मों…

  • Kavita | भारत रत्न भीमराव अंबेडकर

    भारत रत्न भीमराव अंबेडकर ( Bharat Ratna Bhimrao Ambedkar ) भारत के पावन भूमि में जन्मे, भीमराव अंबेडकर शत शत तुम्हें प्रणाम| भारत का इतिहास में रहेगा सदैव तुम्हारा नाम| पिता राम मालो सकपाल माता श्रीमती भीमाबाई, 14 अप्रैल को आया था भारत का लाल| महू छावनी में जन्म स्थल  अंबाबाड़े ग्राम| छुआछूत की लड़ाई…

  • जय छठी माँ

    जय छठी माँ कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में, आता पर्व महान,सब हैं करते तेरा ध्यान, मैया तूँ है दयानिधान. चार दिवस का पर्व अनोखा, युगों से चलती आई,सीता मैया, कर्ण और पांडव, साथ में कुंती माई. भक्ति भाव उमड़ पड़ता है, करते सब गुणगान,सब हैं करते तेरा ध्यान, मैया तूँ है दयानिधान. प्यारी बहना…

  • हनुमान जी | Kavita Hanuman Ji

    हनुमान जी  ( Hanuman Ji )   मैं नादान मैं नकारा आया आपके द्वार हे प्रभु हनुमान, तेरी मुआख़जा में रहूं मुवाजहा हो मेरे प्रभु हनुमान। तू नबी है क़ासिद है विष्णु का मुझे नशा तेरा नबीज़ जैसा, मैं तेरी अमानत रहूं सदा वदीअत भी हो तेरी प्रभु हनुमान। मैं फ़ाजिर हूं तेरा तलबगार हूं…

  • नरक चतुर्दशी | Narak chaturdashi kavita

    नरक चतुर्दशी ( Narak chaturdashi )     नरक चतुर्दशी नाम है सुख समृद्धि का त्यौहार रूप चौदस कहते इसे सुहागने करती श्रंगार   यम का दीप जलाया जाता सद्भाव प्रेम जगाया जाता बड़े बुजुर्गों के चरण छू कर खूब आशीष पाया जाता   छोटी दिवाली का रुप होती रोशनी अनूप होती सजावट से रौनक…

  • अर्धसैनिक बल | Ardh Sainik Bal

    अर्धसैनिक बल ( Ardh Sainik Bal )    यें देश हमारा प्यारा हिंदुस्तान जिसकी रक्षा करतें है जवान । इसमे सेना के है अनेंक प्रकार डयूटियां रहती जिसमें अपार । जल सेना थल सेना वायु सेना मुख्य प्रकार की यें तीन सेना । अर्ध सैनिक बल भी है यें सेना किन्तु सुविधा इसे कम मिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *