Watan ke Halat par Ghazal

कैसी बहार पर है वतन | Watan ke Halat par Ghazal

कैसी बहार पर है वतन

( Kaisi bahar par hai watan ) 

 

किस तरह के निखार पर है वतन
भुखमरी की कगार पर है वतन

जिनके लहज़े भरे हैं नफ़रत से
वो ये कहते हैं, प्यार पर है वतन

इतनी महंगाई बढ़ गई हर सू
हर घड़ी बस उतार पर है वतन

मुल्क के नोजवां उठो,जागो
इन्क़लाबी पुकार पर है वतन

कोई कहता लिया किराए पर
कोई कहता उधार पर है वतन

मुल्क को लूटकर किया कंगाल
डाकुओं के सवार पर है वतन

काम जो मिल गया है दंगों का
इस तरह रोज़गार पर है वतन

बन गया एक चोर चौकीदार
उसके दारोमदार पर है वतन

पांचवां आदमी नहीं कोई
एक दो तीन चार पर है वतन

प्यार का कम हुआ है पारा अब
हिंदू मुस्लिम बुखार पर है वतन

नफ़रतें है बहुत यहां फ़ैसल
हाय! कैसी बहार पर है वतन

 

शायर: शाह फ़ैसल मुजफ्फराबादी
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)

यह भी पढ़ें :-

इश्क़ करके गुनाह करते हैं | Hindi Ishq Shayari

Similar Posts

  • शबाब आया नया – नया है

    शबाब आया नया – नया है शबाब आया नया -नया हैसुरूर गहरा नया- नया है करें गिले किस तरह बताओबना ये रिश्ता नया -नया है कहें तुझे कैसे अलविदा हमअभी नजारा नया- नया है पिला दे उल्फ़त के जाम साकीहुआ दिवाना नया -नया है भडक रहे हैं जिगर में शोलेउठा ये पर्दा नया- नया है…

  • सुमंगला सुमन की ग़ज़लें | Sumangla Suman Poetry

    न कोई सफ़र, न किनारा मिला न कोई सफ़र, न किनारा मिलाहमें डूबने का इशारा मिला हवा साथ थी, फिर भी ठहरे रहेमुहब्बत में ना कुछ सहारा मिला कभी ख़्वाब लहरों पे लिखते रहेलिखा जो नहीं था, दुबारा मिला हमें ख़ार समझा था फूलों ने जबफ़िज़ा से वही फिर इशारा मिला भटकती रही कश्ती दरिया…

  • ख़बर रखता है

    ख़बर रखता है ज़ख़्म देकर भी वो पल-पल की ख़बर रखता हैनब्ज़ कब बन्द हो इस पर भी नज़र रखता है उसकी उल्फ़त पे यक़ीं कैसे भला मैं कर लूँहैसियत पर जो मेरी आँख ज़बर रखता है जाने कितने ही किराये के मकानों में रहेअपना घर ही मेरा ख़ुश जान जिगर रखता है जब अचानक…

  • यूं ही रखना सदा ख़याल अपना।

    यूं ही रखना सदा ख़याल अपना। दूर जाकर भी ख़ुश जमाल अपना।यूं ही रखना सदा ख़याल अपना। जो भी है आपका ही है वल्लाह।हम को कुछ भी नहीं मलाल अपना। कुछ तो बतलाओ ऐ तबीब-ए-दिल।ह़ाल कैसे हो अब बह़ाल अपना। कौन देखेगा माहो-अन्जुम को।छत पे आ जाए गर हिलाल अपना। ह़ालत-ए-ह़ाल भूल जाओगे।हम दिखा दें…

  • सौगात सावन में | Saugaat Sawan Mein

    सौगात सावन में ( Saugaat Sawan Mein ) तुम्हारी चाहतें हमको मिली सौगात सावन में । जताकर प्यार को अब हम करें शुरुआत सावन में ।१ बढ़ाना है नहीं तुझसे मुझे अब राबता कोई सतायेगा मुझे फिर से तू हर इक रात सावन में ।। २ झुकाकर क्यों नयन बैठे हमें अब लूटने वाले। सुना…

  • परी आसमान की | Pari Aasman ki

    परी आसमान की ( Pari aasman ki )    जब बात चल रही थी वहाँ आन-बान की लोगों ने दी मिसाल मेरे खानदान की मैं हूँ ज़मीन का वो परी आसमान की कैसे मिटेगी दूरी भला दर्मियान की देखूं मैं उसके नखरे या माँ बाप की तरफ़ सर पर खड़ी हुई है बला इम्तिहान की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *