यार तू हँसना हसाना छोड़ दे

यार तू हँसना हसाना छोड़ दे

यार तू हँसना हसाना छोड़ दे

यार तू हँसना हसाना छोड़ दे
लोगो की बातों में आना छोड़ दे

इस तरह तू मुस्कराना छोड़ दे
गम को अपने तू छुपाना छोड़ दे

अब न राधा और मीरा है कोई
श्याम तू बंशी बजाना छोड़ दे

प्यार भी ये इक बला है मान कर
गीत उल्फ़त के सुनाना छोड़ दे

ये न मानेंगे तुम्हारी बात को
वक्त इन पर तू गवाना छोड़ दे

धर्म के बस काम करता चल यहाँ
क्या यहां अच्छा बताना छोड़ दे

माँ पिता ही रूप हैं भगवान का
बात जग को यह बताना छोड दे

इस जहां में तेरी खातिर कुछ नही
आज ही अपना ठिकाना छोड़ दे

जाति पहले थी नहीं कोई प्रखर
ये विभाजन तू कराना छोड़ दे

Mahendra Singh Prakhar

महेन्द्र सिंह प्रखर 

( बाराबंकी )

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • पहली मुलाकात | Ghazal Pehli Mulaqat

    पहली मुलाकात ( Pehli Mulaqat )   धीरे-धीरे वो घूँघट उठाने लगे । धड़कनें मेरे दिल की बढ़ाने लगे ।। १ आ गई रात वो जब मुलाकात की। देखते ही हमें वो लजाने लगे ।। २ देख जबसे लिया यार मैनें सनम । क्या कहूँ की कदम लड़खड़ाने लगे ।। ३ हार कर ही सदा…

  • अक्ल नहीं है | Ghazal Akal Nahi Hai

    अक्ल नहीं है (Akal Nahi Hai )   अक्ल नहीं है उस जाहिल में खोया दिल उसका ग़ाफ़िल में रब टाल मुसीबत सर पे है जा है मेरी तो मुश्किल में बात छुपा न सनम तू कोई बोल ज़रा जो तेरे दिल में यादों की फुवारे आती है मोज़े उठती जो साहिल में सारे आये…

  • एक सखी नेक सखी चाहिये

    एक सखी नेक सखी चाहिये एक सखी नेक सखी चाहियेव्यस्त व मदमस्त सखी चाहिये पेश सदा प्रेम से आये तथाकर्म से आदर्श सखी चाहिये सर्व गुणों से न हो संपन्न परमन से जो हो श्रेष्ठ सखी चाहिये फल से पेड़ सी समृद्ध औ’नम्र व प्रेमाळ सखी चाहिये धीर व गंभीर चरित्रवान औ’शांत व गुणवान सखी…

  • न आज़माओ तुम | Na Aazamao Tum

    न आज़माओ तुम ( Na Aazamao Tum ) बज़्म को अब न आज़माओ तुमशेरों में कुछ नया सुनाओ तुम बिन तेरे हम न जी सकेंगे अबदूर नज़रों से यूँ न जाओ तुम वो भी बेटी किसी के है घर कीअब न दुल्हन कोई जलाओ तुम अम्न का दीप है जलाया जबये अदावत भी अब मिटाओ…

  • हर लम्हा है हसीन | Ghazal Har Lamha

    मेरी ग़ज़ल ( Meri Ghazal ) मिलती सभी से मेरी ग़ज़ल दिलकशी के साथ शीरीं ज़ुबां है उसकी बड़ी चासनी के साथ हम जीते ज़िंदगी को हैं दरियादिली के साथ हर लम्हा है हसीन फ़क़त मैकशी के साथ बातें करेंगे वस्ल की और इंतिज़ार की इक़रार-ए-इश्क़ की सदा संजीदगी के साथ बीती सुख़नवरी में ही…

  • बेहाल हर घड़ी | Behal har Ghadi

    बेहाल हर घड़ी ( Behal har ghadi )   बेहाल हर घड़ी बड़ी बेचैन जान है ये इश्क जानिए कि कड़ा इम्तिहान है। हैं मस अले तमाम ख़फा तिस पे वो हुए सर पर उठा के रखा हुआ आसमान है। सब मानते वो शख़्स नहीं ठीक है मगर हर दिल अज़ीज़ यूं है के मीठी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *