Yun na Muskuraya Karo

यूं ना मुस्कुराया करो | Yun na Muskuraya Karo

यूं ना मुस्कुराया करो

( Yun na muskuraya karo ) 

 

हमसे मिलकर तुम यूं ना मुस्कुराया करो।
मुस्कानों के मोती यूं हम पर लुटाया करो।

हंसता हुआ चेहरा मन को मोहित कर जाता।
हंसी की फुलझड़ियां सबको दिखाया करो।

लबों की ये मुस्कान क्या गजब ढहाती है।
दिल तक दस्तक देती झंकार सुनाया करो।

वाह क्या अंदाज है तुम्हारी मुस्कुराहट में।
दुनिया जल उठती यूं ना मुस्कुराया करो।

चांद भी फीका पड़ जाए चांद सा वो चेहरा।
पास आकर हमारे ना हमसे दूर जाया करो।

सावन की बूंदों सी अधरों से झरती जो हंसी।
मुस्कानों की बारिश में हमको भिगाया करो।

खुशनुमा सा माहौल महफिल महकती जाती।
मुस्कुरा उठे समां सारा वो गीत सुनाया करो।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

उम्मीदों का दामन | Umeedon ka Daman

Similar Posts

  • राष्ट्रीय युवा दिवस : स्वामी विवेकानंद

    राष्ट्रीय युवा दिवस : स्वामी विवेकानंद स्वामी विवेकानंद महान।सब करते उनका सम्मान।।यह युवा दिवस उनके नाम।हिंदुस्तान की थे वो शान।। देश की संस्कृति को बचाया।हिंदुस्तान का मान बढ़ाया।।सच रहा पर वो सदा चले।ज्ञान का पाठ सबको पढ़ाया।। गरीब की मदद करो बताया।दिलों में देश का प्रेम जगाया।।प्यार स्वामी विवेकानंद जी ने।देश हित मार्ग सबको दिखाया।।…

  • जिम्मेदारी | Jimmedari kavita

    जिम्मेदारी ( Jimmedari )   रिश्तों की डगर पे जिम्मेदारी खूब निभाता हूं जीवन के उतार-चढ़ाव में संभल कर जाता हूं   घर परिवार कुटुंब अपनों में स्नेह लुटाता हूं अपनापन अनमोल है सबसे प्यार पाता हूं   मात पिता की सेवा करें समझे सब जिम्मेदारी तरुणाई चार दिन की फिर आगे अपनी बारी  …

  • जब उनसे मुलाकात हुई | Geet

    जब उनसे मुलाकात हुई ( Jab unse mulaqat hui )   खिल गई मन की बगिया मधुर सुहानी रात हुई महक उठा दिल का चमन जब उनसे मुलाकात हुई   साज सारे थिरक उठते मधुर वीणा के तार बजे होठों पर सुर मुरली के मधुर हंसी चेहरे पे सजे गीतों की मोहक बहारें संगीत की…

  • Geet Mamta par Maa Balihari | ममता पर मां बलिहारी

    ममता पर मां बलिहारी ( Mamta par maa balihari )   ममता की मूरत महतारी सुख का सागर मात हमारी सुंदर पावन रूप सुहावन शिशु ममता पर मां बलिहारी   छांव सुहानी आंचल की मां हर  लेती हो विपद हमारी बहा  प्रेम की निर्झर धारा शिशु ममता पर मां बलिहारी   सुंदर स्वर्ग सुशोभित तुमसे…

  • शीतला माता | Poem sheetla mata

    शीतला माता ( Sheetla Mata )   शीतलता दात्री शीतला, शीतल करे हरे सब पीरा। जा पर कृपा करें माँ भवानी सहाय करे रघुवीरा।   गर्दभ हो विराजित माता, कलश मर्जनी कर सोहे। ठंडा बासी आपको भाता, श्वेतांबर माता मन मोहे।   चेचक रोग नाशिनी मैया, पीत ज्वर हर संताप हरे। आरोग्य  सुखदाता  माता,  हर्ष …

  • कभी कभी | Kabhi Kabhi

    कभी कभी ( Kabhi kabhi )    कभी कभी ही होता है दिल बेचैन इतना कभी कभी ही उठता है ज्वार सागर मे कभी कभी ही होती है बारिश मूसलाधार कभी कभी ही आते हैं ख्याल इंतजार मे… कभी कभी ही चांद निकला है ओट से कभी कभी ही होता है एहसास गहरा कभी कभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *