Zindagi Kavita in Hindi

ज़िन्दगी कविता | Zindagi Kavita in Hindi

ज़िन्दगी कविता

( Zindagi Kavita ) 

महज सांसों का खेल ही नही जिंदगी
महज जीने का नाम ही नहीं जिंदगी

जिंदगी तो एक वृहद विस्तार है सृष्टि का
महज सीमित दृष्टि का ही नाम नही जिंदगी

जिंदगी आकाश है तो पताल भी है जिंदगी
किसी के दायरे मे कभी कैद नही जिंदगी

मौसम की तरह ही बदलती है रंग जिंदगी
तब भी किसी उद्देश्य से बंधी है जिंदगी

कर कुछ ऐसा की खत्म ही न हो जिंदगी
देह जाने के बाद भी तो फलती है जिंदगी

हम आज भी हैं ,और कल भी रहेंगे
इसी विश्वास का नाम तो है जिंदगी

मोहन तिवारी

 ( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

नग्नता | Nagnata

Similar Posts

  • अब सर्वत्र राम लला | Ab Sarvatra Ram Lala

    अब सर्वत्र राम लला ( Ab sarvatra ram lala )   प्रतीक्षा सूर्य ढल चला,अब सर्वत्र राम लला इक्कीस जनवरी संग विलोपित, कष्ट दुःख विरह घड़ियां । बाईस जनवरी अंतर्निहित, राम दर्शन सकल कड़ियां। पांच सौ वर्ष दीर्घ तपस्या, हिंदुत्व पुष्प फिर भव्य खिला। प्रतीक्षा सूर्य ढल चला,अब सर्वत्र राम लला ।। घोर संघर्ष वेदना…

  • मुझे उड़ने दो | Women’s day special kavita

    मुझे उड़ने दो ( Mujhe udne do : Hindi poem )   मैं तितली हूं.. मुझे उड़ने दो ।  मुझे मत रोको, मुझे मत टोको,  मुझे नील गगन  की सैर करने दो ।। मेरे पंखों को मत कतरो, मेरे हौसलों को मत तोड़ो,  मेरी ख्वाहिशों को हौसला दो  मुझे ऊंचाइयों को छूने दो ।  मैं…

  • रामनवमी का त्योहार

    रामनवमी का त्योहार रामनवमीअसहयोगजो व्यक्ति अकेलाप्रभु भक्ति में रतरहकर जीवनजीना जानता हैं ,वह स्वयं मेंआनंद कोखोज लेता हैं ;उसे प्रभु श्री रामकी तरह असंयममें असहयोगकरने में कोईकठिनाई नहींहोती हैं ।क्योंकि उसकेमन में कोईचाह नहीं हैं ,आकांक्षा नहीं हैं ,वह स्वयं आत्मामें संतुष्ट हैं ।जो सन्तुष्टहै वह प्रभु श्रीराम की तरहकर सकता हैअसहयोग । प्रदीप छाजेड़(…

  • मेरा गांव | Mera Gaon

    मेरा गांव ( Mera Gaon ) सबका दुलारा मेरा गांव ।सबका प्यारा मेरा गांव ।थका हारा जब भी आऊं ।मुझको सहारा देता गांव । कितने ही देखे इसने बसंत ।ना था जिनका कोई अंत ।सबकी पीड़ा छुपाए सीने में ।सब पे प्यार लुटाता मेरा गांव । पीपल बरगद पहचान है इसकी ।कुआं बावड़ी सब जान…

  • बेसुरी बांसुरी | Kavita Besuri Bansuri

    बेसुरी बांसुरी ( Besuri bansuri )   क्यों बनाते हो जीवन को बेसुरी सी बांसुरी फूंक कर सांसों को देखो सुर भरी है राग री।   चार  दिनों की चांदनी है फिर अधेरी रात री। कब बुझे जीवन का दीपक कर लो मन की बात री।   जोड़ कर रख ले जितना भी धन सम्पत्ति…

  • Kavita | गजगामिनी

    गजगामिनी ( Gajagamini )   मन पर मेरे मन रख दो तो,मन की बात बताऊं। बिना  तेरा  मै  नाम  लिए ही, सारी बात बताऊं। महफिल में कुछ मेरे तो कुछ,तेरे चाहने वाले है, तेरे बिन ना कटते दिन, हर रात की बात बताऊं।   संगेमरमर  पर  छेनी  की,  ऐसी  धार ना देखी। मूरत जैसे सुन्दर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *