Zindagi par kavita in Hindi

मन में प्यार जरूरी है | Zindagi par kavita in Hindi

मन में प्यार जरूरी है

( Man mein pyar jaroori hai )

 

नेह  की  संरिता  बहाए  तो  रसधार  जरूरी है
अपनापन अनमोल जताये मन में प्यार जरूरी है

 

खुशियां बांटे सारे जग में दिल दिलदार जरूरी है
गुल गुलशन महकाये तो मदमस्त बयार जरूरी है

 

मंजिल मिले राही को जिन की तैयारी पूरी है
रिश्तो में मधुरता घोले मन में प्यार जरूरी है

 

संगीत स्वर मधुर हो वीणा की झंकार जरूरी है
आस्था विश्वास जगे जगदंबा दरबार जरूरी है

 

जहां दिलों में प्रेम उमड़ता घर में संस्कार जरूरी है
घर  खुशियों  से  महक उठे मन में प्यार जरूरी है

 

शब्द  शब्द  मोती चुन लो आराधना जरूरी है
गीतों की मधुर लड़ियों में लय बांधना जरूरी है

 

सबसे हिलमिल कर रहे आदर सत्कार जरूरी है
मधुरता  रिश्तो  में  घुले  मन  में  प्यार जरूरी है

 

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/hindi-geet/

Similar Posts

  • ओ भैया प्यारे | O Bhaiya Pyare

    मैं नटखट चंचल हूं बहना   मैं नटखट चंचल हूं बहना भैया की प्यारी हूं बहन एक हाँथ में बाधू राखी दूजे से उपहार है लेना सारे राज छुपा रखे हैं कह दूंगी फिर ना कहना रोज रूठती रोज मनाते झगड़े अपने क्या कहना आज नहीं लडूंगी तुमसे ऐसे ही मुस्कुराते रहना टीका करूं रोली…

  • चाहत | Poem chaahat

    चाहत ( Chaahat )   हम हैं तेरे चाहने वाले, मन के भोले भाले। रखते है बस प्रेम हृदय में, प्रेम ही चाहने वाले।   माँगे ना अधिकार कोई,ना माँगे धन और दौलत। प्रेम के संग सम्मान चाहने, वाले हम मतवाले।   हम राधा के विरह गीत है, हम मीरा के भजनों में। हम शबरी…

  • वक़्त | Kavita waqt

    वक़्त ( Waqt )   जब से छाया गुनाहों की पड़ने लगी । रूह मेरी ही मुझसे झगड़ने लगी ।।   तेज आंधी से जंगल जब हिलने लगे । सूखे पेड़ों की दम तब उखड़ने लगी ।।   मन के बीरान जंगल डराने लगे । गर्म बालू सी तबीयत बिगड़ने लगी ।।   वक़्त के…

  • बीएल भूरा की कविताएं | BL Bhura Poetry

    युवा पीढ़ी आज का भविष्य है उनके कंधों पर समाज की उम्मीदें हैं।उनके सपनों को पूरा करना हमारा कर्तव्य है। युवाओं में ऊर्जा और उत्साह का संचार है,वे समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखते हैं।उनके पास समाज की समस्याओं का समाधान है। युवा पीढ़ी आज की सबसे बड़ी ताकत है,वे समाज को आगे…

  • करवा का चाँद

    करवा का चाँद करवा का चाँदगगन और आँगन मे तो आयातेरी और मेरी आँखो में कभी आया ही नहींछन्नी के उस पार जाती हुई धुंधली नजर में मैने तुम्हे कैद कभी किया ही नहींतुम कैद कभी हुए नहींकरवा का चाँदगगन और आँगन मे तो आयातेरी और मेरी आँखो में कभी आया नहींआँखो में कभी आया…

  • जायज | Jayaz

    जायज ( Jayaz )    विरोध के लिए ही विरोध होना जायज नहीं विरोध योग्य हो तो विरोध भी जरूरी है सत्य है हर आदमी हर कहीं सही नही होता किंतु ,वही हर जगह गलत भी नहीं होता स्वयं को देखकर ही और का भी विरोध, हो लबादे मे रहकर,कीचड़ फेंकना ठीक नही होगा रास्ता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *