"धरा"नहीं,तो क्या"धरा"

धरा | Dhara kavita

 “धरा” 

( Dhara )

 

 

“धरा”नहीं, तो क्या”धरा” ||
धरती-भूमि-धरा-प्रथ्वी-हम सब का अभिमान है |
बसते हैं नर-जीव-जन्तु जो, उन सब पर बरदान है |
प्रथम गोद माँ की होती है, दूसरी धरती माता की |
प्रथम खुरांक माँ के आँचल से, दूजी धरती माँ की |
“धरा”नहीं, तो क्या”धरा” ||
इसी धरा पर वीरों का, जन्म हुआ पहचान बनी |
इसी धरा पर वेद-ग्रंथ, रामायण-कुरान-पुराण बनी |
इसी धरा पर भिन्न रुप मे, संग-संग ईश्वर रहता है |
इसी धरा पर जीवन सुन्दर, मेरा मन ये कहता है |
“धरा”नहीं, तो क्या”धरा” ||
जीव और धरती का रिस्ता, जैसे दिया और बाती |
हो कर जुदा न दिया काम का, न मतलब की बाती |
जन्म से लेकर सारा जीवन, धरती पर ही गुजरे |
मर कर इसी धरा मे मिलते, अगला जीवन सुधरे |
“धरा”नहीं,तो क्या”धरा” ||
धरती और गगन का रिस्ता, रिस्तों की मिशाल हैं |
जम कर खडे इसी धरा पर, पर्वत बड़े विशाल हैं |
इसी धरा की गोद में बहतीं, नादियां छम-छम करती हैं |
नमन हमारा धरती माँ को, जो भार हमारा सहतीं हैं |
“धरा”नहीं, तो क्या”धरा” ||

 

 

कवि : सुदीश भारतवासी

 

यह भी पढ़ें: 

किस्मत | Kismat kavita

Similar Posts

  • नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) षष्ठ दिवस

    नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) षष्ठ दिवस नवरात्रि पर्व में भुवाल माता का नाम लीजिये ।ज्ञानामृत का भरकर प्याला पीजिये ।आत्मा को शुद्ध बना लीजिये ।नवरात्रि पर्व में भुवाल माता का नाम लीजिये ।बढ़ रहा वैभव ज्यों तृष्णा बढ़ रही ।अब जरा संतोष दिल में कीजिये ।नवरात्रि पर्व में भुवाल माता का नाम लीजिये ।क्यों…

  • मेरे खुदा | Poem Mere Khuda

    मेरे खुदा ( Mere Khuda )    सुन मेरे खुदा सुन मेरे मौला मेरे परवर दिगार। सारी दुनिया के रखवाले सारे जग के करतार। दीनबंधु दुखहर्ता हे भक्तों के स्वामी प्रतिपाल। खुशियों के दीप जला मौला कर दे मालामाल। चराचर स्वामी सुन ले ईश्वर अंतर्यामी सुन ले। शरण पड़ा हूं तेरी प्रभु फरियाद जुबानी सुन…

  • गौरी नन्दन | Gauri Nandan

    गौरी नन्दन ( Gauri Nandan ) प्रभात वेला~ गणेश जी की होती प्रथम पूजा • गौरी नन्दन~ रिद्धि सिद्धि के दाता करूँ वन्दन • संकट हर्ता~ मूषक की सवारी सुख प्रदाता • गणाधिराज~ मिटा दो दुनिया से कोरोना राज • जगनायक~ जगत में हो शांति हे! विनायक • निर्मल जैन ‘नीर’ ऋषभदेव/राजस्थान यह भी पढ़ें…

  • वसंत आया है | Basant Aaya hai

    वसंत आया है ( Basant aaya hai ) सुना है, एकबार फिर से बसंत आया है, एक बार फिर से बसन्ती बहार लाया, खेतों में फिर से पीली सरसों महक। उठी है, बगियां में नए फूलों का आगमन हुआ है, एक बार फिर से फसलें लहलहा उठी है, फिर से पेड़ों पर नए पत्तों का…

  • राह-ए-इश्क | Poem Rah-E-Ishq

    राह-ए-इश्क ( Rah-E-Ishq )    उसकी पलकों के ओट से हया टपकती है, फिर भी देखो वो मौज-ए-बहार रखती है। दाना चुगने वाले उड़ते रहते हैं परिन्दे, क्या करे वो बेचारी तीर-कमान रखती है। शाही घरानों से नहीं हैं ताल्लुकात उसके, आसमां कीे छोड़, जमीं भी महकती है। दोष उसका नहीं, ये दोष है जवानी…

  • शिक्षक की अभिलाषा | Shikshak diwas par kavita

    शिक्षक की अभिलाषा ( Shikshak ki abhilasha )   चाह नहीं बी एल ओ बनकर, रोज गांव में टेर लगाऊं। चाह नहीं संकुल बी आर सी, चक्कर कांटू मेल बनाऊं।।   चाह नहीं डाकें भर भर के, बनूं बाबू सा मैं इतराऊं। चाह नहीं मध्यान्ह चखूं और, राशन पानी घर ले जाऊं।।   मुझे छोड़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *