Badal par kavita

बादल | Badal par kavita

बादल

( Badal )

 

 

खतरे के बादल मंडराये कहर कोरोना लेकर आये
सारी दुनिया कांप उठी सांसो की हम डोर बचाए

 

उमड़ घुमड़ नभ मे छा जाते काले काले मेघ आते
खुशियों की बारिश लाते ताल तलैया भर जाते

 

गड़ गड़ करते व्योंम में कड़कड़ बिजली दमकती
मूसलाधार बरसते रिमझिम रिमझिम झड़ी लगती

 

कभी गरजते कभी बरसते आंधी ओले लेकर संग
अश्रु धारा बन ढल जाते भावों का उर बहता रंग

 

कभी दिलों में प्रेम की वर्षा हंसी खुशी आनंद करें
प्रीत तराने होठों पे आकर हृदय में जब उमंग भरे

 

दुखों का पहाड़ टूटता जब संकट के बादल छाए
अंधकार जीवन में होता कोई रस्ता नजर ना आए

 

काले काले मेघ घनेरे आसमान पर बन जाओ
प्रेम सुधारस रहे बरसता प्यार के मोती बरसाओ

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

युद्ध | Kavita youdh

Similar Posts

  • मतदान करना | Matdan Kavita

    मतदान करना ( Matdan karna )   बात मानो हमारी सारी जनता । वोट डालने तो जाना पड़ेगा।। लोकतंत्र की यही है जरूरत। इसे मजबूत करना पड़ेगा।। यह जो अधिकार सबको मिला है। यही कर्तव्य करना पड़ेगा ।। चाहे लाखों हों काम वोट के दिन। पर समय तो निकालना पड़ेगा।। एक-एक वोट रहता जरूरी ।…

  • हस्ती | Kavita Hasti

    हस्ती ( Hasti ) बरसती बूंदों को गिनते हो क्यों लहराते सागर को देखिये व्यक्तिगत मे झांकते हो क्यों उसके परिणामों को देखिये माना कि वह आज कुछ नहीं उसके मुकाम को तो देखिये कदमों को उसके देखते हो क्यों कर रहे उसके प्रयासों को देखिये रोक पाने की उसे हस्ती नहीं तुम्हारी वह बिकाऊ…

  • लड़ाई लंबी है | Poem in Hindi on Ghaza War

    लड़ाई लंबी है ! ( Ladai lambi hai )    हुई मानवता तार-तार,लड़ाई लंबी है, नाच रही है मौत, लड़ाई लंबी है। एटम-बम बना खिलौना कुछ लोगों का, द्वार चक्रव्यूह तोड़,लड़ाई लंबी है। नभ,जल,थल से न बरसेंगे फूल कोई, लहू से सने हैं हाथ,, लड़ाई लंबी है। महंगाई,बेकारी पर किसी का ध्यान नहीं, बदलेगा भूगोल,लड़ाई…

  • बनना है मुझे सैनिक | Banna hai Mujhe Sainik

    बनना है मुझे सैनिक! ( Banna hai mujhe sainik )    बनना है मुझे सैनिक बन करके दिखा दूँगा, सरहद की हिफाजत में मैं प्राण लुटा दूँगा। प्यारा है वतन मेरा, प्यारा है चमन मेरा, मैं कूच करूँ पहले नभ-थल को नमन मेरा। गर जंग हुई लाजिम श्मशान बना दूँगा, सरहद की हिफाजत में मैं…

  • खाद्य सुरक्षा जागरुकता

    खाद्य सुरक्षा जागरुकता सुरक्षित भोजन बेहतर स्वास्थ्य के लिए, लिया गया है ये संज्ञान, ना हो दूषित खान पान, खाद्य सुरक्षा का रखे ध्यान, खाद्य का हो ऐसा भंडारन, जहाॅ पोषकता मे कमी न आए, पौष्टिकता और संतुलित आहार का, जहाॅ से जन जन लाभ उठाए, जागरुकता है बहुत जरूरी, मिलावटखोरों पर नजर हो पूरी,…

  • बटवारा

    बटवारा   बूढ़े बरगद के चबूतरे पर घनेरी छांव में। देखो फिर एक आज बंटवारा हुआ है गांव में।। कुछ नये सरपंच तो कुछ पुराने आये, कुछ बुझाने तो कुछ आग लगाने आये। बहुत चालाक था बूढ़ा कभी न हाथ लगा, पुराने दुश्मनों के जैसे आज भाग्य जगा। पानी कब तक उलचें रिसती नाव में।।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *