बटवारा

बटवारा

बटवारा

 

बूढ़े बरगद के चबूतरे पर घनेरी छांव में।

देखो फिर एक आज बंटवारा हुआ है गांव में।।

कुछ नये सरपंच तो कुछ पुराने आये,

कुछ बुझाने तो कुछ आग लगाने आये।

बहुत चालाक था बूढ़ा कभी न हाथ लगा,

पुराने दुश्मनों के जैसे आज भाग्य जगा।

पानी कब तक उलचें रिसती नाव में।।

देखो फिर एक०

दो भाई मां बाप बूढ़े और थोड़ी सी जमीन,

हो रही है जेवरातों की अब तो खोजबीन।

भाइयों में प्रेम बहुत था मगर विवाह पूर्व,

जबसे बहुयें आगयी है बैरता सी है अपूर्व।

जिसने बांटे कई घर वो ही रहा प्रस्ताव में।।

देखो फिर एक०

बांट ली सम्पत्ति सारी मोड़ आया किस्से मे,

रो करके मां बाप बोले हम हैं किसके हिस्से में।

छा गया सन्नाटा बज्रपात बेटों पर हुआ,

मां बाप को रखने को तैयार कोई न हुआ।

इन्हीं बेटों के लिए सब कुछ लगाया दांव में।।

देखो फिर एक ०

फैसला सरपंच ने सुना दिया होकर के तंग,

एक के संग मां रहेगी बाप दूसरे के संग।

बड़ी बहन मेरे छोटी छोटे के घर आयेंगी,

पिताजी की खाट भी पशुशाला में लग जायेगी।

इस तरह बंटवारा पूरा हुआ झांव झांव में।।

देखो फिर एक०

?

कवि व शायर: शेष मणि शर्मा “इलाहाबादी”
प्रा०वि०-बहेरा वि खं-महोली,
जनपद सीतापुर ( उत्तर प्रदेश।)

यह भी पढ़ें :

हमसे पूछो न कि हुआ क्या है

 

Similar Posts

  • मौन अभिव्यक्ति | Kavita Maun Abhivyakti

    मौन अभिव्यक्ति ( Maun Abhivyakti ) जब सूर्य क्षितिज के नीचे होता है, और– आकाश में जब चमक होती है, उस शांति को सँजोये हुए, ये छायाएँ चाँदनी की कोमल, चमक में मिल जाती है, वही भावनाओं की एक ध्वनि, उड़ान भरती है, तब— मैं रात में अपने दिल की, फुसफुसाहट सुनती हूँ। मेरे अन्तःकरण…

  • वो चिट्ठी पत्री वाला प्यार | Hindi geet

    वो चिट्ठी पत्री वाला प्यार ( Wo chitthi patri wala pyaar : Geet )     याद बहुत आता है वह जमाना वह संसार पलकों की बेचैनी वह चिट्ठी पथरी वाला प्यार   दो आखर पढ़ने को जाते महीनों गुजर चिट्ठी मिलती ऐसे जैसे जीवन गया सुधर   कागज के संदेशों में हम फूले नहीं…

  • मुफ्त की सलाह | Poem on muft ki salah

    मुफ्त की सलाह ( Muft ki salah )     फ्री फ्री फ्री मुफ्त की सलाह मिल रही सबको फ्री हर मुश्किल समस्या का कोई इलाज लीजिए फ्री   सब हथकंडे सारे नुस्खे कई फार्मूले मिल जाएंगे मुफ्त की सलाह देने कई माहिर विद्वान आएंगे   चुनावी चक्कर में पड़ गए आओ सलाह लीजिए जीत…

  • मोबाइल फोन | Hindi Poem on Mobile

    मोबाइल फोन ( Mobile phone )  संचार क्रांति का द्योतक सूचनाओं का संसार, घर बैठे करें मनोरंजन और व्यापार । ज्ञान का यह पिटारा, लुटा रहा प्यार इस पर जग सारा। स्क्रीन पर उंगलियां घिसते, नेट स्लो होने पर हैं दांत पीसते। बच्चे व्यस्क या हों बूढ़े, रख हाथों में कुछ ना कुछ ढ़ूंढ़ें। पाकर…

  • करवा चौथ | Karwa Chauth kavita

    करवा चौथ ( Karwa Chauth ) ( 3 )  मेरे जीवन की चांदनी, तुझको लगता हूं चंद्र प्रिये। रोम रोम में स्नेह रश्मियां, भीगी सुधारस रंध्र प्रिये। दिल से दिल के तार जुड़े, सुरों का संगम भावन हो। मैं मनमौजी बादल हूं, तुम मधुर बरसता सावन हो। सौम्य सुधा सुधाकर पाओ, करती हो उपवास प्रिये।…

  • जब जंगल रोए

    जब जंगल रोए – कांचा गचीबोवली की पुकार ( दिकुप्रेमी की कलम से ) कुछ आवाज़ें मौन होती हैं,जैसे टूटी टहनियों की टीस,जैसे मिट्टी से उखड़ते पेड़ों की कराहजिन्हें कोई सुनना नहीं चाहता। तेलंगाना के कांचा गचीबोवली वन क्षेत्र मेंविकास की आड़ मेंविनाश का वाक्य लिखा गया।जहाँ कभी हवाओं की सरसराहटकवियों को गीत देती थी,वहाँ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *