kavita mehakti baharain

महकती बहारें | kavita mehakti baharain

महकती बहारें

( Mehakti baharain )

 

 

फिजाओं में खुशबू फैली खिल गए चमन सारे।
झूम-झूम लगे नाचने लो आई महकती बहारें।

 

वादियों में रौनक आई लबों पे मुस्कानें छाई।
प्रीत भरे तराने उमड़े मस्त मस्त चली पुरवाई।

 

वृक्ष लताएं डाली डाली पत्ता पत्ता लहराने लगा।
मस्त बहारें चली सुहानी दिल दीवाना गाने लगा।

 

मन मयूरा मस्ती भर मदमाता इठलाता रहा।
बागों में कलियां खिली भंवरा गुनगुनाता रहा।

 

उमंगों ने ली अंगड़ाई करवट बदली मौसम ने।
चाहतों ने भी पंख पसारे महकती हुई बहारों में।

 

मधुर प्रेम रसधार बन, सद्भावों की बनकर धारा।
खुशियों की बरसात कर, उमड़े उर प्रेम प्यारा।

 

मोहक मुस्कान बनकर, सबके दिल पर छा जाये
खुशियों का खजाना हो जीवन में बहारें आ जाये

 

मधुर तराने गीतों के, मुरली की धुन लगती प्यारी।
गुलशन सारा महक उठे,फूलों की महके फुलवारी

 

ठंडी ठंडी मस्त हवाएं दिलों तक दस्तक दे गई।
खुशबुओं से समां महका महकती बहारें भा गई।

 ?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

शहीदे आजम भगत सिंह | Bhagat Singh par kavita

Similar Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस रोज मनाएं

    विश्व पर्यावरण दिवस रोज मनाएं   विश्व पर्यावरण दिवस रोज मनाएं आओ चलो एक पेड़ लगाएं। सबकी रक्षा धर्म हमारा चलो पीपल ,बरगद ,नीम लगाएं। एक पेड़ लगाएं। सावन भादो ढूंढ के लाएं गौरैया, गिलहरियां आंगन बुलाएं। एक पेड़ लगाएं। पेड़ हमारा जीवन है इसकी रक्षा करना है धरती उजड़े इससे पहले हरियाली को पुनः…

  • नशा मुक्त अपना भारत बनाएं | Nasha mukti par kavita

    नशा मुक्त अपना भारत बनाएं ( Nasha mukt apna bharat banaen )   आओ मिलकर ऐसा समाज बनाएं, नशा मुक्त अपना भारत देश बनाएं। छोड़ो इस नशें की आदत को यारो, आहिस्ता ही सही पर बदलाव लाएं।।   छोड़े हर‌ किस्म की नशें की आदत, नशा मुक्त बनाऍं अपना यह भारत। स्वस्थ तंदरुस्त रखो अपना…

  • गासो का प्रकाश | Gaso ka Prakash

    गासो का प्रकाश ( Gaso ka Prakash )    एक रवि जो हमें हर रोज दिखाई देता है जो दिन में दिखाई देता है एक रवि जो हमें छोड़ कर चले गए वो नहीं आयेंगे उसका प्रकाश दिन रात हर वक्त हर घड़ी होता था गरीबों और मजदूरों में उन्होंने बुझे दिलों में प्रकाश फैलाया…

  • संकल्प | Sankalp Poem

    संकल्प ( Sankalp )   आज फिर पराजित हुआ हूं फिर से अपनी काबिलियत को पहचान नहीं पाया आज खुद की ही नजरों में गिरा हूं बन गया हूं अपना ही खलनायक आज फिर पराजित हुआ हूं सोचा था, मंजिल का सामना करेंगे, किंतु ,हिम्मत ही जवाब दे गई अफसोस हुआ है मुझे अपने आप…

  • दीपावली सबसे प्यारा त्यौहार

    दीपावली सबसे प्यारा त्यौहार दीपावली है दीपोत्सव का सबसे प्यारा त्यौहार,दीपक जलाकर इसे मनाता हैं देखो सारा संसार।जगमगाता है जग, दीपक की ज्योति की लौ से,दीप जलाते,खुशी मनाते हैं, है रंगोली की भरमार।। दीपावली सनातनियों का है सबसे प्यारा त्यौहार,जग के अंधकार मिटाता है होती रोशनी की भरमार ।बुराई से अच्छाई की विजय कर घर…

  • Badal par Hindi Kavita | बादल

    बादल! ( Badal )    मेरी मुंडेर की तरफ बढ़ रहा बादल, अरब सागर की तरफ से चढ़ रहा बादल। न जाने कितने क्विंटल पानी से है भरा, तूफानी हवाओं से भी लड़ रहा बादल। सूख चुके तालाब,नदी,डैम न जाने कब के, उनकी चीख- चीत्कार को सुन रहा बादल। सागर की कोख से फिर जन्म…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *