Geet Ram Teri Leela Nyari

राम तेरी लीला न्यारी | Geet Ram Teri Leela Nyari

राम तेरी लीला न्यारी

( Ram Teri Leela Nyari )

 

तिर जाते पत्थर पानी में, नाम की महिमा भारी है।
राम तेरी लीला न्यारी है, राम तेरी लीला न्यारी है।

 

ताड़क वन ताड़का मारी, मर्यादा पुरुष अवतारी।
लखन भरत शत्रुघ्न भ्राता, सीता जनकदुलारी।

 

दशरथ नंदन नयनतारे, माँ कौशल्या बलिहारी है।
राम तेरी लीला न्यारी है, राम तेरी लीला न्यारी है।

 

वन को गए राम रघुराई, हनुमान सीता सुधि पाई।
सुग्रीव से करी मिताई, वानर सेना सागर तट आई।

 

लंका पर जा करी चढ़ाई, राम रावण युद्ध भारी है।
राम तेरी लीला न्यारी है, राम तेरी लीला न्यारी है।

 

रामेश्वरम करी स्थापना, राम आराध्या धनुर्धारी है।
संतों के सहारे राम, कौशल नार अहिल्या तारी है।

 

सबकी पीर हरे राघव, गुण गाती दुनिया सारी है।
राम तेरी लीला न्यारी है, राम तेरी लीला न्यारी है।

 

रामनाम से संकट मिटते, राम की महिमा भारी है।
योगी संत माला जपते, राम चक्र सुदर्शन धारी है।

 

रोम रोम में राम समाया, मन मुदित भये भारी है।
राम तेरी लीला न्यारी है, राम तेरी लीला न्यारी है।

 

 ?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

शोहरतों का परचम | Poem shohraton ka parcham

Similar Posts

  • Poem in Hindi on Nari | नारी

    नारी ( Nari )  ( 2 )  हर युग को झेला है जिसने हार नहीं पर मानी वह नारी। स्वाभिमान को गया दबाया सिर नहीं झुका वह है नारी। जीवन के दो पहलू कहलाते फिर भी इक ऊँचा इक नीचा। विष के प्याले पी पी कर भी अमृत से जग को नित सींचा। कंटक पथ…

  • नफरत भरी है जमाने में

    नफरत भरी है जमाने में नफरत भरी है जमाने मेंदर्द भरा है दिवाने मेंवह मजा नए में अब कहांजो मजा होता था पुराने में।। पैसा है तो अब प्यार हैमोहब्बत भी एक व्यापार हैइंतजार कौन करता हैजब बेवफा सरकार है।। दौर कहां अब पुराना हैदेवदास जैसा कोई दीवाना हैअब तो पैसे से दिल्लगी होतीप्यार तो…

  • महावीर स्वामी | Mahavir Swami par Kavita

    महावीर स्वामी ( Mahavir Swami )   सम्पूर्ण विश्व को शान्ति का पाठ है पढ़ाया, लोक कल्याण का जिन्होंने मार्ग अपनाया। वीर अतिवीर सन्मति भी कहते है आपको, अहिंसा परमोधर्म का सिद्धांत है अपनाया।। बचपनें में नाम इनका वर्द्धमान राजकुमार, जैनधर्म के २४ वें तीर्थकर स्वामी महावीर। जन्म हुआ आपका ईसा से ५९९ वर्षो पूर्व,…

  • हमारा कश्मीर | Kashmir kavita

     हमारा कश्मीर  ( Hamara kasmir )   –> हमारे कश्मीर की धरती , रानी भारत देश की || 1.वो कश्मीर की यादें, वो सुनहरी वादियाँ | हो रही हों जैसे, बर्फीले पर्वतों की शादियाँ | वो ऊँचे लंबे सीधे-साधे , ब्रक्ष हरे देवदार है | बर्फ से लदे पत्ते, मानो कश्मीर मे त्योहार है |…

  • तुम अगर साथ दो | Geet

    तुम अगर साथ दो ( Tum agar saath do )   तुम अगर साथ दो तो मैं गाता रहूं, लेखनी  ले  मां  शारदे मनाता रहूं।   महके जब मन हमारा तो हर शब्द खिले, लबों से झरते प्यारे मीठे मीठे बोल मिले। जब चले साथ में हम हंस कर चले, सुहाने सफर में हम हमसफर…

  • प्राइवेट नौकरी | Private Naukari

    प्राइवेट नौकरी ( Private naukari )    यूं लगता है बंद पिंजरा उस पंछी को तड़पाता है। यूं लगता है उमड़ा सावन फिर से लौट जाता है। यूं लगता है लटक रही हो ज्यों चांदी की तलवार‌। संभल संभल कर चलते जाने कब हो जाए वार। यूं लगता है स्वाभिमान का कत्ल नहीं हो जाए।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *