Aughad Dani

औघड़ दानी हे वरदानी | Aughad Dani

औघड़ दानी हे वरदानी 

( Aughad Dani hai Bardani ) 

 

महाकाल महादेव महेश्वर, भुजंग भूषण अविनाशी।
शिव शंकर सदाशिव भोले, भूतनाथ शिव कैलाशी।

नीलकंठ नटराज शंकर, महानिधि महेश महायोगी।
हे गंगाधर हे भूतेश्वर,भगवन आदि देव हे आदियोगी।

औघड़ दानी हे वरदानी,बाबा त्रिपुरारी त्रिशूल धारी।
त्रिलोचन त्रिलोकी नाथ,त्रिभुवन स्वामी दया धारी।

चन्द्र ललाट जटा में गंगा, गले सर्पों की माला सोहे।
भस्म रमाए ध्यानमग्न, शिव डम डमरू मन मोहे।

त्रिनेत्र त्रिकालदर्शी, त्रिशूल हाथ में बम बम भोले।
हर हर महादेव महेश, कैलाशपति जय जय भोले।

बाघांबर धारी परमेश्वर,उमापति गले गरल धारे।
सबके रक्षक शिवशंकर, भोले बाबा भर दे भंडारे।

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :

शिव शंकर प्यारे | Shiv Shankar Pyare

Similar Posts

  • हम भी हैं इसी मुल्क के | Poem on communalism in Hindi

    हम भी हैं इसी मुल्क के ( Ham bhi hain isi mulk ke )     हम भी हैं इसी मुल्क के,  गद्दार नहीं है । मजहब ये मुसलमान सितमगर नहीं है ।   अपने लहू का कतरा भी कुर्बान करें हम कहते हो हमको हम वफादार नहीं हैं   हम भी हैं इसी मुल्क…

  • मुस्कान | Muskan

    मुस्कान ( Muskan ) बहुत ही खास है, हमारी मुस्कान चेहरे की चमक है ,हमारी मुस्कान, कीमती श्रृंगार है ,हमारी मुस्कान, कुदरती खूबसूरत है ,हमारी मुस्कान, रिश्तों को बांधे रखने की डोर है ,हमारी मुस्कान, खुशियों में कई गुना बढ़ जाती है,हमारी मुस्कान, गम छुपाने में कलाकार है , हमारी मुस्कान, दर्द बांटने में माहिर…

  • उर्मि की अठखेलियां | Urmi ki Athkheliya

    उर्मि की अठखेलियां ( Urmi ki athkheliya )    उर्मि की अठखेलियों में, अनूप प्रेरणा संदेश उठकर गिरना गिर कर उठना अथक उत्तम प्रयास जारी । उत्सर्ग पथ विचलन बाधा, साहस सिंचन मन क्यारी। शीर्षता परिणय चाहना सदा, लक्ष्य बिंब अंतर भावेश । उर्मि की अठखेलियों में,अनूप प्रेरणा संदेश ।। निष्काम योग सागर ह्रदय, सृजन…

  • अम्मा याद आईं | Kavita Amma Yaad Aayi

    अम्मा याद आईं ( Amma yaad Aayi )   अबकी होली में ‌ न जाने क्यों अम्मा याद आईं, मेरे पास कोई ऐसा भी नंबर होता, जो उससे भी बात हो पाती , उस देश का पता होता, जहां वो चली गई है, तो जरूर उसे, एक चिट्ठी लिखता, उसे लिखता कि, तेरे बिन यह…

  • समय के साथ | Kavita Samay ke Sath

    समय के साथ ( Samay ke Sath )   रहता है वक्त जब मुट्ठी में तब बढ़ जाता है अभिमान कुंजी ताली हाथ में अपने दुनिया लगती धूल समान बदल जाती सब बोली भाषा जुड़ती जाती नित नव आशा चल पड़ते हैं तब पाने को गगन बढ़ती रहती मन की अभिलाषा नज़रों से हो जाता…

  • वतन की खुशबू | Watan ki khushboo

    वतन की खुशबू! ( Watan ki khushboo )   मेरी हर साँस में रहती है वतन की खुशबू, मुझे कितनी अजीज है इस चमन की खुशबू। उतर के आ जाओ ऐ! आसमां में रहनेवालों, रखी है बाँध के वो गंग-ओ-जमन की खुशबू।   यहाँ फजाओं में गूँजती हैं ऋषियों की सदाएँ, वही ऋचाएँ बढ़ाती हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *