Mehnat ek sadhana

मेहनत एक साधना | Mehnat ek sadhana | kavita

मेहनत एक साधना

( Mehnat ek sadhana )

 

साधना और तपस्या है मेहनत खून पसीना है।
कड़ा परिश्रम हौसलों से श्रम से खाना पीना है।

 

मेहनत एक साधना प्यारे मेहनत ही रंग लाती है।
मंजिले मिलती मनोहर मुस्कान लबों पर छाती है।

 

हर आंधी तूफानों को जो सहज पार कर जाते हैं।
निर्भय रहकर पथ में बढ़ते मेहनत को अपनाते हैं।

 

ऊंचे पर्वत हो या नदियां दुर्गम बर्फीली घाटी हो।
रेगिस्तान की गरम तपती थार की चाहे माटी हो।

 

मेहनत वालों ने बना दी सुरंगे उन दुर्गम राहों में।
कर्मवीर यश कीर्ति पाते बसते जन मन भावों में।

 

कड़ी साधना कठिन परिश्रम फल होता मीठा है।
मंजिले कदमों में होती पुष्प भाग्य का खिलता है।

 

डगर डगर पे कठिन परीक्षा मेहनत ही दे पाती है।
श्रमशील प्रगति पाता है चेहरे पे खुशियां आती है।

 

 ?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

बुढ़ापे की देहरी | Budhape ki dehri | Chhand

Similar Posts

  • Geet | रंग गालो पे कत्थई लगाना

    रंग गालो पे कत्थई लगाना ( Rang Gaalon Par Kathai Lagana)   अबके  फागुन  में  ओ रे पिया भीग जाने  दो  कोरी चुनरिया मीठी मीठी सी बाली उमरिया भीग  जाने  दो  कोरी चुनरिया   हम  को  मिल  ना  सकें तेरे  रहमो  करम सात रंगों में डूबे सातो जन्म रंग गालो पे कत्थई लगाना धीमे धीमें…

  • मुरलीवाला | Kavita Muraliwala

    मुरलीवाला ( Muraliwala ) दुनिया से निराला है तू बंसी वाला। जन्म दिया देवकी ने यशोदा ने पाला। गोपियों का प्रेमी, जग का रखवाला। नाचती हैं ठुमुक ठुमुक वो बृजबाला। छोटे छोटे पांव हैं, रंग का है काला। मगर चितचोर तू वो मुरलीवाला। शांत हो जाती है अंतर से ज्वाला। जपे जो भी कोई, तेरे…

  • महाबली पराक्रमी रावण | Raavan par kavita

    महाबली पराक्रमी रावण ( Mahaabali Parakrami Raavan )   दसो दिशा में देवलोक तक दशानन करता राज। स्वर्ण नगरी सोने की लंका लंकेश रावण महाराज।   महा पराक्रमी बलशाली योद्धा गुणी पंडित वो सुरज्ञान। कला कौशल सिद्धियां पाकर हुआ शक्ति का अभिमान।   इंद्रजीत अतुलित बल योद्धा रावण सुवन सुकुमार। भ्राता कुंभकरण बलशाली वैभवशाली भरा…

  • जन्म दिवस

    जन्म दिवस ( शुभ जन्म दिन शनिवार 8 फरवरी ) जन्म दिवस विनोद भूरा का,मंगलमय हो ईश lवह तो नित उन्नति करें,दया करो प्रकृति ll जन्म दिवस के साथ ही,खुशियां रखिये खूब lधीरे-धीरे ही मिले,मन माफिक महबूब ll सदा स्वस्थ सुन्दर रहें,प्यारे समाज सेवी विनोद भूरा lउनसे ही उत्तम बने,ईश्वर हर परिवेश ll प्यारा प्यारा…

  • छत पर चाँद बुलाने से अच्छा

    छत पर चाँद बुलाने से अच्छा छत पर चाँद बुलाने से अच्छा,उसपर टहला जाए तो अच्छा, मिलता ना कोई इन्सां से इन्सां,खुद से मिलन हो जाए तो अच्छा, होती है अब ना कोई खातिरदारी,कोई मन ही सहला जाए तो अच्छा, होता ना हमसे चहरे पे लेपन,सेहत सम्हाली जाए तो अच्छा, इस जग में कितनी है…

  • तुम्हारा साथ और तुम

    तुम्हारा साथ और तुम मैंने हमेशा प्रयत्न किया,अपने अनुराग को पारावार देने का,एवं उसकी नीरनिधि में समाने का,तुम्हारे चेहरे की आभा,और उस पर आईहँसी कोकायम रखने का,किन्तु-मैं हमेशानाकामयाब रही,क्योंकि–तुम मुझे एवं मेरे प्यार कोसमझ ही नहीं पाये।तुम मेरीभावनाओं में लिप्त,परवाह कोभांप न सके,मालूम है कि-हमेशा साथ संभव नही,फिर भी मैंने हमेशा ढूंढ़ी तलाशी,तुम्हारे साथ रुक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *