Bargad laghu katha

बरगद | Bargad laghu katha

बरगद

( Bargad )

डॉ अलका अरोडा जी की मानवीय मूल्यों को जीवन्त करती लघुकथा

 

सुबह सुबह प्रेम की एसी झडी
मैं पतिदेव से पूछ ही बैठी –
प्रेम की यह छुअन स्वाभाविक नहीं जी !!
स्त्री का मन प्रेम के बनावटीपन को पहचानने की शक्ति रखता है ।
बताओ क्या बात है क्यूं सुबह सुबह रोमान्टिक हो रहे हो
वो बोले आज माँ आ रही हैं सोचा तुम्हारा मूड ठीक रखूं
ये तो गलत बात हुई ना
माँ तो घर की मुखिया हैं उनके स्नेहासिक्त आशीष में मेरे दोनो बच्चे खुश है । आप प्रसन्न हैं । पास पडोस खिल उठता है । रिश्तेदारों का तांता लगता है । घर का कौना कौना महकने लगता है । यहां तक की हमारा प्यारा कुत्ता भी माँ का सानिध्य पा कर भावविभोर हुआ रहता है
बड़ो का सम्मान ही हमारे संस्कार है ।फिर हमें अपनी बेटी को भी तो बडो के प्रति कर्त्तव्यों की शिक्षा देना आवश्यक है । ये भी ससुराल में वही करेगी जो मायके में देखेगी ।मेरी माँ अक्सर कहा करती थी कि घर के बडो का दिल दुखाना जधन्य पाप है । मुझे आज तक समझ नहीं आया कि वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धजनों के परिवार में रहने वाले सदस्य मानवता को कैसे भूल जाते हैं ।
वो मेरी भी माँ है –
उन्हीं का घर है यह ,वो बरगद का वृक्ष हैं और हम सब उस वृक्ष की टहनियाँ
इतना कहकर मेरे दिमाग में माँ की पसंद की मेथी आलू की सब्जी नें अपना स्वाद समेटना प्रारम्भ किया भी ना था कि – पतिदेव ने पुनः मेरा हाथ जोर से पकड़ा और अपनी बाँहो के घेरे में मुझे जकड़ लिया –
तुम सच में मेरे जीवन की अमर बेल हो अनु
अब मैं उस प्रेमासिक्त आलिंगन के घेरे से बाहर नहीं आना चाहती थी क्यूंकि प्रेम का अहसास स्वाभाविक होकर मेरे मन को छू रहा था और शायद उनके ह्दय को भी स्पर्श कर चुका था

☘️☘️


डॉ. अलका अरोड़ा
“लेखिका एवं थिएटर आर्टिस्ट”
प्रोफेसर – बी एफ आई टी देहरादून

यह भी पढ़ें :-

पायल | Payal kavita

Similar Posts

  • धर्म का धंधा | Dharm ka Dhandha

    सदियों से यदि कोई धंधा सबसे समृद्ध शाली रहा है तो वह धर्म का रहा है। यह ऐसा धंधा है जो सदैव लाभकारी होता है। अन्य धंधे में तो हानि की संभावना भी रहती है परंतु इस धंधे में कभी कोई हानि नहीं होती। यह पीढ़ी दर पीढ़ी लाभकारी धंधा है। एक बार हरिद्वार में…

  • निवेश

    एक था धनीराम और एक था सुखीराम। दोनों में गाढ़ी मित्रता थी। दोनों ही शुगर के मरीज थे। दोनों की माली हालत अच्छी नहीं थी। उन्होंने साथ में बहुत काम किये लेकिन सफलता नहीं मिली। फिर उनके किसी मित्र ने उन्हें प्रॉपर्टी(जमीन) खरीदने-बेचने के काम की सलाह दी और बताया कि जमीन के रेट दिन…

  • जिंदगी की लघु कहानी

    जीवन में जिंदगी जीना उतना आसान भी नहीं है हर एक मोड़ पर नाना तरह की चुनौतियां, सुरसा की तरह मुंह खोल खड़ी रहती है। जीवन को चलते-चलते राहों में हर किसी से सामना करनी पड़ती है। कभी आंधी, तूफान, सुनामी जैसा लहरों से भी सामना जिंदगी को ,हर पल एक नया जंग, नया संघर्ष…

  • वो लड़की | Laghu Katha Wo Ladki

    मां बाप की पांच संतानों में से एक,सबसे ज्यादा सुंदर,गोरा बदन, काले घने लम्बे बाल, सुंदरता की मिसाल, कोमलांगी कन्या। जहां खड़ी हो जाए, देखने वालों की निगाहें वहीं टिक जाएं। वो सरल है,सहज है, भोली है, कोई फर्क नही पड़ता, लोग क्या करते हैं, पर उसे अपनी मंजिल तक पहुंचना है। परिश्रम में कोई…

  • पिता का तोहफा | Short laghu katha in Hindi

    पिता का तोहफा ( Pita ka tohfa )   जिंदगी के मायने कब बदल जाते हैं l पता ही नहीं चलता l रत्ना जो कल तक अपने पिता से हर चीज के लिए ज़िद करके मांग लेती थी l शादी होने के बाद रत्ना पहली बार मायके गईl उसका तीजा का व्रत वही पड़ा l…

  • पहला प्यार (तीसरा भाग ) | Pahla pyar Hindi Kahani

    पहला प्यार (तीसरा भाग ) #FIRST LOVE              (An one sided love story)          #पार्ट-3                    #फेयरवेल पार्टी                   ★★★★★★★ हम सब कोचिंग से लौटकर मेरे रूम पर आए। मेरे अलावा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *