Kavita mitra

मित्र | Kavita mitra

मित्र

( Mitra )

 

लम्हे सुहाने हो ना हो,चाहत की बातें हो ना हो।
प्यार हमेशा दिल में रहेगा,चाहे मुलाकात हो ना हो।

 

खुशियों में गम़ मे भी शामिल रहेगे।
तुझसे अलग हो के कैसे रहेगे।
बातें सभी दिल की तुमसे कहेगे।
चाहे दिन खुशनुमा हो ना हो।

 

लम्हे सुहाने हो ना हो,चाहत की बाते हो ना हो।
प्यार हमेशा दिल में रहेगा,चाहे मुलाकात हो ना हो।

 

बचपन बिताया है जब साथ तेरे।
रौनक रही हर सुबह शाम मेरे।
दिन आखिरी भी तेरे संग रहेगे।
चाहे बेहतर हालात हो ना हो।

 

लम्हे सुहाने हो ना हो,चाहत की बातें हो ना हो।
प्यार हमेशा दिल में रहेगा,चाहे मुलाकात हो ना हो।

 

हक तुझपे अपना जताते रहेगे।
कानों के नीचे बजाते रहेगे।
तू चाहे जितना भी आगे चला जा।
खींच लाएगे हालात जो भी हो।

 

लम्हे सुहाने हो ना हो,चाहत की बातें हो ना हो।
प्यार हमेशा दिल मे रहेगा,चाहे मुलाकात हो ना हो।

 

कुछ पंक्तियों पे तेरा नाम होगा।
जिसमे छुपा मेरा जज्बात होगा।
पढ़ कर तुम्हे याद आते रहेगे।
बाद हुंकार शायद हो ना ना।

 

लम्हे सुहाने हो ना हो,चाहत की बातें हो ना हो।
प्यार हमेशा दिल में रहेगा,चाहे मुलाकात हो ना हो।

 

✍?

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें : –

ना ही इंकार ना ही इजहार | Na hi inkar na hi izhar

Similar Posts

  • ओ निर्मोही | Kavita o nirmohi

    ओ निर्मोही ( O nirmohi )   ओ निर्मोही ओ निर्मोही चले गए क्यों, छोड मुझें परदेश। तपता मन ये तुम्हें बुलाए, लौट के आजा देश। तुम बिन जीना नही विदेशिया,पढ लेना संदेश। माटी मानुष तुम्हे बुलाए, छोड के आ परदेश।   2. चटोरी नयन  चटोरी नयन हो गयी, पिया मिलन की आस में। निहारत…

  • आत्मविश्वास | Kavita Atmavishwas

    आत्मविश्वास ( Atmavishwas )   आत्म विश्वास है जीवन के संघर्षों को हराकर जीतने का संकल्प। आत्मा की अनन्य शक्ति, आत्मा को शिखर तक पहुंचाने का प्रकल्प।। जीवन की हर बाधा, प्रतिबाधा में घोर निराशा से उबरने का विकल्प ।। आच्छादित अंधेरे में, घोर ना उम्मीदी मे प्रकाश की किरण का प्रकल्प।। उम्मीद की रोशनी,…

  • कविता जीवन की परिभाषा है

    कविता जीवन की परिभाषा है दिल को छूकर कविता धड़कन बन जाती हैजुदाई में किसी रूह की तड़पन बन जाती हैबच्चा हंसता है तो कविता होठों पर मुस्काती हैहर किसी की आह में खुदा का खत बन जाती है। जब कोई बच्ची बस पानी पीकर सो जाती हैभूख की दारुण दशा देख कविता रो जाती…

  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस

    विश्व तंबाकू निषेध दिवस   बस एक कदम, खुशियों की ओर तंबाकू सर्वदा हानिकारक, तन मन धन हीनार्थ बिंदु । विचलित दशा दिशाएं, दूरी यथार्थ आनंद सिंधु । क्रोध वैमनस्य घृणा संग, हर पल नैराश्यता सराबोर । बस एक कदम, खुशियों की ओर ।। तंबाकू मिश्रित विविध पदार्थ, सर्वत्र सहज सुगम उपलब्ध । आरंभ शौक…

  • आत्मा बोली पिया कर दो विदा | Kavita Aatma Boli

    आत्मा बोली पिया कर दो विदा ( Aatma boli piya kar do vida )   तुम्हारी कहानी कर रहा बया आई नही मुझे दया, कह रही थी अलविदा कर दे पिया मुझको विदा। इतने ही दिन का साथ है यह हमारा ‌और तुम्हारा, बोल रही थी तेरी आत्मा जो हो रही मुझसे जुदा।। बेटी-बहु माॅं-सास…

  • जरा सोचिए | Jara Sochie

    जरा सोचिए! ( Jara sochie )   आजीवन कुर्सी/सत्ता का सुख भोगने वाले/ भोग सकने वाले माननीय लोग एक नहीं अनेक पदों के लिए अलग अलग आजीवन पेंशन पाते हैं वही सत्ता के दंभ में युवाओं के लिए चार साला स्कीम लेकर आते हैं फायदे बहुत गिनाते हैं कभी निजीकरण का कभी न्यू पेंशन स्कीम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *