Poem main usko dhund raha hoon

मैं उसको ढूँढ रहा हूँ | Poem main usko dhund raha hoon

मैं उसको ढूँढ रहा हूँ

( Main usko dhund raha hoon ) 

 

हम सबकी है वो जान,
मेरे प्राणों का वो प्राण ,
मैं उसको ढूँढ रहा हूँ।

 

वो देखो है दिन – रात,
उसकी कोई नहीं है जाति।
उसकी मुट्ठी में संसार,
जरा वो रहता है उस पार,
परिन्दे करते हैं गुणगान,
मैं उसको ढूँढ रहा हूँ।
मेरे प्राणों का वो प्राण,
मैं उसको ढूँढ रहा हूँ।

 

वह कुदरत का है रुप,
बनके आता है वो धूप,
सारी नदी, वही है झरना,
मेरी धरती का वो गहना,
मेरा खेत, वही खलिहान,
मैं उसको ढूँढ रहा हूँ।
मेरे प्राणों का वो प्राण,
मैं उसको ढूँढ रहा हूँ।

 

वो धरती का है आंगन,
मेरा जनम-जनम का साजन,
मेरे सपनों की परछाई,
जैसे मन पर जमी है काई,
उसमें छिपा है सारा जहान,
मैं उसको ढूँढ रहा हूँ।
मेरे प्राणों का वो प्राण ,
मैं उसको ढूँढ रहा हूँ।

 

उसके हाथ सांस की डोर,
उसका ओर न कोई छोर,
अब न दुनिया वो दीवानी,
अब न लोगों में वो पानी,
जब कि गीता वही कुरान,
मैं उसको ढूँढ रहा हूँ।
मेरे प्राणों का वो प्राण,
मैं उसको ढूँढ रहा हूँ।

 

रामकेश एम यादव (कवि, साहित्यकार)
( मुंबई )
यह भी पढ़ें:-

बाबा साहब आंबेडकर | Hindi poem on Baba Saheb Ambedkar

 

Similar Posts

  • मेरी संस्कृति | Poem meri sanskriti

    मेरी संस्कृति ( Meri sanskriti )   है अलग मेरी संस्कृति नहीं उसमें कोई विकृति चुटकी भर सिंदूर तेरा मौन मेरी स्वीकृति गरिमा बढ़ाती लाल बिंदिया। विदेशी कर रहे अनुकृति पायलेे पैरों में मेरे सुनो उसकी आवृत्ति तुलसी पर जल चढ़ाएं यही हमारी प्रकृति रिश्तो की प्यारी प्रक्रिया फैला रही है जागृति हार जाए तो…

  • दाल बाटी और चूरमा | Dal Baati aur Churma

    दाल बाटी और चूरमा ( Dal Baati aur Churma )   संपूर्ण विश्व में प्रसिद्ध है यह राजस्थानी पकवान, बड़े शान से खाते है जिससे आ जाती यह जान। कई तरीकों से बनाया जाता बाटी है इसका नाम, पारंपरिक-व्यंजन है ये जो राजस्थान की शान।। मौसम चाहें कोई सा भी हो ये सर्दी गर्मी बरसात,…

  • मन तू क्यूं ना माने ?

    मन तू क्यूं ना माने ? मन तू ,क्यूं ना माने ?सबको क्यूं , अपना माने । सब होते ना ,यहां अपने ।कुछ होते, हैं बेगाने । बनते हैं, बहुत ही अपने ।दिखाते, नित नए सपने । फिर एक दिन, रंग दिखाते ।उनके नकाब, गिर जाते । वो प्रेम ,कहीं खो जाता ।ढूंढ़े से,नज़र ना…

  • बाबा मालकेतु | Baba Malketu

    बाबा मालकेतु ( Baba Malketu )    अरावली की कंदराओं में, धर्म आस्था की पुण्य धारा शेखावाटी हरिद्वार लोहार्गल, आध्यात्म आकर्षण अद्भुत । पाप मोक्ष लक्षित जन मानस, परम उपासना भाव अंतर स्तुत । संस्कार परंपराएं अभिवंदन, उर ओज सनातन धर्म जयकारा । अरावली की कंदराओं में, धर्म आस्था की पुण्य धारा ।। रंग बिरंगी…

  • ख्वाब और हकीकत | Poem khwab aur haqeeqat

    ख्वाब और हकीकत ( Khwab aur haqeeqat )   अब ख्वाबों में नहीं  हकीकत जीता हूं यारों,        ख्वाब सूर्य पकड़ा        हकीकत जुगनू…. ख्वाब समुद्र में डुबकी लगाया हकीकत तालाब …..         अब ख्वाबों में नहीं         हकीकत जीता हूं यारों, ख्वाब  ईश्वर, पवन…

  • श्रीनिवास यन की कविताएं | Srinivas N Hindi Poetry

    आजमा कर छोड़ दिया खिलाड़ी बनना चाहतानिरंतर व्यायाम करतासंतुलित भोजन  खाताकिंतु मन में परेशान होताइससे आजमा कर छोड़ दिया। प्रतियोगिताओं में भाग लेतापुरस्कार, मेडल को पातासमाज  में गौरव से रहतासबकी आदर्शवान बनतागर्व से आजमा कर छोड़ दिया। शारीरिक थकान दूर होताइसे उत्साह से कार्य करतासही समय पर  पूरा करतानित सुझाव की बात बताताअशांति से आजमा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *