Narendra Modi par kavita

नमो नमो मोदी हरे | Narendra Modi par kavita

नमो नमो मोदी हरे

( Namo Namo Modi Hare )

 

 

नमो नमो स्वर लहरी से, जनमानस झूम रहा।
राम मय हुआ राष्ट्र, जन जन भक्ति में घूम रहा।

 

दिल्ली दिल जनता का, अब मोदी दरबार बना।
अखिल भारती भूमंडल में, सब खुशियां रहे मना।

 

सिंहासन पे शेर देश का, लाल किले से गूंज रहा।
गूंज रही है दसों दिशाएं, अरि आसन डोल रहा।

 

सीमा पर ना शीश कटेंगे, भ्रष्टाचार खत्म होंगे।
भारत को जो आंख दिखाएं, मंसूबे दमन होंगे।

 

देश पर मिटने वालों का, जीवन व्यर्थ नहीं जाता।
सरजमीं सेवा करता जो, दुनिया में आदर पाता।

 

अमन चैन की बातें भी, शाश्वत स्वरूप ले पाएगी।
विकास रथ की धूरी भी, अपनी रफ्तार दिखाएगी।

 

संसद के गलियारों को, संस्कारों से सजाना है।
लोकतंत्र के गौरव को, जग में फिर से लाना है।

 

उम्मीदों पर खरा उतरना, भारत भाग्य सम्मान है।
राष्ट्रहित शुभ कर्म मोदी जी, हमें भी अभिमान है।

 

जन विश्वास दीपशिखा से, दमक रहा राष्ट्र प्यारा।
कीर्ति पताका गगन छू रही, नभ चमक रहा तारा।

 

जज्बा देशभक्ति जगाया, आप मोदी सरकार।
कमान देश की संभाले रखना, हे राष्ट्र करतार।

 

?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

अभियंता | kavita abhiyanta

Similar Posts

  • कवि सत्य बोलेगा | Kavita

    कवि सत्य बोलेगा ( Kavi satya bolega )   देश की शान पर लिखता देश की आन पर लिखता देशभक्ति  दीप  जला  राष्ट्र  उत्थान पर लिखता आंधी  हो  चाहे तूफान लेखक कभी ना डोलेगा सिंहासन जब जब डगमगाए कवि सत्य बोलेगा   झलकता प्यार शब्दों में बहती काव्य अविरल धारा लेखनी  रोशन करे कमाल जग…

  • जानकी वल्लभ श्री राम | Janaki Vallabh Shri Ram

    जानकी वल्लभ श्री राम ( Janaki Vallabh Shri Ram )   अवध के राज्य सिंहासन पर होंगे फिर श्री राम विराजमान संग में लक्ष्मण जानकी और परम भक्त श्री हनुमान वह नगरी मर्यादा पुरुषोत्तम राम की बसी तट सरयू के जान कौशल्या सुत, दशरथ नंदन रहे सनातन के प्राण धीर , गंभीर , शील और…

  • आज़ादी | Hindi Poem Azadi

    आज़ादी ( Azadi ) है कोई सैनानी सड़कों पर आ कर हम को भी दिलाऐ मंहगाई,बेरोजगारी, अशिक्षा और असमानता से, भूखमरी, अल्प पगारी, मिलावट और मक्कारी से, आज़ादी,,,!!! है कोई सैनानी सड़कों पर आ कर हम को भी दिलाऐ पूंजीवाद, जमाखोरी, भ्रम और भ्रष्टाचारी से, घृणा,अपमान, छूआछूत की बिमारी से, आज़ादी,,,!!! है कोई सैनानी सड़कों…

  • नटखट नन्दकिशोर | Natkhat Nandkishor

    नटखट नन्दकिशोर ( Natkhat Nandkishor ) नटखट नन्दकिशोर की दोउ अंखियन पे वारी जाऊं, नटखट नन्दकिशोर की मीठी बतियन से हारी जाऊं, कान का कुंडल मुझको भाऐ, बांसुरिया मेरा चैन चुराऐ, मोह मे उसके फंसती जाऊं, नटखट नन्दकिशोर की दोउ अंखियन पे वारी जाऊं, नटखट नन्दकिशोर की मीठी बतियन से हारी जाऊं, किया जाने कौन…

  • देख तिरंगे की मुस्कान | Tirange ki Muskan

    देख तिरंगे की मुस्कान  ( Dekh tirange ki muskan )   देख तिरंगे की मुस्कान,झूम रहा है हिंदुस्तान नील गगन शीर्ष तिरंगा, अंतर शोभित नव संदेश । विश्व पटल अनूप अनुपम, हमारा प्रिय भारत देश । केसरिया रंगी आभा नित, प्रदत्त वीरता पराक्रम ज्ञान । देख तिरंगे की मुस्कान,झूम रहा है हिंदुस्तान ।। श्वेत वर्णी…

  • गुणगान | Kavita Gungaan

    गुणगान ( Gungaan )   मिलते रहो मिलाते रहो सभी से जाने कब जिंदगी की शाम हो जाये फुरसत हि मिली नहीं काम से कभी जाने कब आराम हि आराम हो जाए लोभ, लाभ, धन, बैर रह जायेंगे यहीं भूल जायेंगे अपने भी चार दिन के बाद ही बनती हि चली आई है गृहस्थी आज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *