कवि सत्य बोलेगा

कवि सत्य बोलेगा | Kavita

कवि सत्य बोलेगा

( Kavi satya bolega )

 

देश की शान पर लिखता देश की आन पर लिखता
देशभक्ति  दीप  जला  राष्ट्र  उत्थान पर लिखता
आंधी  हो  चाहे तूफान लेखक कभी ना डोलेगा
सिंहासन जब जब डगमगाए कवि सत्य बोलेगा

 

झलकता प्यार शब्दों में बहती काव्य अविरल धारा
लेखनी  रोशन करे कमाल जग करती उजियारा
महंगाई  भ्रष्टाचार बढ़े कोई तो मुख को खोलेगा
कविता समाज का दर्पण मुखर कवि सत्य बोलेगा

 

कविता महफिल महकाती सोए शेर जगा देती
अंधेरों में आशा की लौ बंन सही मार्ग दिखा देती
शारदे साधक सदा सच्चा सच के तराजू में तोलेगा
आंच  आए  अगर वतन को कवि सत्य बोलेगा

 

कलम सत्ता को संभाल हिफाजत करती वतन की
कलम मुखरित हो स्वर बनती आवाज जन-जन की
पुरस्कार मिले या दंड राज राष्ट्रहित में खोलेगा
सदा अन्याय के विरुद्ध कवि सत्य बोलेगा

 

कलम का करिश्मा देख दिग्गज हिल जाते सारे
कलम जब हो कहीं खड़ी आए तूफान बहुत सारे
सद्भावो के फूल खिलाकर प्रेम के मोती टटोलेगा
देकर सच्चाई का साथ सदा कवि सत्य बोलेगा

 

चंद चांदी के सिक्कों में लेखनी बिक नहीं सकती
सच के सामने हमेशा बुराई टिक नहीं सकती
वाणी आराधक कलमकार मन के भेद खोलेगा
समाज को दिखाने आईना सजग कवि सत्य बोलेगा

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

तुम अगर साथ दो | Geet

 

 

Similar Posts

  • तेरे बिना

    तेरे बिना तू चली गई, मुझे तन्हा छोड़कर,तेरी यादों में हर लम्हा जलता गया।दिल ने अब धड़कना भी छोड़ दिया,बस तेरे जाने के बाद सब ठहरता गया। दीवारों से बातें अब आदत बनी,तेरी परछाईं भी खामोश हुई।अंधेरों में तेरी आहटें खोजूं,पर हर राह अब सूनी हुई। कभी हमसफ़र थे, साथ चले थे,प्यार की राहों में…

  • हे रघुनन्दन | Hey Raghunandan

    हे रघुनन्दन ( Hey Raghunandan )   लाया हूँ मैं भक्ति भाव से, मन मे भर कर प्यार। हे रघुनन्दन जानकी बल्लभ, प्रीत करो स्वीकार। नयना भर कर छलक रहे है, नेह नयन के भाव, चरण पखारू अश्रुधार से, राम तुम्ही आधार। सदियों से श्रापित भूमि को, आज मिला सम्मान। त्रेता युग सा दमक रहा…

  • शिक्षण सेवा के २१ वर्ष

    शिक्षण सेवा के २१ वर्ष ****** ख़ुशी का है दिन आज- मना लो खुशी, आज ही के दिन हुई थी- तुम्हारी नियुक्ति। ली थी तुमने- पद , गोपनीयता , सेवा की शपथ, खायी थी कसम होगे न पथ भ्रष्ट। आज २१वीं बरसी पर दिल पर हाथ रख- पूछो अन्तर्मन से कुछ सवाल, इन वर्षों में,…

  • हाँ मैं एक पुरुष हूं | Purush

    हाॅं मैं एक पुरूष हूॅं ( Han main ek purush hoon )    हाॅं मैं एक पुरूष हूॅं, मेरे परिवार की ज़रूरत हूॅं। मैं क्रूर एवं उग्र नही शान्त रहता हूॅं, अपनें परिवार के बारे में सोचता रहता हूॅं।। रिश्तों को समझता हूॅं, दर-दर भटकता रहता हूॅं। तीन बातों का ख़ास ध्यान रखता हूॅं, रूठना…

  • गणेश स्तुति | Ganesh Stuti

    गणेश स्तुति ( Ganesh Stuti )   कवि जन की कलम हो तेजस्वी कुछ ज्ञान प्रकाश दो गणपति जी निज सेवक जान अनुग्रह का वरदान दो मेरे गणपति जी हम सबके नाव खेवैया हो तुम पालक सृष्टि रचैया हो हो मातु पिता गुरु स्वामी तुम कण- कण में तुम्हीं बसैया हो संताप कष्ट हो या…

  • दरार | Daraar

    दरार ( Daraar )    एक दो दरार के आ जाने से ही दीवार ढह तो नही जाती जर्जर हुए मकान भी संभल जाते हैं सालों साल…. हो जाय यदि गलती का एहसास या भावना हो लगाव की तो समझौते भी रखते हैं मायने टूटी लाठी, आधी ही कहलाती है…. बीमारी का मतलब मौत ही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *