Chaand ka deedar

चाँद का दीदार | Karva chauth ki kavita

चाँद का दीदार!

( Chaand ka deedar )

 

बाँहों में बीते उनके सारी उमर ये
खंजन की जैसी नहीं हटती नजर ये।
जिधर देखती हूँ बहार ही बहार है
पति मेरे जीवन का देखो आधार है।

 

सोलह श्रृंगार करती नित्य उनके लिए मैं
आज करवा की व्रत हूँ ये उनके लिए मैं।
वो मेरे चाँद हैं औ मैं उनकी चाँदनी
वो मेरे राग हैं और मैं उनकी रागिनी।

 

धन वैभव यश कीर्ति ये पल पल बढ़ेगी
मोहब्बत की बेल नित्य नभ को चढ़ेगी।
हाथों में मेंहदी औ माथे पे बिंदिया
चुराऊँगी साजन की नथुनी से निंदिया।

 

चाँद का दीदार उनकी नजर से करुँगी
मानों स्वयंवर में मैं उन्हें फिर चुनूँगी।
सावित्री सत्यवान जैसा हो मेरा साथ
सुहागनों की मांग का ये पर्व बने ताज।

 

बादल की ओट से मेरा चाँद इठलाये
भारतीय संस्कृति को ये सदा महकाये।
जीवन का सितार ये ऐसे बजता रहे
मोहब्बत का साज ऐसे सजता रहे।

?
रामकेश एम यादव (कवि, साहित्यकार)
( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

करवा चौथ मनाऊ मै | Karva chauth par kavita

 

Similar Posts

  • कन्हैया पधारो हमारे अंगना | Kanhaiya Padharo hamare Angana

    कन्हैया पधारो हमारे अंगना ( Kanhaiya padharo hamare angana )   कन्हैया पधारों आप हमारे भी अंगना, शांति-समृद्धि की दे हमें शुभ कामना। कही भटक न जाएं हम गलत राह पर, शरण मे रखना एवं हमको ना ‌भूलना।। सारे जग के कान्हा तुम हो प्यारे-प्यारे, दिलों में बसे हो बुड्ढे बच्चें जवान सारे। तुझे सांवरिया…

  • आदमी और आदमियत

    आदमी और आदमियत आदमी … खोता जा रहा है आदमियत होता जा रहा है संवेदन शून्य …. भूल गया है वो इन्सानित गिरवी रख दी है मानवीयता आ गई है उसमें हैवानियत भरी हुई है उसके दिलोदिमाग में शैतानियत……!!!! निर्मल जैन ‘नीर’ ऋषभदेव/राजस्थान यह भी पढ़ें :- हे कृष्ण मुरारी | Hey Krishna Murari

  • मुझे ए .सी. न बंगला न कार चाहिए | Poem na A/C na car

    मुझे ए .सी. न बंगला न कार चाहिए ( Mujhe A/C na bangla na car chahiye )     मुझे ए .सी. न बंगला न कार चाहिए,  दहेज में बीवी का बस प्यार चाहिए।    माता पिता सब का जो सम्मान करें पांव पुजी में  ऐसा  संस्कार  चाहिए।   कोई भूखा न जाए   मेरे   द्वार …

  • तरीके से | Tarike se

    तरीके से ( Tarike se )   जो चला गया छोड़कर वह मिला ही था जाने के लिए हर मेल मुक्कमल नहीं होती कुछ लोग मिलते ही हैं मतलब के लिए उसके लिए वक्त बर्बाद ना कर आपके वक्त की कीमत नहीं होगी आज भी छोड़ देगा तुम्हें कल के लिए इस आज की संगत…

  • स्त्री | Stree Kavita

    स्त्री ( Stree kavita )   स्त्री होकर स्त्री पर उपहास करती हो, हैरानी होती है कि तुम तुच्छ विचारों में वास करती हो। तुम भी उस तरुवर की शाखा हो, जिस डाल कि मैं। तुम भी अपने कार्य में निपुण, मैं भी अपने कार्य में संपूर्ण। स्त्री होकर स्त्री पर उपहास करती हो, हैरानी…

  • मर्यादा | Muktak maryada

    मर्यादा ( Maryada )   सत्य शील सद्भावो के जग में फूल खिलाना है प्यार के मोती अनमोल खुशियों का खजाना है मर्यादा पालक रामचंद्र जी महापुरुष कहलाए पावन वो परिपाटी हमें जन्म-जन्म निभाना है   हर्ष खुशी आनंद बरसे प्रेम की बहती हो धारा जहां मर्यादा जिंदा है सुख सागर उमड़े सारा अनीति अनाचार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *