Sanatan dharm par kavita

सनातन धर्म | Sanatan dharm par kavita

सनातन धर्म 

( Sanatan dharm )

 

आज गर्व करों, कि हम हिन्दू है,
जिसका आदि है, ना कोई अन्त।
धर्म रक्षक और, सनातनी जो है,
इसमें ज्ञान के है, दो पवित्र ग्रंथ।।

 

यह सनातन धर्म है, बहुत प्यारा,
रामायण गीता पढ़ते, वृज बाला।
श्री राम के नाम में, बहुत सहारा,
शाश्वत / हमेशा बनें रहने वाला।।

 

जीभ जिसका, श्रीराम को रटता,
हर श्वास राम नाम, जो भजता।
काल भी उसका, नहीं बिगाड़ता,
तकदीर उसका, बदल हीं जाता।।

 

बुराईयाँ अपनें, दिल से निकालो,
राक्षस रुपी रावण, मार भगाओ।
हम जन्म जन्म से, राम के भक्त,
श्री राम निभाऐ, मर्यादा हर वक्त।।

 

हम बात करतें, सनातन धर्म की,
मक़सद यह, जिज्ञासा भरने की।
सब रामायण का, अनुसरण करें,
जय श्री राम का नारा,लगाते रहें।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • मुलाकात तो होगी | Mulaqat to Hogi

    मुलाकात तो होगी ! ( Mulaqat to hogi )    ख्वाबों में ही हो चाहे,मुलाक़ात तो होगी, तूफ़ाँ कोई उठेगा बरसात तो होगी। अपने तसव्वुर में मुझको बसाये रखना, ये मशवरा है मेरा आँसू छुपाए रखना। दिल की है बात दिल में,शुरुआत तो होगी, ख्वाबों में ही हो चाहे, मुलाक़ात तो होगी, तूफ़ाँ कोई उठेगा…

  • चुनावी दंगल | Kavita Chunavi Dangal

    चुनावी दंगल ( Chunavi dangal ) देश चुनावी दंगल की चपेट में भाषणों,वायदों,कसमों के लपेट में मग्न हैं नेतागण लहरदार । जनता सुन रही मनभावन सम्बोधन टकटकी लगाए बैठे स्वप्नदर्शी की तरहा चुनावी हलचल की दलदल से आहत कराहते एक कुत्ता हुआ बेचैन भीड चीर कर लपका मंच को कुत्ते ने नेता को कोसा काटा…

  • दिवाली की जगमग रात | Diwali ki poem

    दिवाली की जगमग रात ( Diwali ki jagmag raat )   दीयों की रोशनी में जगमगा रही दिवाली की जगमग रात जहां जहां राम ने चरण रखे हो रही खुशियों की बरसात   अमावस की काली रात भी रोशनी से रोशन हो रही घी के दिए जल रहे हैं घट घट खुशियां हो रही  …

  • मेरी पूर्णता | Meri Purnata

    मेरी पूर्णता ( Meri purnata )   यथार्थ के धरातल पर ही रहना पसंद है मुझे जो जमीन मेरी और मेरे लिए है उससे अलग की चाहत नहीं रखता क्यों रहूँ उस भीड़ के संग जहां सब कुछ होते हुए भी और भी पा लेने की भूख से सभी त्रस्त हों वहां कोई संतुष्ट हो…

  • इतिहास | Kavita Itihas

    इतिहास ( Itihas )   उड़ती हैं नोट की गड्डियाँ भी दरख़्त के सूखे पत्तियों की तरह होती है नुमाइश दौलत की फ़लक पे चमकते सितारों की तरह बेचकर इमां धरम अपना बन गई है सिर्फ खेल यह जिन्दगी अय्याश का भोग हि जीवन बना धरी की धरी रह गई है बंदगी शिक्षा जरिया बनी…

  • कृष्ण | Kavita Krishna

    कृष्ण ( Krishna )     नयन भर पी लेने दे, प्रेम सुधा की साँवली सूरत। जनम तर जाएगा हुंकार,श्याम की मोहनी मूरत।   ठुमक  कर  चले  पाँव  पैजनी, कमर करधनियाँ बाँधे, लकुटी ले कमलनयन कजराजे,मोरध्वंज सिर पे बाँधे।   करत लीलाधर लीला मार पुतना, हँसत बिहारी। सुदर्शन चक्रधारी बालक बन,दानव दंत निखारी।   जगत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *