laghu katha Hindi mein

समझौता | laghu katha Hindi mein

समझौता

( Samjhauta )

“मुझे माफ़ कर दो राज।”
“मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई।”
“अलगाव के इन तीन सालों ने मुझे बहुत सारें सबक़ सिखाये है और अब मुझे मेरी ग़लतियाँ समझ में आ चुकी है।”
फोन पर कल्पना एक ही साँस में कहती चली गई।

“बस कल्पना बस।”
“अब मैं समझौते की दुनिया से बहुत दूर निकल चुका हूँ। तुम्हारे शहर व तुम्हारी दुनिया से लगभग पंद्रह सौ किलोमीटर दूर अब मेरी दुनिया बस मेरा पाँच वर्षीय बेटा ही है।”
“मैं अपने बेटे लव के साथ बहुत खुश हूँ, मैं उसका मम्मी व पापा बनकर उसकी परवरिश कर रहा हूँ।”
राज किचन में पराँठे सेकते हुए बोला

“प्लीज़ राज मुझे एक मौका दे दो।”
“मैं तुम्हारे साथ हर समझौता करने को तैयार हूँ।”
“अब हमारे घर में मेरे पीहर वालों का हद से ज़्यादा आना जाना, उनका कई कई दिनों तक हमारे घर में जमें रहना व हमारे आपसी मामलों में हस्तक्षेप करना अब मैं बंद कर दूँगी।” रूँधें गले से कल्पना ने कहा।

“नहीं कल्पना नहीं।”
“अब कोई भी समझौता नहीं हो सकता क्योंकि समझौते के दो पलड़ों में बराबर वजन रखने से ही दांपत्य जीवन में ख़ुशियाँ व संतुलन बना रह सकता है।”
“मैंने तुमसे प्रेम विवाह किया तुम्हारे पहलें बच्चे को भी अपनाया जो कि तुमने मुझसे छिपा कर रखा था।”
“तुम्हारी व तुम्हारे परिवार वालों की हर सही गलत माँगों को मानकर मैं समझौते के एक पलड़े को हमेशा भारी करता रहा जो इतना ज़्यादा झुक चुका है कि अब तुम्हारे किसी भी समझौते के भार से वह हिल नहीं सकता।”
“मैं अपनी इस दुनिया में बेहद खुश हूँ कृपया आगे से कभी भी मुझे फोन मत करना।”
राज ने लव का टिफ़िन पैक करते हुए फोन काटते हुए कहा।

 

रचनाकार : शांतिलाल सोनी
ग्राम कोटड़ी सिमारला
तहसील श्रीमाधोपुर
जिला सीकर ( राजस्थान )

 

यह भी पढ़ें :-

विदाई का पल | Beti ki bidai par kavita

Similar Posts

  • जानलेवा आदत जो छूटे न

    एक दिन अभिषेक अपने सेवानिवृत्त गुरु दिवाकर जी से मिलने उनके घर पहुँचा। गुरुजी को चरण स्पर्श करके उसने उनका हाल-चाल लेना शुरू ही किया था कि इतने में गुरु जी का लड़का आनन्द अपने मुँह को ढ़ककर कमरे में कुछ सामान लेने आता है। इस तरह मुँह को ढका हुआ देखकर अभिषेक ने आनंद…

  • आँखों में बसी हुई चाँदनी सी | Laghu Katha

    स्कूल की जिंदगी की कहानी कुछ और होती है, कुछ कहानी दूर तक सफर तय करती है तो कुछ सिमट कर वहीं की वहीं रह जाती है अपने आप में। किंतु दूर की करती कहानी अपनी अलग पहचान छोड़ जाती है। शेखर ने हाई स्कूल में दाखिला लिया तो क्लास नौ से दस तक जाते-जाते…

  • कैमरा एक्शन और खुशी

    आज खुशी का मन बहुत उदास था! जैसे मानो सब कुछ उजड़ गया। क्योंकि आज उसको पता चला कि उसका फ्रेंड्स अकाउंट जिस पर वह दिन रात चैटिंग करती हैं वह अचानक से हैक कर लिया गया और संबंधित अकाउंट भी खुल नहीं रहे। समझो कि उसके पैरों तले जमीन निकल गई जैसे किसी ने…

  • “Kidnap”- एक क्राइम कथा

    मेरे तैयार होते ही एक कॉल आया और सामने से आवाज आई! प्लीज मुझे बचा लो यह लोग मुझे मार डालेंगे! मैं आवाज पहचान नहीं पा रहा था। तभी किसी ने रिसीवर उसके हाथ से छीन लिया और नीचे पटक दिया। मैं बुरी तरह से चौंक गया। मैं समझ गया था किसी लड़की की जान…

  • समझदारी

    2005 की बात है। रामपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में मुकुल गुरु जी की पोस्टिंग हेड मास्टर के पद पर हुई। मुकुल बच्चों के प्रति बहुत संवेदनशील थे और बच्चों से विशेष लगाव व स्नेह रखते थे। मुकुल जी का व्यवहार बच्चों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण, समझदार और प्रेरक था। वे बच्चों की जरूरतों और समस्याओं…

  • धर्म एक स्मार्ट बिजनेस | Kahani Dharm ek Smart Business

    सुधीर जो भी काम करता अक्सर उसमें असफल हो जाता। किसी प्रकार से उसका घर चल पा रहा था। उसे कुछ सूझ नहीं रहा था कि क्या करें ? उसने एक दुकान कपड़ों की खोला लेकिन वह भी बंद करनी पड़ी। उसके पिताजी कुछ झाड़ फूंक किया करते थे। बचपन में वह उन्हें ऐसा करते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *