Beti ki bidai par kavita

विदाई का पल | Beti ki bidai par kavita

विदाई का पल

( Bidai ka pal ) 

 

एक एक करके
मेरे आँगन में चहकती महकतीं फुदकती
चिड़िया जा रही है
मुझसे दूर….
नयें आशियानें में
तुम्हें याद है प्रिया बेटा
जब कोचिंग संस्थान में
तुम्हें छोड़ते समय
मैंने देखी थी तुम्हारी
भरी भरी आँखें
और पूछते ही
मेरे सीने से लगकर
तुम रोने लगी थी
और मैं भी खुद को
नहीं सम्भाल पाया था
तेरी आँखों से गिरते
वो मोती जो
मुझसे दूर होने
की प्रतिक्रिया थी
पर आज मेरे घर से
विदा होकर तुम
नयें नीड़ के रूप में
कर रही हो
मेरे ही घर का विस्तार

चलते फिरते हुए
तेरे विवाह की तैयारियों
के बीच ही
दिन में कई बार
भर आती है
आँखों की पुतलियाँ
तेरी विदाई के पल को
याद करके
पर सोखकर
पलकों के समंदर को
रूमाल में
करता हूँ कोशिश
जनक के दायित्वों के
कुछ अंश निभानें की

लगभग हर दिन
तेरा ये कहना कि
पापा !
आप लापरवाह हो
आपके कपड़ों किताबों को
बार बार व्यवस्थित
करना पड़ता है
आपकी दवा और खानें का
ध्यान रखना पड़ता है
पर बेटा
मेरी यह अव्यवस्था
ही शायद तुम्हें
व्यवस्थित होना
सिखा रही थी
ताकि व्यवस्थित कर सको
अपना घर व खुद को
सदा सुखी रहो
मेरी दुआयें सदा
तुम्हारे साथ है।

 

रचनाकार : शांतिलाल सोनी
ग्राम कोटड़ी सिमारला
तहसील श्रीमाधोपुर
जिला सीकर ( राजस्थान )

 

यह भी पढ़ें :-

बच्चों तुम हो जान मेरी | Bachcho par kavita

Similar Posts

  • नदी | Nadi par Kavita

    नदी ( Nadi )  आँधी आऍं चाहें आऍं तूफ़ान, मैं सदैव ही चलती ही रहती। और गन्दगी सारे ब्रह्माण्ड की, समेट कर के बहा ले जाती।। मैं किसी के रोके नहीं रुकती, और कभी भी मैं नहीं थकती। मैं नदी ख़ुद मन वेग से चलती, अविरल सदैव बहती जाती।। अपनें इस प्रवाह से धरती के,…

  • स्मृतियों के झरोखे से | Smritiyon ke Jharokhon se

    स्मृतियों के झरोखे से ( Smritiyon ke Jharokhon se ) स्मृतियों के खोल झरोखे, दृष्टि विगत पर डाली। कितनी ही रूपाकृतियों ने, आभा क्षणिक उछाली। जो तारे से उदित हुये, वे जाने कहां हले। जो जीवन से सराबोर थे, पड़कर चिता जले। जिनका हाथ पकड़कर हमने चलना है सीखा, जाने किस अनजाने देश को वे…

  • Hindi Kavita | Hindi Poetry -काव्य जगत के नन्हें दीप

    काव्य जगत के नन्हें दीप ( Kavy Jagat Ke Nanhen Deep )   नया कुछ गीत गाए हम बच्चों संग बच्चा बन जाएं हम उलझन की इस बगीया में खुशीयो के फूल खिलाये हम   बाते चाद सितारो की ना ना बाते जमी आसमाँ की हो बाते जगमग जुगुनू की और रंग बिरंगी तितली की…

  • न्यू ईयर स्पेशल | New Year Special

    न्यू ईयर स्पेशल ( New Year Special )   नए साल का स्पेशल वीक कुछ इस कदर मनाएंगे सातों दिन दोस्तों की महफिल हम जमाएंगे। पहले दिन लोचा खमणी और इदड़ा खमण मंगाएंगे, नारियल- खजूर चटनी संग समोसा पेटीस खाएंगे। दूसरे दिन गरम जलेबियां दूध में डुबोकर खाएंगे, साथ में केसर पिस्ता वाला शाही मिल्क…

  • कुछ अनछुए अहसास | Anchue Ehsas

    कुछ अनछुए अहसास ( Kuch anachue ehsas )   अलख तेरा सितारों में, प्रणय की बंदिनी हो तुम मेरी हर मुस्कुराहट हो, समग्र सब जिंदगी हो तुम, तुम्हें ही सोचता हूं मैं, तुम्हें ही जीवता हूं मैं, मेरी हर प्यास को आस, मेरी तिश्नगी हो तुम तुम्हारे हाथ का मेरे हाथों से स्पर्श स्पन्दन करेगा…

  • ठंड का कहर | Thand par Kavita

    ठंड का कहर ( Thand ka kahar )    देखो  ठंड  ढा  रही  है  कहर  सर्दी  की। चीर  रही  तन  को  शीत-लहर  सर्दी  की।।   कभी   ऐसा  बेरहम  मौसम  नहीं  देखा। मार  डालेगी  ये  शामो-सहर  सर्दी की।।   ठंड से  बेहाल है  शहर, कस्बे, गांव  सब। बर्फ-बारी  पहाङो  पर  है  गदर  सर्दी  की।।   कोहरे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *