Urmila par kavita

उर्मिला | Urmila par kavita

उर्मिला

( Urmila )

 

हे मधुकर क्यों रसपान करे, तुम प्रिय प्रसून को ऐसे।
कही छोड के तो ना चल दोगे,तुम दशरथनन्दन जैसे।

हे खग हे मृग हे दशों दिशा, हे सूर्य चन्द्र हे तारे,
नक्षत्रों ने भी ना देखा, उर्मिला से भाग्य अभागे।

वो जनक नन्दनी के सम थी, मिथिला की राजकुमारी।
निसकाम प्रेम की वह देवी, लक्षण के संग थी ब्याही।

जिसने ना कोई प्रतिकार किया,जो मिला उसे स्वीकार किया।
माँगा ना कभी अधिकार कोई, खुद से ही खुद वनवास लिया।

निःशब्द रही निसकाम रही, अच्छुण्य मगर सौभाग्य रही।
जिस पे ना कभी कुछ लिखा गया,दिन मे भी जैसे रात रही।

चौदह वर्षों का था वियोग, चक्षु नीर भरे पर नही गिरे।
कुल के गौरव में बँधी हुई, मन मचल रहे पर नही डिगे।

उस पर बोलो मै क्या लिखूँ, हुंकार लिखूँ या हूंक लिखूँ।
मन शेर वेदना में लिपटी, संयोग का अमिट वियोग लिखूँ।

 

 

??

उपरोक्त कविता सुनने के लिए ऊपर के लिंक को क्लिक करे

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें : –

https://thesahitya.com/kavita-bhav-jagane-nikla-hoon/

Similar Posts

  • धारण योग्य जो,धर्म वही है | Dharam Wahi hai

    धारण योग्य जो,धर्म वही है  ( Dharan yogya jo, dharam wahi hai )    सत्य मार्ग पर आगे बढ़कर मानवता के पथ पर चलकर शान्ति और सहयोग बनाकर जाति पाति का रोग मिटाकर छूआ छूत और ऊंच नीच का अंतर्मन से भेद हटाकर करने योग्य जो कर्म सही है धारण योग्य जो धर्म वही है।…

  • ओ इंसान | Oye Insaan

    ओ इंसान ( Oye Insaan ) ओ इंसान ,हर जगह छोड़,अपनी अच्छाई के निशान ।और अपनी, सच्चाई के निशान ।बस इसी में लगा , तू अपनी जान ।पहले बन , अच्छा इंसान ।फ़िर गुणवान, और चरित्रवान ।लोग करें , तेरा गुणगान ।कर तू कुछ , ऐसा मेरी जान ।बना अलग ,अपनी पहचान ।करें सब तुझपर,…

  • क्या कहना

    क्या कहना     सरस सरगम सुधा सी सुंगधित बयार क्या कहना। चलन चपला सी चंचल छन छनन झंकार क्या कहना।।   विकट लट की घटा की छटा न्यारी, कशिश ऐसी अनुचरी प्रकृति है सारी, घूंघट पट अपट अनुपम निष्कपट श्रृंगार क्या कहना।।   कमल दल विकल लखि अधरन की आभा, रंक जग है तुम्हारा…

  • Hindi Kavita On Women -नारी

    नारी ( Nari Kavita )   नर से धीर है नारी … घर में दबी बेचारी , कभी बेटी कभी बहू बने , कभी सास बन खूब तने, एक ही जीवन कितने रूप , धन्य भाग्य तुम्हारी नर से धीर है नारी… कभी यह घर अपना , कभी वह घर अपना जिस घर जाए वहीं…

  • आखिर में | Aakhir Mein

    आखिर में ( Aakhir Mein )    आज के इस विकास शील माहौल में घर का मुखिया होना गुनाह नहीं है किंतु , परिवार के भविष्य के लिए स्वयं के भविष्य को भुला देना ही सबसे बड़ा गुनाह है बेशक, परिवार आपका है जिम्मेदारी और उत्तरदायित्व आपकी है धर्म कर्म सभी परिवार के लिए जरूरी…

  • ऐसा हमारा संविधान | Aisa Hamara Samvidhan

    ऐसा हमारा संविधान ( Aisa hamara samvidhan )   हिन्दुस्तान का ऐसा हमारा संविधान, जिसका करते है यहां सभी सम्मान। इस पर सब भारतवासी को विश्वास, लिखे है जिसे यह आंबेडकर महान।। बहुत ही अनमोल है यह प्यारा ग्रन्थ, अखण्ड इसकी ज्योति जले समस्त। इसमे विद्यमान सारे भारत का प्राण, प्रतिभा के बल बाबा किया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *